मातृभाषा, स्वदेशी और नारी-कल्याण: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी एक युग प्रवर्तक
July 30, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल नवमी | बुद्धवार
नक्षत्र: शतभिषा | योग: व्याघात | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 18 नवंबर 2026

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और उनकी यशगाथा रामायण केवल भारत में नहीं अपितु पूरे संसार रची बसी है। बीस से अधिक देशों में उनकी अपनी लोकभाषा में रामायण उपलब्ध है। अनेक देशों के पुरातात्विक अनुसंधान में राम सीता जैसी छवियाँ, काष्ठ या भीति चित्र मिले हैं।
राम और रामायण की व्यापकता समझने केलिये हमें दो बातों से ऊपर ऊठना होगा। एक तो संसार के वर्तमान स्वरूप की जीवन शैली एवं साहित्य और दूसरा कुछ पश्चिमी समाज शास्त्रियों द्वारा स्थापित सामाजिक विकास का सिद्धांत।
इसका कारण यह है कि ढाई हजार वर्ष पहले जैसी दुनियाँ थी, आज वैसी नहीं है। पूरा स्वरूप बदल गया है। इन ढाई हजार वर्षों में जो भी विचार आये, मत आये या धर्म आये उनके अनुयायियों ने पूरे संसार को अपने ढंग में ढालने का प्रयास किया।
नया स्वरूप देने के लिये अतीत के चिन्हों को पूरी तरह समाप्त करने के अभियान चले और दूसरा कुछ समाज शास्त्रियों ने यह सिद्धांत स्थापित करने का प्रयास कि आज के संसार में विकास का जो भी स्वरूप है वह केवल पांच हजार वर्षों की जीवन यात्रा है।
इसलिये अतीत के जो भी प्रतीक शोध में सामने आये या कथा साहित्य उपलब्ध हुआ उसे उसका काल-खंड इसी अवधि के भीतर निर्धारित किया गया और जो नहीं कर पाये उसे विश्व का आश्चर्य कह कर विराम लगाया।
जबकि पुरातात्विक अन्वेषण कर्ताओं और भूवैज्ञानिकों के निष्कर्ष बहुत अलग हैं। मोहन जोदड़ो और हड़प्पा, मिश्र की खुदाई, समन्दर में द्वारिका की खोज, कुरुक्षेत्र की खुदाई, नर्मदा घाटी में मिले मानव सभ्यता के चिन्ह कुछ अलग कहानी कहते हैं।
यदि हमें रामजी और रामकथा की वैश्विकता समझनी है तो इससे ऊपर उठना होगा। भारतीय वाड्मय में रामजी के अवतार का जो समय माना जाता है वह नासा द्वारा रामसेतु का काल निर्धारण के आसपास बैठता है।
यदि हम इन संदर्भ में मीमांसा करेगें तो रामजी और रामायण की व्यापकता को समझ सकेगें और यह तथ्य स्वयं ही प्रमाणित हो जायेगा कि राम केवल भारत या एशिया तक सीमित नहीं हैं अपितु विश्व व्यापी है।
हजारों वर्ष पहले के यूरोप में भी रामजी झलक देखी जा सकती है। एक भी एशियाई देश ऐसा नहीं जहाँ पुरातात्विक अनुसंधान में रामजी की स्मृतियाँ, चित्र या साहित्य न मिला हो अपितु अनेक योरोपीय देशों की खुदाई में निकली पुरातात्विक सामग्री भी राम जी के कथानक से मेल खाती हैं।
पूरी दुनियाँ में तीन सौ से अधिक रामायण अथवा राम कथाएँ प्रचलित हैं। जैसे भारत के हर प्रांत या क्षेत्र की अपनी भाषा में रामकथा मिलती है। वैसे ही संसार भर के अनेक देशों के विद्वानों ने अपनी स्थानीय भाषा में रामकथाएँ तैयार कीं हैं।
कहीं कहीं नामों और घटनाक्रमों में कुछ अंतर अवश्य आता है। ऐसा अंतर तो बाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में भी है। पर मूल कथा यथावत है। यही स्थिति दुनियाँ भर की रामकथाओं में है।
रामकथा या रामायण अद्भुत ग्रंथ है जिसपर संसार भर में सर्वाधिक मौलिक रचनाएँ मिलतीं हैं। यद्यपि संसार में सर्वाधिक बिकने वाले धार्मिक ग्रंथों में रामायण नहीं है। बाइबल, कुरान और गीता की बिक्री सर्वाधिक है।
