आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार

नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर

पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार

नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर

पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

कम्बोडिया में भारतीय संस्कृति की छाप

कंबोडिया में भारतीय संस्कृति की छाप गहराई से दिखाई देती है। खमेर साम्राज्य के समय बने अंकोरवाट जैसे भव्य मंदिर दक्षिण भारतीय शैली का प्रतिरूप हैं। हिन्दू धर्म और बौद्ध धर्म, दोनों ही भारत से वहाँ पहुँचे और आज भी सांस्कृतिक संबंध जीवित हैं।

छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना की 10,000 वर्ष पुरानी परंपरा

भारतीय संस्कृति में सूर्य उपासना की परंपरा अत्यंत प्राचीन और व्यापक रही है। वेदों, पुराणों और लोक परंपराओं में सूर्य को जीवन और ऊर्जा का स्रोत माना गया है। छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना के असंख्य पुरातात्त्विक, अभिलेखीय और लोकसांस्कृतिक साक्ष्य मिलते हैं—सिंघनपुर के प्रागैतिहासिक शैलचित्रों से लेकर भोरमदेव, सिरपुर, जांजगीर…

कृष्ण की द्वारिका और पुरातात्विक तथ्य

द्वारिका को लेकर अनेक पुरातात्विक उत्खनन हुए हैं। प्रो. एच.डी. सांकलिया ने इसे ईसा पूर्व प्रथम शताब्दी का माना, जबकि प्रो. एस.आर. राव ने 1400 ईसा पूर्व तक इसका अस्तित्व सिद्ध किया। समुद्र में मिली दीवारें, बुर्ज और व्यापारिक अवशेष द्वारिका के ऐतिहासिक सत्य को प्रमाणित करते हैं।

प्राचीन मथुरा में गज लक्ष्मी

प्राचीन मथुरा में मित्र और दत्त राजवंशों के बाद शक क्षत्रपों का शासन प्रारम्भ हुआ। महाक्षत्रप रजुबल ने न केवल मथुरा को अपने अधीन किया बल्कि वहाँ के धार्मिक समन्वय को भी अपनाया। मथुरा में भागवत, शैव, शाक्त, जैन और बौद्ध परंपराएँ समान रूप से फल-फूल रही थीं। इसी वातावरण…

भंगाराम जात्रा : देवी देवताओं की अदालत

बस्तर अंचल के केसकाल स्थित भंगाराम मंदिर रहस्यमयी मान्यताओं और परंपराओं का केंद्र है। यहाँ भंगाराम को कहीं देवी तो कहीं देवता माना जाता है। भादों जतरा पर्व के लिए प्रसिद्ध यह स्थल देवी-देवताओं के न्यायालय के रूप में विख्यात है, जहाँ नकारात्मक शक्तियों का परीक्षण और निष्कासन किया जाता…

हिमाचल प्रदेश में मंदिर निर्माण शैलियाँ

हिमाचल प्रदेश मंदिरों की भूमि है, जहाँ शिखर, पैगोडा, पहाड़ी, बौद्ध, बंगला, मुगल-सिख और शिलाचित्र शैलियों में बने मंदिर इसकी सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हैं। काष्ठकला, नक्काशी और भित्तिचित्र यहाँ की अनूठी पहचान हैं।

झालावाड़ संग्रहालय की दो अद्वितीय अर्द्धनारीश्वर और चामुण्डा नवग्रह मूर्तियाँ अर्द्धनारीश्वर

झालावाड़ पुरातत्व संग्रहालय में 8वीं सदी की अद्वितीय मूर्तियाँ संरक्षित हैं। इनमें शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक अर्द्धनारीश्वर और भारत की एकमात्र चामुण्डा नवग्रह मूर्ति विशेष पहचान रखती हैं। ये मूर्तियाँ भारतीय मूर्तिकला की उत्कृष्ट कला और धार्मिक दर्शन को प्रदर्शित करती हैं।

