फाग का लोकरंग
February 27, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | चैत्र कृष्ण द्वादशी | मंगलवार
नक्षत्र: शतभिषा | योग: शुक्ल | करण: कौलव
पर्व विशेष : | तदनुसार 14 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ राज्य नया है, किन्तु इसकी लोक संस्कृति का उद्गम आदिम युग से जुड़ा हुआ है, जो आज भी यहाँ के लोक जीवन में सतत् प्रवाहमान है। यहाँ तीज-त्यौहारों और पर्वों की बहुलता है। ये तीज-त्यौहार और पर्व यहाँ के जनमानस में रची-बसी आस्था को आलोकित करते हैं और लोक को ऊर्जावान बनाते हैं।
हाँ, वही छत्तीसगढ़, जहाँ लोक साहित्य का आकाशीय विस्तार है। जहाँ लोक संस्कृति की जड़ें अत्यंत गहरी हैं। जहाँ पसीने की गंध के साथ हवा में लोकगीतों की स्वर लहरी तैरती है। जहाँ का लोक मानस बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ अपने लोक पर्वां में नाचता-गाता है, और अपने लोक विश्वासों को जगाता है। ऐसा ही लोकपर्व है- ‘गौरी-गौरा‘।
बारे डड़ैया मोर बड़ रंगरेला, चढ़े ओ लिमुन कई डार
लिमुवा के डारा टूटी-फूटी जइहै, तिरनी गाय छरियाय
कौन सकेले मोर नव मन तिरनी, कौन सकेले लमकेस
भईया सकेले नव मन तिरनी, भौजी सकेले लमकेस
कहाँ सरोबो नव मन तिरनी, कहाँ धोवइबो लमकेस
बउली सरोबो नव मन तिरनी, सगरी धोवइबो लमकेस
लोक शिष्ट की भाँति धर्म और अध्यात्म की शब्दावलियों से सर्वथा अपरिचित होता है, किन्तु उसके धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों का विस्तार लोकरूप में शिष्ट से कम नहीं होता। लोक आडम्बरहीन होता है। लोक जीवन सीधा-सादा और सरल होता है। इसलिए उसके आचार-विचार, कार्य और व्यवहार भी सीधे-सरल और सहज होते हैं। लोक के देवी-देवता और उसकी पूजा-प्रार्थना भी लोक सम्मत होते हैं। जहाँ पार्वती, गौरी और शिव गौरा के रूप में लोक पूजित और लोक प्रतिष्ठित हैं।
शिव लोक जीवन के सर्वाधिक समीप हैं। इसलिए लोक जीवन अपने संस्कृति के अनुरूप रचता और उसकी पूजा-प्रतिष्ठा भी लोक के अनुरूप करता है। गौरी-गौरा का पर्व लोक रूप में पार्वती व शंकर का विवाह ही है। जहाँ लोक अपने रीति-रिवाज ओर परम्परा के अनुसार उनके विवाह की प्रक्रिया पूरी करता है-
बारह भंजन के अंगना बने, बगरे हे पोथी पुराने ओ दीदी
बिन्दाबन ले पंडित बुलइले ओ, बांचते पोथी पुराने ओ दीदी
नवमी के उचटे दशहरा लगिन हे, आधा कातिक में रचेंव बिहावे
करथे इसर राजा अपने बिहावे, जहंवा के बाजा बाजथे दीदी।
छत्तीसगढ़ के लोक समाज में शिव के विभिन्न रूप सहज श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजित हैं। इन लोकरूपो में बूढ़ादेव, बड़ादेव व गौरा प्रमुख हैं। गौरी-गौरा का पर्व वस्तुतः लोक द्वारा सम्पन्न शिव-पार्वती के विवाह में सत्यम् शिवम सुन्दरम की भावना को जगाया जाता है। उनके विवाह के लिए वो सारी तैयारियाँ और औपचारिकताएँ पूरी की जाती हैं जो सामान्यतः विवाह के लिए आवश्यक हैं।