ये ग्रंथ भी विश्व की हर भाषा में उपलब्ध भी हैं लेकिन ये तीनों अपनी मूल रचनाओं का स्थानीय भाषाओं में अनुवाद हैं। लेकिन रामायण या रामकथा ऐसा ग्रंथ है जिसे दुनियाँ भर के विद्वानों ने अपनी स्थानीय भाषा में नये सिरे से तैयार किया है।
एशियाई देशों में राम और रामायण
एक समय था जब संपूर्ण एशिया में सनातन संस्कृति का ही परचम लहराया करता था। लेकिन आज इनका स्वरूप ही नहीं राजनैतिक और भौगोलिक सीमाएँ बदल गईं हैं। धर्म और जीवन की मान्यताएँ ही नहीं प्राथमिकताएँ भी बदल गईं हैं। अधिकांश देशों की अपनी संस्कृति और धर्म में आमूल परिवर्तन हो गया है पर उनके लोक जीवन में रामजी का व्यक्तित्व और रामायण का स्थान बना हुआ है।
इन देशों में श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल के अतिरिक्त इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया, मंगोलिया, तुर्किस्तान, फिलीपींस आदि हैं। इन सभी देशों के लोक जीवन और साहित्य में रामकथा का प्रभाव है। कहीं कठपुतिलियों के माध्यम से रामकथा का मंचन होता हैं तो कहीं लोक नृत्य के माध्यम से। इन सभी देशों के विद्वानों ने अपनी भाषा और शैली में रामायण या रामकथा की रचना की है।
सुदूर कंबोडिया में रामकेर्ति और रिआमकेर रामायण, लाओस में फ्रलक-फ्रलाम, मलयेशिया में हिकायत सेरीराम, थाईलैंड में रामकियेन तो नेपाल में रामायण नाम से ही रचना हुई है। इन देशों में रामकथा के ये ग्रंथ तो सर्वाधिक प्रचलित हैं।
इनके अतिरिक्त कुछ अन्य विद्वानों ने भी रामकथा लिखी है। इंडोनेशिया में छ: से अधिक रामायण या रामकथाएँ प्रचलित हैं श्रीलंका के विद्वानों ने तो संस्कृत, पाली और सिंहली भाषा में रामकथा की रचना की है। श्रीलंका में रामायण की ये रचनाएँ 700 वर्ष ईसा पूर्व की हैं श्रीलंका में तो संस्कृत में भी रामायण की रचना हुई है। इसके रचयिता कुमार दास हैं। श्रीलंका में सर्वाधिक लोकप्रिय "जानकी हरण" संस्कृत भाषा में ही है। इसके अतिरिक्त सिंहली भाषा में "मलेराज की कथा" लोकप्रिय है। यह ग्रंथ भी रामजी के जीवन पर केन्द्रित है।
म्यांमार का प्राचीन नाम ब्रह्मदेश था वह देश कभी भारतीय जीवन और संस्कृति का अंग रहा है। उसका प्राचीनतम ग्रंथ 'रामवत्थु' राम कथा पर ही आधारित है। इसे बाल्मीकि रामायण को आधार मानकर स्थानीय विद्वानों ने तैयार किया है। म्यांमार में कितने ही स्थानों के नाम रामजी से संबंधित हैं।
कंबोडिया में रामकथा पर आधारित अनेक ग्रंथ रचनाएँ ही नहीं मिलतीं, वहाँ प्राचीन मंदिरों के अवशेष भी मिलते हैं। जिनमें उभरते भीतिचित्र रामकथा से मेल खाते हैं। कंबोडिया में सर्वाधिक लोकप्रिय फ्रलक-फ्रलाम, ख्वाय थोरफी, पोम्मचक ग्रंथ रामकथा पर आधारित ही हैं।
फ्रलक-फ्रलाम का हिन्दी अनुवाद "रामजातक" और पोम्मचक का हिन्दी अनुवाद "ब्रह्म चक्र" होता है। कंबोडिया की रामायण को वहां के लोग 'रिआमकेर' और 'रामकेर्ति' के नाम से भी जानते हैं।
इंडोनेशिया और मलयेशिया दोनों देश हिन्दू संस्कृति के प्रचीन देश रहे हैं लेकिन समय के साथ इन दोनों में परिवर्तन हो गया अब ये दोनों देश इस्लामिक हैं लेकिन इनके लोक जीवन में राम और रामकथा का महत्व यथावत है।
इंडोनेशिया में तो रामजी पर आधारित नाम भी मिल जाते हैं। वहाँ सैकड़ों ऐसे कुल कुटुम्ब हैं जो स्वयं को रामजी का वंशज मानते हैं। इंडोनेशिया के जावा में कावी भाषा में रचित रामकथा "रामायण काकावीन"' है।
