18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
December 16, 2025
संवत् 2082 विक्रमी | माघ कृष्ण एकादशी | शुक्रवार
नक्षत्र: मूल | योग: वज्र | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 13 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिलान्तर्गत दक्षिण पूर्वी मध्य रेल्वे के स्टेशन और रायपुर नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में महाराष्ट्र प्रांत से लगा सीमांत तहसील मुख्यालय डोंगरगढ़ हैं। ब्रिटिश शासन काल में यह एक जमींदारी थी। प्राचीन काल से विमला देवी यहां की अधिष्ठात्री है जो आज बमलेश्वरी देवी के नाम से विख्यात है। यह छत्तीसगढ़ के शक्तिस्थलों में एक हैं। नवरात्रि में लाखों दर्शनार्थी यहां आते हैं। दर्शनार्थी श्रद्धा की अपार संपदा लिये मां बम्लेश्वरी के दरबार में आते हैं नवरात्रि में यहां अपार भीड़ होती हैं। अन्य दिनों में भी दर्शनार्थियों की अपार भीड़ देखा जा सकता है।
चारों और हरे भरे वनों, पर्वत मालाओं और छोटे बड़े तालाबों से घिरा प्राकृतिक सुषमा से परिपूर्ण है यह डोंगरगढ़। सुरम्य पहाड़ी पर छोटी छोटी घुमावदार सीढ़ियां चढ़ते, लहराते छोटे बड़े पेड़, सांय सांय करती हवायें और मंदिर से आती घंटी की आवाज़ और श्रद्धालुओं का असर अब के द्वारा गाये जा रहे भजन मन को मोह लेता है। लगभग एक हजार सीढ़ियों को चढ़कर माता के दरबार में पहुंचने पर जैसे सारी थकान दूर हो जाती हैं, मन श्रद्धा से भर उठता हैं और हाथ जोड़े नतमस्तक हो जन समुदाय पुकार उठता है :-
तेरी होवे जय जयकार, नमन करूं मां करो स्वीकार।
तेरी महिमा अनुपम न्यारी हैं जग में सबसे बलिहारी हैं।
तू ही अम्बे, तू ही दुर्गा, बमलेश्वरी तेरी सिंह की सवारी
नैया सबकी पार लगे मां, तेरी जय जयकार… ।
भारतीय साहित्य में देवी-देवताओं, गंधव किन्नरों और अप्सराओं के मनोरम विहार स्थलों एवं ऋषि-मुनियों की तपोस्थली पर्वतों में बतायी गयी है। माया मोह से उबर चुके मोक्षार्थियों को पर्वत में जाने का निर्देश है:-
अस्त्युत्तरस्या दिशि देवात्मा । हिमालयो नाम नागाधिराज ।।
महाकवि कालिदास ने तो हिमालय को देवताओं का निवास स्थान बताया है। कवियों ने पर्वत मालाओं में देवी-देवताओं की कल्पना की है। डोंगरगढ़ की पहाड़ी में बमलेश्वरी देवी विराजमान हैं। पहाड़ी के नीचे छोटी बमलेश्वरी देवी का भव्य मंदिर है। पहाड़ में गुफाओं के अतिरिक्त अन्य प्राकृतिक खंड हैं जो अपनी विकरालता के साथ विचित्रता के लिए प्रसिद्ध है। सन् 1968 में सीढ़ियों का निर्माण और विद्युतिकरण का कार्य कराया गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए पहाड़ के उपर जन सहयोग से पेय जल की सुगम व्यवस्था, ठहरने के लिए धर्मशालाएं, प्रतीक्षालय, सुलभ काम्पलेक्स और भोजनालय आदि की व्यवस्था की गयी है। डोंगरगढ़ के पश्चिम में सिंचाई विभाग के द्वारा निर्मित पनियाजोव बोध है। उत्तर में द्वारा जलाशय, दक्षिण में मड़ियान जलाशय है। पहाड़ी में जाने के लिए रोप वे की भी सुविधा है। डोंगरगढ़ जाने के लिए सड़क मार्ग, रेल्वे आदि की सुविधा है। सीढ़ियों को भी सुगम बनाया गया हैं। देवियों के अलावा यहां बौद्ध और महावीर स्वामी की मूर्ति भी दर्शनीय हैं।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि:-
आज भी बमलेश्वरी पहाड़ अपने गर्भ में अतीत के अनेक ऐतिहासिक एवं रोमांचकारी तथ्य छुपाये हुए है। यह प्राचीन काल की कामावती नगर की वैभवशाली और अनेक स्मरणीय यादों को अपने गर्भ में समेटे अविचल, अडिग अनादिकाल से खड़ा हैं। इसमें मां बमलेश्वरी की सत्ता सर्वोच्च शिखर पर इसका साक्षी हैं।
इस पहाड़ पर ऋषि-मुनियों की कठोर तपस्या किये जाने के अवशेष यहां की गुफाओं में मिलते हैं इसके अलावा इस पहाड़ के दूसरे किनारे पर अति दुर्गम चट्टान है जहां इतनी तेज हवाएं चलती है कि वहां पर बिना सहारे खड़ा होना मुश्किल होता हैं । इस चट्टान पर खुले आसमान के नीचे साधना स्थल और जल कुंड के अवशेष हैं।
