आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार

नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव

पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार

नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव

पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

जब जंगलों से उठी आज़ादी की पहली आवाज़

जब जंगलों से उठी आज़ादी की पहली आवाज़

इतिहास को ठीक-ठीक न जानने के कारण जब हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो केवल अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष को ही देखते हैं, और उसमें भी 1857 से 1947 तक का ही। 1857 के संग्राम को ही हम अज्ञानवश भारतीयों द्वारा अंग्रेजों के प्रतिकार का पहला प्रयास कह देते हैं। पर 1857 तक तो अंग्रेजों ने पूरे देश में अपनी सत्ता का विस्तार कर लिया था, तो क्या अपना राज्य फैलाते समय उन्हें बिल्कुल भी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा? बिल्कुल करना पड़ा। और सबसे कड़ा प्रतिरोध मिला देशभर के वन्यप्रदेशों में रहने वाले हमारे जनजातीय योद्धाओं से।


19 वीं शताब्दी का बंगाल  प्रान्त

इन क्षेत्रों ने कभी भी अंग्रेजों से हार नहीं मानी। और इसीलिये अंग्रेज भी इन क्षेत्रों को Partiallly Excluded Area (यानी ऐसे क्षेत्र जो ब्रिटिश साम्राज्य में पूरी तरह सम्मिलित नहीं किए जा सके हैं) कहा करते थे। ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने अपने लाभ के लिए रेग्युलेटिंग एक्ट जैसे अनेक दमनकारी कानून बनाने शुरु किए। जनता को करों के बोझ तले कुचला जाने लगा। और 1784 में पहली बार अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंका गया। अभी तो कम्पनी के शासन को दस साल ही हुए थे, पर अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष छिड़ गया।

तिलका माँझी - अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध 1784 के जिस संघर्ष का हमने अभी उल्लेख किया, तिलका माँझी ही उसके सूत्रधार थे। उन्होंने जनजातीय युवकों को एकत्रित किया। वर्ष 1784 में ही उन्होंने ब्रिटिश कलेक्टर अगस्टस क्लीवलैंड की तीर मार कर हत्या कर दी। हीनभावना से उपजी अंग्रेजों की खीझ का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि उन्होंने तिलका माँझी को पकड़ने के बाद उन्हें घोड़े से बांधकर 40 किमी तक घसीटा। बाद में भागलपुर में बीच चौराहे पर उन्हें वैसे ही फांसी पर लटका दिया।

तिलका मांझी: एक आदिवासी नायक जिसे हमारी इतिहास की किताबों ने भुला दिया
तिलका मांझी की प्रतिमा

बुद्धुभगत और उनका परिवार - तिलका माँझी के बाद इस दूसरे संघर्ष का नेतृत्व किया था बुद्धु भगत ने। आज झारखंड और बंगाल के जिस क्षेत्र को हम राजमहल की पहाड़ियाँ कहते हैं, वहाँ बुद्धु भगत ने जनजातीय वीरों को एकत्रित कर अंग्रेजों के विरुद्ध गोरिल्ला पद्धति से युद्ध छेड़ दिया। हालांकि अन्त में अंग्रेजों को उनके गाँव का पता चलते ही पूरे गाँव को घेर कर गोलियाँ बरसा दी गईं। बुद्धु भगत के साथ उनके दो बेटे हलधर और गिरधर तथा दो बेटियाँ रुनियाँ और झुनियाँ ने भी बलिदान दे दिया।

वीर सिद्धो-कान्हू के साथ लड़ने वाली उनकी बहने फूलो और झानो इसकी जीवन्त उदाहरण थी। दोनों बहनें लोगों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर डेढ़ वर्ष तक लगी रहीं। अन्त में जब मृत्यु तय दिखने लगी, तो विदेशियों के हाथों मरने की बजाय दोनों बहनें स्वयं फन्दें पर झूल गईं।