लोकदेवी पतई माता

छत्तीसगढ़ की लोक आस्था में पूजित पतई माता ग्राम्य जीवन की संरक्षिका लोकदेवी मानी जाती हैं। ग्रामीण इलाकों में पतई माता की पूजा अर्चना विशेष उत्सव और मेलों के रूप में होती है, जहाँ श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति और ग्राम रक्षा हेतु अटूट विश्वास के साथ दर्शन करने आते हैं।

बागबाहरा कलां की तीन देवियाँ

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा कला ग्राम में माता खल्लारी थापना, माता चंडी थापना और माता काली मंदिर स्थित हैं। इन तीनों देवियों की स्थापना आस्था, किवदंती और श्रद्धा से जुड़ी है। नवरात्रि के अवसर पर यहाँ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होते हैं और भक्तजन दूर-दूर से दर्शन करने…

समग्र सृष्टि के रचयिता देव शिल्पी विश्वकर्मा

यह आलेख भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सृष्टि के महान शिल्पी एवं देव अभियंता भगवान विश्वकर्मा की महिमा और योगदान को उजागर करता है। वैदिक साहित्य से लेकर पुराणों तक विश्वकर्मा को समस्त सृष्टि का रचयिता और दिव्य शिल्पकार माना गया है। प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल और आधुनिक…

भोरमदेव मंदिर का नामकरण, निर्माण काल और निर्माता

भोरमदेव मंदिर, जिसे अक्सर "छत्तीसगढ़ का खजुराहो" कहा जाता है, अपनी अद्वितीय स्थापत्य शैली और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। 11वीं–12वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर फणिनागवंशी शासकों और कलचुरियों के सांस्कृतिक-संबंधों को दर्शाता है। मंदिर के नामकरण और निर्माता को लेकर विद्वानों में मतभेद रहे हैं, पर अभिलेखीय…

“कैथल के स्मारक: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन”

कैथल, हरियाणा का एक प्राचीन नगर है जिसका उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में "कपिस्थल" नाम से मिलता है। यहाँ बावली, कुंड और पातालेश्वर मंदिर जैसे कई स्मारक उत्तर-मध्यकालीन भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं। लखौरी ईंटों से बने ये स्थापत्य आज भी ऐतिहासिक वैभव का परिचय देते हैं, परंतु देखरेख की कमी…

झाँसी जनपद का इतिहास

झाँसी जनपद उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी छोर पर स्थित है, जिसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक है। इसका प्राचीन नाम बलवंतनगर था और यह नगर ओरछा नरेश राजा वीरसिंह देव द्वारा स्थापित किया गया था। झाँसी प्रागैतिहासिक काल से मानव निवास का क्षेत्र रहा है, जहाँ पाषाणयुगीन उपकरण, ताम्रपाषाणकालीन अवशेष…

भारत में शिव पूजा के पुरातात्विक साक्ष्य

यह लेख शिव पूजा की प्राचीनता और उसकी सांस्कृतिक निरंतरता पर केंद्रित है। मिस्त्र और मेसोपोटामिया की तरह भारत भी विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में रहा है, पर भारत की विशिष्टता यह है कि यहाँ की परम्पराएँ आज भी जीवित हैं। ऋग्वेद से लेकर सरस्वती-सिंधु सभ्यता, गुप्तकाल, हूण और शक…

भोरमदेव शिवालय:  इतिहास, कला स्थापत्य का अनूठा तीर्थ

छत्तीसगढ़ का भोरमदेव शिव मंदिर, जिसे "छत्तीसगढ़ का खजुराहो" भी कहा जाता है, 11वीं सदी की परमारकालीन स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है। मैकल घाटी में स्थित यह मंदिर फणि नागवंशी राजा गोपाल देव द्वारा निर्मित माना जाता है। भूमिज शैली, प्रेम-मैथुन शिल्पों और देवी-देवताओं की मूर्तियों से अलंकृत यह…