जावा में रामजी का महत्व और सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर है । एक नदी का नाम सरयू भी है। रामकथा प्रसंगों पर कठपुतलियों का नाच होता है। जावा के मंदिरों में अंकित वाल्मीकि रामायण के श्लोक भी मिल जाते हैं। सुमात्रा द्वीप के जनजीवन में भी रामायण रची बसी है।
मलेशिया 13वीं शताब्दी सनातनी देश था। रामकथा पर वहाँ "मलय रामायण" सर्वाधिक लोकप्रिय थी। 1633 में रचित इसकी पाण्डुलिपि बोडलियन पुस्तकालय में उपलब्ध है। यह मलय रामायण लगभग 100 वर्ष ईसा पूर्व की रचना है। मलयेशिया में रामकथा पर एक अन्य ग्रंथ 'हिकायत सेरीराम' भी है। इस बात को सरलता से समझा जा सकता है कि "सेरिराम" शब्द "श्रीराम" का ही अपभ्रंश है।
फिलिपींस में भी रामकथा पर ग्रंथ रचना हुई है पर वहाँ रामकथा को कुछ तोड़-मरोड़कर नकारात्मक प्रस्तुत किया जाता है। कथा की प्रस्तुति में भले नकारात्मकता आ गई हो पर रामकथा लोकजीवन से बाहर न हो सकी। फिलीपींस की मारवन भाषा में "मसलादिया लाबन" नाम से चर्चित इस रामकथा की खोज डॉ. जॉन आर. फ्रुकैसिस्को ने की है।
चीन के लोक जीवन में भी कभी राम आदर्श थे। चीन में 'अनामकं जातकम्' और 'दशरथ कथानम्' ने नाम से रामकथा जानी जाती है पर चीनी कथा में पात्रों के कुछ नाम अलग हैं। इनमें रामायण के कुछ पात्रों के नाम अलग हैं। चीन की मान्यता है कि राम जी का जन्म ईसा पूर्व 7323 वर्ष पहले हुआ था।
जापान में रामकथा 'होबुत्सुशू' नाम से जानी जाती है। जापान में रामकथा संभवतः चीन के रास्ते पहुँची होगी। इस कथा में चीन के 'अनामकं जातकम्' का बहुत प्रभाव है।
मंगोलिया भी कभी सनातन संस्कृति के प्रभाव वाला राष्ट्र रहा है। जो समय के साथ बौद्ध बना और अब वर्तमान स्वरूप में आया। यहाँ भी रामकथा पर आधारित चार अलग-अलग रचनाएं मिलीं हैं है। ये पांडुलिपियाँ लेलिनगार्ड में सुरक्षित हैं। इसके अतिरिक्त लकड़ी पर उकेरे गये चित्र और हनुमानजी की प्रतीक वानर पूजा की प्रतिमाएं मिली हैं।
टर्की भी ऐसा देश है जिसका पूरी तरह सांस्कृतिक और धार्मिक रूपान्तरण हो चुका है। टर्की का एक भाग खोतान के नाम से जाता है। यहाँ एक फ्रांसिसी शोध कर्ता एच डब्ल्यू बेली ने खोतानी रामायण मिली है जो पेरिस संग्रहालय में सुरक्षित है।
तिब्बत में रामकथा किंरस-पुंस पा कहा जाता है तिब्बती रामायण की छ; प्रतियाँ तुन हुआंग नामक स्थान से मिली है। तिब्बत में बौद्ध शिक्षा और साधना केन्द्र बनने से पहले वहाँ के आदर्श श्रीराम और रामकथा ही रही है।
यूरोप तथा अन्य देशों में श्रीराम और रामकथा
निसंदेह आज भाषा और भूषा दोनों दृष्टि से यूरोप का जीवन भारत से बिल्कुल अलग दिखता है पर यह परिवर्तन केवल दो हजार वर्षों का है। इससे पहले अंतर नहीं था। नामों में अंतर तो है पर पारलौकिक मान्यताओं की केन्द्रीय अवधारणा लगभग एक समान थी।
प्राचीन यूनान के शोध में एक तथ्य यह भी सामने आया है कि वैदिक आर्यों ने रोम की नींव डाली थी। वे दो सौ नावों से ईरान के रास्ते वहाँ गये थे। इस अनुसंधान की पुष्टि रोम के प्राचीन नगरों, गावों के नाम और वहाँ के लोक साहित्य से मिलता है। वैदिक आर्यों के आदर्श श्रीराम हैं।
रोम और यूरोपीय सभ्यता में रामजी की झलक इस नाम "रोम" से भी स्पष्ट है। कहा जाता है कि रोम रोम में समाये हैं राम। स्थान परिवर्तन और समय के साथ "राम" शब्द के उच्चारण में अंतर आ आया और "रोम" हो गया। इसके अतिरिक्त लोकगाथाओं में मान्यता है कि प्राचीन रोम की स्थापना दो भाइयों रोमुलस और रेमस ने देवताओं की सहायता से की थी। इन दोनों भाइयों के नामों में राम शब्द साफ झलक रहा है।