गड़वा बाजा की आह्लादकारी गूंज और गामीण महिलाओं के कंठों से झरते लोकगीत एक अलौकिक आनंद का सृजन करते हैं। अपने गृह कार्यो से मुक्त होकर ये महिलायें ‘फूल कुचरने’ की क्रिया के साथ गौरी-गौरा के प्रति अपनी लोक आस्था और लोक विश्वास को अभिव्यक्ति देते हैं। जिसका केन्द्र होता है गौरा-गुड़ी-
जोहर-जोहर मोर गउरी गउरा हो, सेवरी लागंव में तोर
गउरी गउरा के मड़वा छवाऐंव ओ, झूले ओ परेवना के हंसा
हंसा चरथे मोर मूंगा अउ मोती ओ, फोले चना के दारे
जोहर-जोहर मोर ठाकुर दइया, सेवरी लागंव में तोर
ठाकुर देवता ल आवत सुनतेंव ओ, अंगना बटोरि लेतेंव खोर
बईठक देतेंव मैं चंदन पिढुलिया ओ, मांड़ी ले धोई लेतेंव गोड़ ओ
कांचा दूध म पइंया ल पखारंव ओ, डंडा सरन लागंव तोर
जोहर-जोहर मोर गउरी गउरा हो, सेवरी लागंव में तोर।
गौरी-गौरा पर्व के संबंध में यह किवंदती प्रचलित है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में एक गोंड़ दंपत्ति ने पार्वती की तपस्या कर पार्वती को अपनी पुत्री के रूप में पाने की कामना की। पर पार्वती अपने पति भोले शंकर से विलग नहीं होना चाहती थी। जैसा कि यह उनके पूर्व जन्म की कथाओं में भी प्रमाणित है। इसके लिए उन्हें बड़े दुख झेलने पड़ें। अतः पार्वती चिंता में पड गई। पार्वती करे तो करे क्या?
उनकी इस विषम स्थिति को देखकर भोले शंकर मुस्कुराए और उन्होने उस गोंड़ दंपत्ति को वर देने के लिए संकेत कर दिया। तब से कहा जाता है कि गौरी को वरने के लिए ही गौरा के रूप में शंकर जी का लोक अवतरण होता है। जिससे ग्रामीण समाज प्रतिवर्ष लोकपर्व के रूप में मनाता है। गौरी गौरा शिव व पार्वती का लोक अवतरण ही है। विवाह मंडप के लिए महिलाएं चबूतरे का सृजन करती हैं और मुग्त होकर गाती हैं-
बालक रोई-रोई मैं चंवरा सिरजायेंव ओ
चंवरा के करे खुरखेद।
कोने बरदिहा के बरदी ढीलईगे ओ
चंवरा करे खुरखेद।
ईसर राजा के नांदिया ढिलईगे ओ
चंवरा के करे खुरखेद।
लोक जीवन में मिट्टी की बडी महिमा है। लोक मिट्टी में मिट्टी की तरह मिलकर सोना उपजाता है। मिट्टी को अपने श्रम सिकर से सिंचित कर मनचाहा आकार देता है। मिट्टी लोक का
2
जीवन दर्शन है। उसका हंसना, रोना, गाना, जीवन-मरण सुख-दुख सब मिट्टी पर ही आश्रित है। इसलिए मिट्टी लोक से और लोक मिट्टी से अलग नही हो पाता। उसका प्रत्येक कार्य मिट्टी से जुड़ा हुआ है। उनके देवी और देवता भी, उनकी आस्थ और विश्वास भी, उनकी गौरी और गौरा भी।
विशेष स्थान से लायी गई पवित्र मिट्टी से सृजित होते हैं गौरी और गौरा। सृष्टि का सृजन करने वाले देवी-देवताओं का सृजन लोक की सृजनधर्मिता की संकल्पना है। जहाँ अमूर्त का मूर्त रूप में प्रकटीकरण लोक की जिजीविषा की अनुभूति कराता है।