प्राची घाटी: एक भव्य कलिंगीय सांस्कृतिक भू-आकृति

प्राची घाटी ओडिशा का एक प्राचीन सांस्कृतिक परिदृश्य है, जो कलिंग सभ्यता की जीवंत विरासत, मंदिर वास्तुकला, और जैन, बौद्ध, शैव, शक्त और वैष्णव संप्रदायों के सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करता है। यह सदियों से चली आ रही आध्यात्मिक भक्ति और कलात्मक उत्कृष्टता का जीवंत प्रमाण है। हाल के पुरातात्विक…

कला परंपरा की अद्भुत धरोहर : ताला

देवरानी-जेठानी मंदिर ताला हमारे देश के गिने-चुने पुरातत्वीय धरोहरों में से एक है जो भारतीय कला परंपरा के गौरवशाली स्वर्णिम अध्याय में दुर्लभ और विलक्षण कलाकृतिकयों के लिए विख्यात है। छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पुरातत्वीय स्थलों में ताला का नाम विगत शताब्दी के आठवें दशक से जुड़ा है तभी से यह…

महानदी अपवाह तंत्र की व्यापारिक पथ प्रणाली : शोध पत्र

विश्व में प्राचीन सभ्यताओं का उदय नदियों की घाटी पर हुआ है। आरंभ में आदिम मानव के लिए स्वयं को लंबे समय तक सुरक्षित रख पाना बेहद ही चुनौती पूर्ण था। आदिम मानव का निवास जंगलों में नदी-नालों, झरनों एवं झीलों के आस पास रहा करता था।

सिंधुघाटी की परंपराएं अभी शेष हैं बस्तर में

भारतीय सांस्कृतिक धुरी में सिंधुघाटी सभ्यता सर्वाधिक रोचक और रहस्य वाली है। यूं कहे कि वर्तमान भारतीय संस्कृति का मूल केंद्र सिंधुघाटी सभ्यता रही और पूरे भारत में उसका सांस्कृतिक विस्तार हुआ। सभ्यता का ह्रास भले ही विभिन्न कारणों से हुआ किंतु वहां के निवासियों ने आगे बढ़कर भारत के…

आर्य और द्रविड़ संस्कृति अलग-अलग नहीं : डॉ. हरिभाऊ वाकणकर

3 अप्रैल 1988 : सुप्रसिद्ध पुरातत्वविद् वाकणकर पुण्यतिथि

डॉक्टर हरिभाऊ वाकणकर की गणना संसार के प्रमुख पुरातत्वविदों में होती है। उन्होंने भारत के विभिन्न वनक्षेत्र के पुरातन जीवन और भोपाल के आसपास लाखों वर्ष पुराने मानव सभ्यता के प्रमाण खोजे। भीम बैठका उन्ही की खोज है। उनके शोध के बाद…

जहाँ श्रीराम जानकी मंदिर में रावण का पहरा है

छत्तीसगढ़ के नवगठित मुंगेली जिले की पश्चिमी सीमा पर टेसुवा नाला के तट पर स्थित सेतगंगा में एक अद्वितीय श्रीराम जानकी मंदिर है, जिसकी तीन विशेषताएं हैं। पहला, यहां नर्मदा कुंड है। दूसरा, यहां के मंदिर की दीवारों में मिथुन मूर्तियां हैं और तीसरा, मंदिर के द्वार पर रावण की…

सामाजिक समरसता की पावन भूमि खल्लारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 75 कि मी, जिला मुख्यालय महासमुंद से 25 कि. मी. रायपुर-पदमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अवस्थित खल्लारी मध्यकालीन ऐतिहासिक स्थल है। इस ऐतिहासिक स्थल के स्मरण में खल्लारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का गठन हुआ है जो बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत है।

इतिहासकार यहां…

छत्तीसगढ़ में रामानंद सम्प्रदाय के मठ एवं महंत

शिवरीनारायण में चतुर्भुजी विष्णु मूर्तियों और मंदिरों की अधिकता के कारण यह क्षेत्र प्राचीन काल से श्री पुरूषोत्तम और श्री नारायण क्षेत्र के रूप में विख्यात था। जगन्नाथ पुरी के भगवान जगन्नाथ को शिवरीनारायण से ही पुरी ले जाने का उल्लेख उड़िया कवि सरलादास ने चौदहवीं शताब्दी में किया था…