एक अन्य तथ्य ब्रिटेन के "आयरलैंड" से झलकता है। आयर शब्द "आर्य" से बना होगा। इसीलिए यूनान के प्रचीन साहित्य में रामकथा का गहरा प्रभाव है।इसका उदाहरण "इलियड" महाकाव्य है। इसमें नायक अकिलीज है और नायिका हेलन है। रामायण भी काव्यात्मक है और नायक श्रीराम और माता सीता हैं।
महाकाव्य इलियड में ट्रॉय के राजा प्रियम के पुत्र पेरिस ने स्पार्टा के राजा मेनेलॉस की पत्नी हेलेन का उसके पति की अनुपस्थिति में अपहरण कर लिया। जैसे रामकथा में लंका के राजा रावण ने श्रीराम जी की अनुपस्थिति में माता सीता का अपहरण किया था।
रामजी ने भ्राता लक्ष्मण के साथ वानर सेना एकत्र करके लंका के विरुद्ध युद्ध किया और माता सीता वापस आईं। ठीक इसी प्रकार इलियड में मेनेलॉस ने अपने भाई आगामेम्नन के साथ सेना एकत्र करके युद्ध आरंभ किया। विजय मिली और हेलन वापस आई।
यही नहीं इस युद्ध में ट्रॉय नगर का दहन भी हो जाता है जैसे रामकथा में लंका दहन होता है। अंतर केवल इतना है रामायण में लंका दहन युद्ध से पहले होता है पर इलियट में युद्ध के समापन पर लेकिन हेलन के लौटने के पहले।
इसके अतिरिक्त प्राचीन यूनान की खुदाई में कुछ भित्तिचित्र मिले हैं वे ठीक वैसे ही हैं जैसे श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास यात्रा पर निकले थे। इसका विवरण सुप्रसिद्ध लेखक पुरुषोत्तम नागेश ओक की पुस्तक "वैदिक विश्व का इतिहास" में है।
रामायण और रामकथा का विश्व व्यापी प्रभाव इसी एक बात से प्रमाणित है कि विश्व का पहला महाकाव्य बाल्मीकि रामायण है। इससे सभी शोधकर्ताओं ने स्वीकार किया। इसके बाद संसार में महाकाव्य के माध्यम से भी कथा रचना का प्रचलन आरंभ हुआ और प्राचीन सभी काव्य रचना का कथानक रामकथा से मेल खाता है।
प्राचीन मिश्र की कथाओं में भी श्रीराम व्यापे हुये है । प्राचीन मिश्र में रोमसे साम्राज्य का विवरण मिलता है । यह शब्द या "रामसे" से बना अथवा "राम सहाय" से । लेकिन रामजी और रामायण की व्यापकता स्वविवेक से ही समझी जा सकती है । इस पर स्वतंत्र और स्वाभिमान परक शोध की आवश्यकता है ।
आलेख
श्री रमेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, भोपाल, मध्य प्रदेश
मातृभाषा, स्वदेशी और नारी-कल्याण: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी एक युग प्रवर्तक
July 30, 2026
स्वाभिमान के अनन्य शिखर: महाराणा प्रताप
June 17, 2026
पुरुषोत्तम मास: भारतीय विज्ञान और अध्यात्म की समृद्ध परम्परा का संगम
June 01, 2026
बलिदान दिवस : वीर हरिसिंह नलवा
April 30, 2026
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, चिन्तक व विचारक : पृथ्वीसिंह आजाद (आज पुण्यतिथि)
March 05, 2026
अंग्रेजों के विरुद्ध परलकोट संग्राम: अमर सेनानी गेंद सिंह का बलिदान
February 17, 2026
11 जून 1897 : सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म
November 27, 2025
समरस, स्वत्व, साँस्कृतिक और सशक्त राष्ट्र स्वरूप के पक्षधर थे सरदार वल्लभ भाई पटेल
October 31, 2025
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 10, 2025
सोमनाथ मंदिर की लूट और पुजारियों और पचास हजार भक्तों का बलिदान
June 21, 2025
जानिए दानवीर भामाशाह कौन थे
June 20, 2025
अंग्रेजों के विरोध का अलख जगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा ||