मिट्टी से गढ़े जाते है- गौरी-गौरा। महिलायें घरों में जाकर करसा परघाती हैं। धानी की बाली से सजे और चांवल से भरे ये करसा (मिट्टी का बर्तन) गौरी-गौरा के विवाह में समाज की सहभागिता और समन्वय के प्रतीक हैं-
आजे के दिन म भाई मोर रहितीस ओ, करसा बोहन बर जइतेंव ओ बहिनी
गाड़ा के चक्का ढुलत चले आवे, बिन भाई के बहिनी रोवत चले आवे
अइसन बईगा भड़-भड बोकरा, करसा ल फोरय ओ मड़वा ल टोरय
टोरय चारो खूंट, जामे बईठय ओ मानिकचौरी दिया बरय जग अंजोर।।
गौरी-गौरा का यह लोक पर्व छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में सामाजिक समरसता, समन्वय, और भाईचारे को प्रगाढ़ करता है। महिलायें मिट्टी के सुवा को टोकनी में रखकर घरोघर सुवा नृत्य करती हैं। सुवा नृत्य-गीत में नारी जीवन के सुख-दुख और हर्ष -विषाद की अभिव्यक्ति होती है। नारियाँ अपने भावों को मुखरित कर सुवा के माध्यम से लोक समाज को संदेश भेजतीं है। इस सुवा नृत्य से प्राप्त चांवल और राशि गौरा-गौरी के विवाह में खर्च के निमित्त प्राप्त जनसहयोग का अनुकरणीय रूप है। महिलाएं गोल घेरा बनाकर हाथ की ताली बजाकर सुवा नृत्य करती हैं और गाती हैं-
तरि हरि ना ना मोर न नरि नाना
मैं का जानवं मैं का कारवं मोर राम नइहे ओ
ये दे सीता ल लेगथे लंका के रावण ओ
मैं का जानवं मैं का कारवं मोर राम नइहे ओ
काखर हव तुम धिया पतोहिया, काखर हव भौजाई
काखर हव तुम प्रेम सुन्दरी, कोन हरे ले जाई
मैं का जानवं मैं का कारवं मोर राम नइहे ओ
दसरथ के हव धिया पतोहिया, लछमन के भौजाई
रामचंद्र प्रेम के सुन्दरी, रावन हर ले जाई
मैं का जानवं मैं का कारवं मोर राम नइहे ओ
जोगी के रूप में धरे निसाचर, दे भिक्षा मोहि माई
मैं का जानवं मैं का कारवं मोर राम नइहे ओ
अतका बात ल सुने जटायु, रथ रोके बिलमाई
अगिन बान से मारे निसाचर, चोंचे पंख जरजाई,
मैं का जानवं मैं का कारवं मोर राम नइहे ओ
3
गौरा-गौरी गीत में गीतों की स्वर लहरी और गंड़वा बाजा का अद्भुत संतुलन मन प्राण में एक अजीब सी हलचल भर देता है। शरीर संगीत से आवेशित हो कांपने लगता है। इसे देव आना कहा जाता है। जिस महिला को देव आता है, बैगा द्वारा उसे माईकरसा दिया जाता है। फिर वह महिला माई करसा लेकर गौरा चंवरा की प्रदक्षिणा करती है। इसे डंड़ईया चढ़ना कहा जाता है। यह क्रिया गौरी गौरा का मौर सौंपना है। पुरूष साँट व बोड़ा लेते हैं। लोक समाज के इस विवाह कार्य में न कोई छोटा होता है न कोई बड़ा, न जाति देखी जाती है न पाँति, न धनी का भेद होता है न गरीब का। मालिक-मजदूर सब एक होकर इस गौरव को प्राप्त करते हैं। लोक का ऐसा उदात्त स्वरूप शिष्ट भला कहाँ पायेगा ?