भीमा नायक - इसी तरह जब आप वर्तमान मध्यप्रदेश के इंदौर के पास जाएंगे, तो वहाँ के वन्य प्रदेश में ऐसे ही एक योद्धा थे - भीमा नायक। जनजातीय युवाओं को एकत्र कर अंग्रेजों से लड़ने के साथ-साथ उन्होंने 1857 के संग्राम में कई कठिन मौकों पर वीर तात्या टोपे का साथ दिया। उन्हें नर्मदा पार करने में सहयोग किया। अन्त में जब भीमा पकड़े गए, तब उन्हें कालेपानी की सजा हुई।

No photo description available.
शहीद भीमा नायक 

बिरसा मुण्डा - जिस समय अंगेजों के बनाए गए मंच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अंग्रेजी साम्राज्य के अमर रहने के नारे लग रहे थे, उस समय झारखण्ड के जंगलों में पैदा हुए बिरसा मुण्डा जैसे महानायक लोगों में स्वतंत्रता की अलख जगा रहे थे।


धरती आबा बिरसा मुण्डा (1875-1900)

वर्ष 1875 में जन्में बिरसा मुण्डा का जीवन महज 24 वर्ष और नौ माह का ही रहा। लेकिन इस छोटे से जीवनकाल में उन्होंने वह कर दिखलाया, जो अद्वितीय था और जो करना आज भी हमारे लिए असम्भव-सा है। समझ के विकास के क्रम में जैसे ही बिरसा ने यह समझा कि अंग्रेज मुण्डा सरदारों की जमीनें क्यों छीन रहे हैं, वे क्यों अत्याचार कर रहे हैं, उन्होंने तत्काल अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष छेड़ दिया।

8-10 सालों का यह संघर्ष चिरस्मरणीय है। इसी बीच हमें ऐसे बिरसा मुण्डा के भी दर्शन होते हैं, जो समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर समाज-सुधार का कार्य कर रहा है। हम पारम्परिक पद्धतियों से लोगों का उपचार कर उनकी पीड़ा हरने वाले, उनकी सेवा करने वाले बिरसा मुण्डा को भी इतिहास में देखते हैं।

हुतात्मा वीर नारायण सिंह - इसी तरह अपने छत्तीसगढ़ में वीर नारायण सिंह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का श्रीगणेश किया। साल 1795 में सोनाखान के एक प्रतिष्ठित जमींदार परिवार में जन्मे वीर नारायण सिंह अपने पिता रामसाई की परंपरागत धरोहर को लेकर बड़े हुए। इनके पिता ने 1818-19 में अंग्रेजों और भोसलों के खिलाफ विद्रोह की तलवार उठाई थी, परंतु कैप्टन मैक्सन की ताकत के सामने वह विद्रोह कुचल दिया गया था। पिता की मृत्यु के बाद 1830 में जमींदारी संभालने के बाद अपनी दयालुता, न्यायप्रियता और कर्त्तव्यनिष्ठा के कारण अंचल की जनता में एक सच्चे शासक के रूप में वे लोकप्रिय हो गए।


शहीद वीर नारायण सिंह 

अंग्रेजों की 1854 की नई विलय नीति का जब उन्होंने विरोध किया, तो रायपुर के डिप्टी-कमिश्नर ने इनके विरुद्ध कार्रवाई की, पर वह ज्यादा कुछ कर न सका। वर्ष 1856 में छत्तीसगढ़ में भयंकर सूखा पड़ा, जिससे लोगों के जीवन पर संकट आ गया। इस कठिन समय में व्यापारी अनाज के भंडार को छिपाए हुए थे, तब वीरनारायण सिंह ने उन गोदामों को लूटकर जनता के बीच अनाज बाँट दिया। अंग्रेज सरकार को तो वे पहले ही खटक रहे थे, तो अंग्रेजों ने व्यापारियों की शिकायत को ही आधार बनाकर गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया। 24 अक्टूबर 1856 को उन्हें सम्बलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन 28 अगस्त 1857 को अपने तीन साथियों के साथ जेल से भागकर नारायण सिंह सोनखान पहुंच गए और वहाँ 500 बंदूकधारियों की सेना बनाकर अंग्रेजों के विरुद्ध जबरदस्त संघर्ष छेड़ दिया। हालांकि अंग्रेजों ने कपट से उन्हें पकड़ ही लिया और अन्ततोगत्वा 10 दिसम्बर 1857 को उन्हें रायपुर में फांसी दे दी गई।