April 30, 2025
सबसे छोटा युद्ध 97 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
April 30, 2025
मराठा साम्राज्य को विस्तार देने वाले सेनानायक बाजीराव पेशवा
April 28, 2024
अस्सी वर्ष की आयु में क्रांति की कमान संभालने वाले बाबू कुंअर सिंह
April 26, 2024
वनवासी युवाओं को संगठित कर सशस्त्र संघर्ष करने वाले तेलंगा खड़िया का बलिदान
April 23, 2024
षड्यंत्रकारी नासिक कलेक्टर को गोली मारने वाले तीन क्रांतिकारी
April 19, 2024
पन्द्रह माह तक क्राँति को जीवन्त रखने वाले क्राँतिकारी तात्या टोपे
April 18, 2024
मंगल पाण्डेय के स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2024
स्वाभिमान और आर्य संस्कृति की रक्षा के लिये महाशय राजपाल का बलिदान
April 06, 2024
आर्य और द्रविड़ संस्कृति अलग-अलग नहीं : डॉ. हरिभाऊ वाकणकर
April 03, 2024
क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान
March 25, 2024
झालावंश की सात पीढ़ियों ने राष्ट्र के लिये प्राण न्यौछावर किये
March 17, 2024
गदरपार्टी के संस्थापक : क्रान्तिकारी लाला हरदयाल
March 04, 2024
सामाजिक समरसता एवं भक्ति की अनुपम प्रतीक देवी शबरी
March 03, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी गोपीनाथ साहा का बलिदान
March 01, 2024
राष्ट्र और समाज को सारा जीवन देने वाले भारत रत्न नाना जी देशमुख
February 27, 2024
जिन्हें दो बार आजीवन कारावास मिला : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर
February 26, 2024
चित्तौड़ में तीसरा बड़ा जौहर
February 23, 2024
सशस्त्र क्राँति के नायक उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी
February 22, 2024
स्वतंत्रता के बाद समाज-संस्कृति प्रतिष्ठा का संघर्ष : उद्धवदास जी मेहता
February 20, 2024
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार पंडित रामदहिन ओझा का बलिदान
February 18, 2024
क्राँतिकारी पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुमाऊँ केशरी बद्रीदत्त पांडेय
February 15, 2024
वीर बुधु भगत का बलिदान : अंग्रेजों द्वारा क्रूर सामुहिक नरसंहार
February 13, 2024
अंग्रेजों के विरुद्ध वनवासी संघर्ष के नायक : तिलका मांझी
February 11, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी डॉ गया प्रसाद कटियार
February 10, 2024
धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज
February 07, 2024
गीतों की शब्द शक्ति से राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान जागरण की यात्रा
February 06, 2024
उपन्यास और लेखन से स्वत्व जागरण : आचार्य चतुरसेन शास्त्री
February 02, 2024
वैश्विक संस्कृति में श्रीराम एवं रामकथाएं
January 26, 2024
अंग्रेजों एवं ईसाई मिशनरियों के छक्के छुड़ाने वाली क्रांतिकारी रानी गाइदिनल्यू
January 26, 2024
स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी : हेमू कालाणी
January 21, 2024
अंग्रेजों से मुक्ति के लिये छत्तीसगढ़ के परलकोट में सशस्त्र क्राँति
January 20, 2024
भारत के एक प्रकाशमान नक्षत्र महाराणा प्रताप
January 19, 2024
असीरगढ़ के किले पर धोखे से कब्जा किया अकबर ने
January 17, 2024
संघर्ष और बलिदान का ऐसा उदाहरण विश्व के इतिहास में कहीं नहीं : अयोध्या
January 16, 2024
फाँसी से पहले हथौड़े से जिनके दाँत तोड़े, नाखून उखाड़े गये
January 12, 2024