एक पतरी रैन भैनी, राय रतन ओ
दुरगा देवी तोरे शीतल
छाँव चौकी चंदन पीढ़ली गौरी के हाथे-
मान जइसे गौरी ओ मान तुम्हारे
तइसे कोरे ध्यान, कोरे असन डोहंड़ी, परवा छछलगे डार
फूल सरवन सागर ओ बंदव ओ
जहाँ गौरी के मान ।।
—-0——-0——-0———0———0——–
देतो दाई दही म मोला बासी
अखरा धवन बर जइहंव ओ दाई
अखरा-अखरा बाबू तुम झन रटिहव
अखरा म बडे़ बडे़ देवता हे बाबू
अखरा खेलत बाबू ददा तोर जुझगे
पैदा लेवत बाबू भाई तोर जुझगे
मोर अखरा ल दाई लिपि पोति देईबे
मोरे अखरा म दाई दिया बारि दईबे
तोरे अखरा ल बाबू लिपि पोति देहंव
तोरे अखरा म बाबू दिया बारि देहंव
———-0———0———-0———–
लाले -लाले बरछा, लाले हे खमहारे
लाले हे ईसर राजा, घोडवा सवारे।
घोड़वा कुदावत ईसर पइयाँ ओ लरकिगे
गिरे परे माथा ढेला फूले हो ना।
गिरे बर गिरेंव भईया, मैं बर गिरेंव गा
झोंकि लंबे अंचरा लमाये हो न ।
बरे बिहई ईसर सब दिन सब दिन,
हम तुम डुमरि के फूले हो ना।
4
गौरा की बारात निकले और गाँव का भ्रमण न हो ऐसा भला कहाँ होगा ? पुराणों में ऐसा वर्णित है कि शिवजी की बारात निकली तो अजब दृश्य था। भोलेबाबा की बारात में देवता भी थे और नंगा-धड़ंग भूत-प्रेतों की टोली भी। कुल मिलाकर बड़ी अजीबो-गरीब स्थिति थी। पर यहाँ गौरा की बारात में सारा गाँव शामिल होता है, न देवता के रूप में न भूत-प्रेत के रूप में बल्कि एक स्वस्थ मन उदार और लोक हितकारी समाज के रूप में। भगवान शिव अर्थात् गौरा गाँव में सामान्य लोगो के घर ठहरने के लिए स्थान की याचना करते हैं। लोक के आगे आज देव भी याचक बना है-
एक पतरी चढ़ायेन गौरी, खड़े ओ बेलवासी
आमा च आमा पूजेन गौरी, मांगेन चौरासी।
रौनिया के भौनिया, रंग परे पतुरिया
आगू आगू राम चले, पीछू म भउजईया।
————-0————0———–0—————
ईसर राजा के निकले बराते ओ
सांकुर भईगे खोर
दे तो गउरी तैं सोन के बाहरी ओ
गलिया बहारे ल जावं
हाथ धरे लोटिया, कांधे म धरे पोतिया ओ
गंगा नहाय ल जाय।
नाहवत नाहवत मोर पोतिया गंवई गे ओ
काला पहिर घर जावं।
पोतिया के बल्दा मोर पोतिया बिनईबो
उही ल पहिर घर जावं।
सारा गाँव आज लोक आस्था से परिपूरित है। आबाल, वृद्ध, नारी,-पुरूष सबमें लोकत्व का वह दुर्लभ दर्शन होता है। जिसे देवत्व प्राप्त कर भी पाना असंभव नहीं तो मुश्किल जरूर है। जहाँ प्रत्येक नारी-पुरूष में गौरा का लोकरूप समावेशित है। यह आभास लोक कल्याण के लिए मंगलकारी होने की अनुभूति है। लोक के विराट स्वरूप का दिग्दर्शन कराता यह लोकपर्व लोकमानस को गौरवान्वित करता है। विसर्जन की बेला आ चुकी है। लोक मन के एक कोने में आनंद है तो वहीं दूसरे कोने में गौरी-गौरा से बिछुड़ने का अवसाद भी। पर यह लोक का वार्षिक आयेजन है। सब चले जा रहे हैं नदी तालाब की ओर, गौरी-गौरा विसर्जन के लिए –
धीरे-धीरे रेंगबे गौरी ओ, गोंटि गड़ि जाहि
गोंटि गड़ि जाही गौरी ओ, खड़ा होई जइबे
जाय बर जाबे गौरी ओ, फूल टोरी लाबे
फूलवा के टोरत गौरी ओ, कनिहा पिराही
कनिहा पिराही गौरी ओ, खड़ा होई जाबे
खड़ा होई जाबे गौरी ओ, देईदे असीसे
चुरी अम्मर राहय गौरी ओ, जिओ लाख बरिसे
सुतव गवईया, मोर सुतव बजईया, सुतव सहर के लोग।