प्राचीन धरोहरें भारतीय शिल्पकला का अनुपम उदाहरण

17 सितम्बर भगवान विश्वकर्मा पूजा विशेष आलेख

आज 17 सितम्बर भगवान विश्वकर्मा को स्मरण करने का दिन है, शासकीय तौर पर उनकी पूजा के लिए नियत तिथि है। इस दिन संसार के सभी निर्माण के कर्मी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करके अपने निर्माण कार्य में कुशलता की कामना करते…

छत्तीसगढ़ों में से एक गढ़ : बिन्द्रानवागढ़

राजाओं के शासन काल में दक्षिण कोसल में बहुत सारी जमीदारियाँ थी। बस्तर से सरगुजा तक अगर दृष्टिपात करें तो लगभग एक सैकड़ा जमीदारियाँ होंगी, जहाँ विभिन्न जाति एवं वर्ग के जमींदार शासन करते थे। वर्तमान में यह सब इतिहास की बातें हो गई परन्तु इनकी कहानियों में रहस्य, रोमांच…

नव मातृकाओं में सम्मिलित विनायकी

दक्षिण कोसल पुरातात्विक दृष्टि से समृद्ध है, यहाँ मौर्यकाल से लेकर कलचुरिकाल तक एवं उसके भी बाद के मंदिर एबं पुरातात्विक स्मारक दिखाई देते हैं। मंदिर निर्माण शैली में मुख्य देवता के साथ-साथ अनुशांगिक देवताओं की प्रतिमाओं की भी स्थापना की जाती है। यह वास्तु शैली पंचायतन शैली के मंदिरों…

लुप्त इतिहास की कड़ियाँ जोड़ने वाला छत्तीसगढ़ का प्राचीन स्थल

डमरु उत्खनन से जुड़ती है इतिहास की विलुप्त कड़ियाँ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पश्चात राज्य सरकार ने प्रदेश के पुरातात्विक स्थलों के उत्खनन एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया। इसके फ़लस्वरुप सिरपुर, मदकूद्वीप, पचराही, में उत्खनन कार्य हुआ तथा इसके पश्चात तरीघाट, छीता बाड़ी राजिम डमरु, जरवाय, लोरिक नगर…

प्राचीन स्थापत्य कला में हनुमान : छत्तीसगढ़

श्री हनुमान जन्मोत्सव विशेष आलेख

हमारे देश में मूर्ति पूजा के रूप में महावीर हनुमान की पूजा अत्यधिक होती है क्योंकि प्रत्येक शहर, कस्बों तथा गांवों में भी हनुमान की पूजा का प्रचलन आज भी देखने को मिलता है। हनुमान त्रेतायुग में भगवान राम के परम भक्त तथा महाभारत के…

चिरमिरी बरतुंगा कालरी में 14 वीं शताब्दी का सती मंदिर

चिरमिरी बरतुंगा कालरी में प्राचीन देवालय के अवशेष स्थित हैं। भग्नावशेषों में यहाँ बहुत सारे सती स्तंभ हैं, जो इस क्षेत्र में फ़ैले हुए हैं। यहाँ नवरात्रि में जातीय एवं जनजातीय समाज के लोग सती माता की आराधना एवं उपासना करते हैं। प्राचीन सती मंदिर बरतुंगा चैत्र नवरात्र के दिनों…

प्राचीन मूर्तिकला में केश विन्यास एवं अलंकरण

सौंदर्य के प्रति मानव प्राचीन काल से ही सजग रहा है, देह के अलंकरण में उसने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी एवं नख सिख से लेकर गुह्यांग तक अलंकरण करने के लिए नवोन्मेष किए। सौंदर्य वृद्धि के लिए किए गए भिन्न भिन्न अलंकरण हमें तत्कालीन प्रतिमा शिल्प में दिखाई देते…