राष्ट्ररक्षा करते हुये दत्ता जी शिन्दे बलिदान
January 10, 2024
भारतीय इतिहास में मुगलों का बड़ा सैन्य समर्पण
January 07, 2024
युवकों को सशस्त्र क्रान्ति का प्रशिक्षण देने वाले क्रांतिकारी बारीन्द्रनाथ घोष
January 05, 2024
जानिए प्राचीन काल गणना का इतिहास
January 01, 2024
प्राण दे दिये पर धर्म न बदला
January 01, 2024
समान नागरिक संहिता और अखंड भारत के समर्थक: श्री के. एम. मुंशी
December 30, 2023
धर्म पर प्राण वार दिये पर इस्लाम न कबूला साहबजादों ने
December 26, 2023
राष्ट्र के स्वत्व और स्वाभिमान की प्रतिष्ठापना के लिये समर्पित जीवन : स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती
December 23, 2023
भव्य होगी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
December 21, 2023
स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले चार क्रांतिकारी
December 19, 2023
बंगाल के अंग्रेज कलेक्टर को गोली मारने वाली बहादूर बालिकाएं
December 14, 2023
क्राँतिकारियों का मिलन केन्द्र था यह आश्रम
December 12, 2023
निर्भीक चिंतक और इतिहासकार वैद्य गुरुदत्त
December 08, 2023
राजनैतिक संघर्ष के साथ स्वाभिमान और सामाजिक जागरण अभियान चलाने वाले काका कालेलकर
December 01, 2023
स्वदेशी और स्वाधीनता आँदोलन को गति देने वालों में अग्रणी विपिन चंद्र पाल
November 07, 2023
काले पानी की सजा काट भगतसिंह राजगुरु जैसे क्राँतिकारी तैयार करने वाले भाई परमानंद
November 04, 2023
संसार का पहला महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि
October 28, 2023
तेरह वर्ष की आयु से चला गिरफ्तारी और रिहाई का सिलसिला : क्राँतिकारी मन्मन्थनाथ गुप्त
October 26, 2023
सत्य की स्थापना के लिये शक्ति, शस्त्र और सक्षमता आवश्यक : दशहरा विशेष
October 23, 2023
गौरक्षा के लिये 166 दिन अनशन कर देश में जाग्रति उत्पन्न की : संत रामचंद्र वीर
October 12, 2023
राष्ट्र जागरण और गौरक्षा के लिये समर्पित जीवन : संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी
October 09, 2023
रानी दुर्गावती से युद्घ में मारा गया था शेरशाह सूरी
October 05, 2023
रानी हंसादेवे सहित नौ सौ क्षत्राणियों का जौहर
September 27, 2023
पुरुषार्थ चतुष्टय का व्यावहारिक स्वरुप एकात्म मानव दर्शन
September 25, 2023
अंग्रेजों के मनोरंजन क्लब को बम से उड़ाने वाली महिला क्रांतिकारी
September 24, 2023
भविष्य में वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगी हिंदी
September 21, 2023
गणों के अधिपति गणपति
September 19, 2023
डिप्टी कलेक्टर पद त्यागकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानी
September 18, 2023
ऐसे क्रांतिकारी जिनका निर्जीव शरीर समुद्र में फेक दिया गया
September 16, 2023
गौरक्षा और सामाजिक समरसता के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वामी ब्रह्मानंद
September 13, 2023
विश्व हितैषी स्वामी विवेकानन्द
September 11, 2023
वीर बालिका मैना देवी का बलिदान
September 03, 2023
अमर शहीदों का चारण राष्ट्र कवि श्रीकृष्ण सरल
September 02, 2023
गांधी युग के महान राजनीतिज्ञ लोकनायक
August 29, 2023
अंग्रेज गवर्नर पर गोली चलाने वाली महिला क्रांतिकारी, जिन्होंने गुमनामी में प्राण त्यागे
August 24, 2023
डायरेक्ट एक्शन का आह्वान : स्वातंत्र्य समर
August 23, 2023