लोक के साथ संस्कृति और परंपरा का का गहरा रिश्ता है। आवश्यकता आज इस बात की है कि यह रिश्ता उसी तरह अक्षुण्य बना रहे। हमारी लोक आस्था कहीं खंडित न हो। ये लोक पर्व हमें जनतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करते है। सामाजिक समरसता की शिक्षा देते हैं। गौरी-गौरा के रूप में पार्वती व शिव का लोकावतरण हमें लोक की अस्मिता की रक्षा के लिए ऊर्जश्वित करता है। लोक का उदात्त स्वरूप इसी तरह युगों-युगों तक बना रहे। यही कामना है।
आलेख

डॉ. पीसी लाल यादव
‘साहित्य कुटीर’ गंडई पंड़रिया
जिला राजनांदगांव(छ.ग.) मो. नं. 9424113122
ईमल:- pisilalyadav55@gmail.com
फाग का लोकरंग
February 27, 2026
हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ी संस्कृति में खेलों की जीवंत परंपरा
July 24, 2025
लोक परंपरा में नारी शक्ति का उत्सव : तीजा-तिहार
July 22, 2025
आस्था और विश्वास का केन्द्र : नर्मदा
July 02, 2025
जनजातीय अनुष्ठान : गौरी-गौरा पूजा
April 30, 2025
छत्तीसगढ़ी फाग का लोकरंग
March 25, 2024
कुदरत का नजारा, धाँस की जलधारा
December 05, 2023
छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में नदियों का महत्व
October 13, 2023
नरोधी नर्मदा जहाँ झिरिया से बुलबुलों में निकलता है जल
August 05, 2023
रमणीय बुजबुजी एवं नथेला दाई
July 15, 2023
प्रदक्षिणा की संस्कृति : राजिम की पंचकोशी यात्रा
June 15, 2023
लोक संस्कृति का जीवन सरिताएं
June 05, 2023
परम्परा के संवाहक भ्रमणशील कथा गायक : बसदेवा
May 15, 2023
बकरकट्टा के बैगा और उनका देवलोक
May 08, 2023
कोल जनजाति का देवलोक
May 01, 2023
छत्तीसगढ़ का लोक पर्व : तीजा तिहार
August 30, 2022
मोटियारी घाट की बंजारी माता : नवरात्रि विशेष
October 09, 2021
छत्तीसगढ़ का पर्यटन स्थल : बैताल रानी घाट
September 01, 2021
चोड़रापाट के डोंगेश्वर महादेव : सावन विशेष
August 11, 2021
छत्तीसगढ़ का हरेली त्यौहार एवं लोक प्रचलित खेलों की परम्परा
August 08, 2021
जानो गाँव के प्रस्तर शिल्पकार
July 14, 2021
छत्तीसगढ़ी लोक में रचा बसा रथदूज का त्यौहार
July 12, 2021
लोक जीवन की शक्ति, लोक पर्व अक्ति
May 14, 2021
पंडवानी के सूत्रधार श्रीकृष्ण
April 26, 2021
कुँवर अछरिया की लोक गाथा एवं पुरातात्विक महत्व
April 09, 2021
छत्तीसगढ़ी बालमन की मनोरंजक तुकबंदियाँ
April 05, 2021
छत्तीसगढ़ के लोकगीतों का सामाजिक संदर्भ
April 01, 2021
दे दे बुलौआ राधे को नगर में : होली फाग गीतों के संग
March 27, 2021
लोक का सांस्कृतिक उत्सव: मड़ई
February 10, 2021
छत्तीसगढ़ी लोक शिल्प : कारीगरी
February 03, 2021
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा : लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी
January 28, 2021
प्राचीन इतिहास की साक्षी घटियारी
January 16, 2021
प्राकृतिक हरितिमा और भौगोलिक सौंदर्य का अतुलनीय संगम : कुआँ धाँस
December 08, 2020
अन्न बहन-बेटी तथा मां के प्रति सम्मान का लोकपर्व पोला
August 18, 2020
लोक आस्था का दर्पण : आठे कन्हैया
August 11, 2020
प्रकृति-प्रेम का प्रतीक : भोजली
August 04, 2020
छत्तीसगढ़ का हरेली तिहार और खेल की लोक परम्परा
July 20, 2020
प्रकृति का अजूबा मंडीप खोल : छत्तीसगढ़
June 03, 2020