बलिदानी गुण्डाधुर - बस्तर में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले वीर गुण्डाधुर के संघर्ष ने न केवल बस्तर के जनजातीय समाज को, बल्कि पूरे देश को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 1910 में अंग्रेजों की कठोर वन नीतियों के विरुद्ध हल्बा संघर्ष का नेतृत्व किया।  उन्होंने जंगलों और पहाड़ियों का उपयोग कर गोरिल्ला युद्ध की शैली अपनाई। गुंडाधुर ने अंग्रेजों की सेना को बस्तर की धरती पर बार-बार हार का सामना करने पर मजबूर किया।

वीर गुंडाधुर : बूमकाल विद्रोह के जननायक | फेमिनिज़म इन इंडिया
वीर गुंडाधुर : भूमकाल विद्रोह के जननायक

अंग्रेजों को बस्तर के जनजातीय इलाकों में पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जनजातीय समाज का यह संघर्ष एक प्रेरणा बन गया और इसने यह सिद्ध भी कर दिया कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ लड़ाई केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि भारत के हर कोने में हो रही थी।

रानी गाइदिन्ल्यू - पूर्वांचल के मणिपुर में जादोनांग जी ने 2000 नागाओं की फौज के साथ अंग्रेजों से संघर्ष किया। 1931 में उनकी मृत्यु के बाद 14 साल की एक लड़की गाइदिन्ल्यू ने अंग्रेजों के खिलाफ इस संघर्ष को आगे बढ़ाया।

Rani Gaidinliu: Daughter of the Hills – Press Information Bureau

लगभग डेढ़-दो सालों तक वे अंग्रेजों से लगातार लड़ती रहीं। और जब एक बार वे गिरफ्तार हुईं, तो फिर स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद ही रिहा हुईं। अपनी पूरी युवावस्था उन्होंने जेल में बीता दी। जब वे जेल से निकली और तत्कालीन प्रधानमन्त्री पं. जवाहरलाल नेहरू को उनकी संघर्ष गाथा पता चली, तब उन्होंने ही कहा कि वे तो रानी हैं। और तभी से वे रानी गाइदिन्ल्यू के नाम से प्रसिद्ध हो गई। पर हममें से कितने लोग उनके बारे में जानते हैं? सम्भवतः बहुत कम लोग।

तो यदि सार रूप में कहें, तो भारत की स्वतन्त्रता के साथ-साथ संस्कृति की रक्षा के लिए जनजातीय समाज ने जो संघर्ष किया वह किसी भी मायनों में भिन्न नहीं था। किन्तु जिस दोषपूर्ण इतिहास-दृष्टि के बारे में हम बार-बार बात करते हैं, उसका दुष्परिणाम ही है कि हमने इसे कभी इतिहास में नहीं देखा। अतएव अब यह हमारा दायित्व जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को प्रयत्नपूर्वक समझने-समझाने के कार्य में लगे। और केवल यही क्यों जनजातीय समाजों की सामाजिक व्यवस्था, उनकी ज्ञान परम्परा आदि के माध्यम से हम क्या सीख सकते हैं, इस पर भी हमें विचार करना होगा। क्योंकि इतिहास अध्ययन का एक प्रयोजन यह भी तो है कि हम अतीत से सीख भी लें। 


लेख:
वेद प्रकाश सिंह ठाकुर 
संपादक, दक्षिण कोसल टुडे

Follow us on social media and share!