लंदन में अंग्रेज अधिकारी वायली को गोली मारने वाले क्रांतिकारी
August 17, 2023
आँसुओं और रक्त की धारा के बीच भारत विभाजन की त्रासदी
August 14, 2023
औरंगजेब को पराजित कर अपनी शर्तें मनवाने वाले वीर दुर्गादास राठौड़
August 13, 2023
तिरंगे की शान के लिए सीने पर गोली खाने वाले क्रांतिकारी
August 12, 2023
बालकपन में फ़ाँसी चढ़ने वाले क्रांतिकारी : खुदीराम बोस
August 11, 2023
सुप्रसिद्ध झंडा गीत रचने वाले पत्रकार श्याम लाल गुप्त
August 10, 2023
अगस्त क्रान्ति : स्वाधीनता के सूर्योदय के लिये निर्णायक आँदोलन का उद्घोष
August 09, 2023
काकोरी क्रांति के लिए शस्त्र उपलब्ध कराने वाले सेनानी
August 03, 2023
सुविख्यात वेदान्त विभूति श्रीपाद दामोदर सातवलेकर
July 31, 2023
जलियां वाला बाग नरसंहार का लंदन में बदला लेने वाले वीर उधम सिंह
July 30, 2023
स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता गणेश वासुदेव जोशी
July 25, 2023
अंग्रेजी शासन की जड़ें हिलाने वाले अद्भुत योद्धा
July 23, 2023
अंग्रेजों की प्रताड़ना से प्राण त्यागने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी : यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त
July 22, 2023
भारतीय इतिहास का भयानक नरसंहार : सत्तीचौरा घाट
July 21, 2023
सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त : पुण्यतिथि विशेष
July 20, 2023
अधिकमास होने के पीछे का आध्यात्म एवं विज्ञान
July 19, 2023
रानी रंगा देवी एवं इतिहास का सबसे बड़ा जौहर
July 09, 2023
नारी जागृति की अग्रदूत लक्ष्मी बाई केलकर
July 06, 2023
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 03, 2023
जिनके नाम से मनाया जाता है डॉक्टर्स दिवस : डॉ विधान चंद्र राय
July 01, 2023
राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् रचने वाले कालजयी रचनाकार
June 27, 2023
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये सर्वोच्च बलिदान
June 23, 2023
पुत्र को हिन्दवी स्वराज के सिंहासन तक पहुंचाने वाली आदर्श माता
June 17, 2023
बलिदानी क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल
June 11, 2023
कालेपानी में सर्वाधिक प्रताड़ना झेलने वाले क्रान्तिकारी
May 28, 2023
जब सैकड़ों क्षत्राणियों ने अपने बच्चों के साथ किया था अग्नि प्रवेश : 6 मई सन् 1532
May 06, 2023
हिन्दू योद्धा जिसका पूरा जीवन युद्ध में बीता
April 28, 2023
व्यापक और प्रचण्ड अवतार : परशुराम जी
April 22, 2023
आज तीन महान क्राँतिकारियों का बलिदान दिवस
April 19, 2023
स्वाधीनता संग्राम के दो ऐसे वीर जिनकी मृत्यु का कारण विश्वासघाती बने
April 18, 2023
भारत के हर कोने में नरसंहार किये थे अंग्रेजों ने
April 13, 2023
रंगून की जेल में बलिदान देने वाला क्रांतिकारी
April 10, 2023
स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2023
भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता : नव वर्ष विशेष
March 21, 2023
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
भारतीय कला और संस्कृति में गौवंश
November 18, 2026
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026
मानगढ़ धाम का अमर बलिदान: 17 नवम्बर 1913 की रक्तरंजित गाथा
November 17, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
लाला लाजपत राय का जीवन: समाजसेवा और स्वाधीनता का संघर्ष
November 17, 2026