सुरही नदी के तीर देऊर भाना के पुरातात्विक अवशेष
March 23, 2020
छत्तीसगढ़ का लोक साहित्य एवं वाचिक परम्परा
March 19, 2020
गंडई का शिवालय जहाँ पाषाण बोलते हैं
March 12, 2020
सामाजिक समरसता के प्रतीक भगवान श्रीराम
April 14, 2026
हनुमान जन्मोत्सव
April 14, 2026
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
भुंजिया जनजाति के आराध्य श्रीराम
April 12, 2026
श्रीराम के क्रोध का साक्षी है तिरुप्पुल्लाणी का आदि जगन्नाथ पेरुमल मन्दिर
April 11, 2026
जनमानस के आराध्य श्रीराम
April 10, 2026
मेवाड़ के हजार वर्ष पुराने सास-बहू मन्दिर की वास्तुकला में रामलीला
April 09, 2026
उत्तराखण्ड की लोकचेतना में बसी रामायण और उसकी अद्भुत नाट्य परम्परा
April 08, 2026
श्रीराम वनगमन- भारत के भौगोलिक, सामाजिक व सांस्कृतिक महामिलन की अद्वितीय यात्रा
April 07, 2026
कुंकना रामकथा : जनजातीय लोकचेतना में राम
April 06, 2026
छत्तीसगढ़ के लोकजीवन में रचे-बसे हैं भाँचा राम
April 05, 2026
असीम धैर्य और अटूट विश्वास की प्रतिमूर्ति शबरी
April 04, 2026
श्रीराम के जीवन से आलोकित पंच प्रण
April 03, 2026
श्रीरामकथा की विश्वव्यापी लोकप्रियता
April 02, 2026
श्रीरामचरितमानस में गुँथे लोकजीवन के तत्त्व
April 01, 2026
ज्ञान,कूटनीति और सामरिक कौशल के महासागर श्री हनुमानजी
April 01, 2026
उत्तर से दक्षिण तक प्रेम समरसता और लोकमंगल की यात्रा
March 31, 2026
सामाजिक समरसता के सर्वोच्च प्रतिमान वनवासी राम
March 30, 2026
भरत : खड़ाऊँ की छाया में राजधर्म
March 28, 2026
दंडकारण्य के लोकजीवन में रचे-बसे वनवासी राम
March 28, 2026
सामाजिक समरसता के प्रतीक भगवान श्रीराम
April 14, 2026
हनुमान जन्मोत्सव
April 14, 2026
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
भुंजिया जनजाति के आराध्य श्रीराम
April 12, 2026
श्रीराम के क्रोध का साक्षी है तिरुप्पुल्लाणी का आदि जगन्नाथ पेरुमल मन्दिर
April 11, 2026
जनमानस के आराध्य श्रीराम
April 10, 2026
मेवाड़ के हजार वर्ष पुराने सास-बहू मन्दिर की वास्तुकला में रामलीला
April 09, 2026
उत्तराखण्ड की लोकचेतना में बसी रामायण और उसकी अद्भुत नाट्य परम्परा
April 08, 2026
श्रीराम वनगमन- भारत के भौगोलिक, सामाजिक व सांस्कृतिक महामिलन की अद्वितीय यात्रा
April 07, 2026
कुंकना रामकथा : जनजातीय लोकचेतना में राम
April 06, 2026
छत्तीसगढ़ के लोकजीवन में रचे-बसे हैं भाँचा राम
April 05, 2026
असीम धैर्य और अटूट विश्वास की प्रतिमूर्ति शबरी
April 04, 2026
श्रीराम के जीवन से आलोकित पंच प्रण
April 03, 2026
श्रीरामकथा की विश्वव्यापी लोकप्रियता
April 02, 2026
श्रीरामचरितमानस में गुँथे लोकजीवन के तत्त्व
April 01, 2026
ज्ञान,कूटनीति और सामरिक कौशल के महासागर श्री हनुमानजी
April 01, 2026
उत्तर से दक्षिण तक प्रेम समरसता और लोकमंगल की यात्रा
March 31, 2026
सामाजिक समरसता के सर्वोच्च प्रतिमान वनवासी राम
March 30, 2026
भरत : खड़ाऊँ की छाया में राजधर्म
March 28, 2026
दंडकारण्य के लोकजीवन में रचे-बसे वनवासी राम
March 28, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
राजिम की पंचकोसी यात्रा
March 12, 2026