पहाड़ी के नीचे ऋषि-मुनियों का आश्रम और सरोवर था। लोगों का ऐसा विश्वास हैं कि इस सरोवर में स्नान करने, इसका जल ग्रहण करने से रोगों से मुक्ति मिलती हैं। इस आश्रम में नागा साधु रहते थे जो अन्यत्र चले गये। इस आश्रम को आज तपस्वी मंदिर के नाम से जाना जाता है।
डोंगरगढ़ का जमींदार घासीदास बैरागी था। वे कभी सिंगारपुर और कभी डोंगरगढ़ में रहते थे। नागपुर के भोंसले राजा और अंग्रेज सत्ता के वे प्रथम पंक्ति के विरोधी थे। संवत् 1816 में उन्होंने बगावत कर दी जिसे दबाने के लिए भोंसले राजा की सेना और अंग्रेज सेना को खैरागढ़ के राजा टिकैतराय और नांदगांव के जमींदार महंत मौजीराम ने सैन्य सहायता दी थी। इस युद्ध में डोंगरगढ़ के जमींदार को पकड़कर नागपुर ले जाया गया जहां उन्हें फांसी दी गयी।
सैन्य सहायता के एवज में डोंगरगढ़ की जमींदारी खैरागढ़ के राजा को मिल गयी। आगे चलकर नांदगांव के जमींदार के द्वारा डोंगरगढ़ की सम्पत्ति में हिस्सा मांगने पर इस जमींदारी के दो हिस्से क्रमशः डोंगरगढ़, पाथरी और आधा सिंगारपुर खैरागढ़ के राजा टिकैतराय को और आधा सिंगारपुर डोंगरगांव और छुरिया नांदगांव के जमींदार को मिला।
तब से यहां खैरागढ़ राजपरिवार का कब्जा बरकरार है। सन् 1964 में बमलेश्वरी देवी ट्रस्ट समिति बनायी गयी जिसके प्रमुख ट्रस्टी खैरागढ़ के राजा बने। ट्रस्ट के मंत्री श्री गणेशमल भंडारी के निर्देशन में यहां अनेक विकास कार्य हुए और आज नवकलेवर के साथ बमलेश्वरी देवी मंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ हैं।
कामकंदला और माधवानल का डोंगरगढ़ से संबंध:
डोंगरगढ़ के अतीत में कामकंदला और माधवानल की प्रेम कहानी दफन है। लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व यहां राजा कामसेन की वैभवशाली कामाख्या नगरी थी जो उज्जयनी के राजा विक्रमादित्य के समकालीन थे कला, नृत्य और संगीत के लिए विख्यात इस नगरी में कामकंदला नाम की राज नर्तकी थी। वह नृत्यकला में निपुण और अनिंद्य सुन्दरी थी।
एक बार राज दरबार में उसका नृत्य हो रहा था। उसी समय माधवानल नाम का एक निष्णात् संगीतज्ञ वहां आया । संगीत प्रेमी होने के कारण उन्होंने राज दरबार में प्रवेश करना चाहा लेकिन दरबान उन्हें भीतर प्रवेश नहीं करने दिया। तब वह वहीं बैठकर तबले और घुंघरूओं का आनंद लेने लगा। अचानक उन्हें लगा कि तबला का बायां अंगूठा नकली है और नर्तकी के पैरों में बंधे घुंघरूओं में एक घुंघरू में कंकड़ नहीं होने से ताल में अशुद्धि है।
वह बोल पड़ा- मैं व्यर्थ में यहां चला आया। यहां के राज दरबार में ऐसा एक भी संगीतज्ञ नहीं है जो ताल की अशुद्धियों को पहचान सके द्वारपाल उस अजनबी से अपने राजा और राज दरबार के बारे में सुना तो उसे तत्काल रोककर राज दरबार में जाकर राजा से सारी बात कह सुनाया। राजा का आज्ञा पाकर द्वारपाल उन्हें सादर राज दरबार में ले गया। उनके कथन की पुष्टि होने पर उन्हें संगत का मौका दिया गया। उनकी संगत में कामकंदला नृत्य कर रही थी। ऐसा लग रहा था मानो राग रागनियों का संगम हो रहा हो ?
तभी अचानक एक भौंरा कामकंदला के वक्ष में आकर बैठ गया। थोड़े समय के लिए कामकंदला का ध्यान बंटा जरूर मगर नृत्य चातुर्य्यं से वह भौंरा को अपने वक्ष से उड़ाने में सफल हो गयी। किसी ने इसे देखा या नहीं मगर संगत कर रहे माधवानल की नजर से यह बच न सका। इस घटना ने मानो माधवानल को कामकंदला का दीवाना बना दिया।
दोनों में प्रेम हो गया जो राजकुमार मदनादित्य को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। एक बार राज दरबार में माधवानल के संगत में कामकंदला नृत्य कर रही थी। इससे राजा प्रसन्न होकर माधवानल को पुरस्कार दिया लेकिन राजा के द्वारा दिया गया पुरस्कार को उन्होंने राज नर्तकी को देकर राजा के कोप का भागी बना। राजा ने उन्हें तत्काल राज्य की सीमा से बाहर जाने का आदेश दिया।
यह सब इतनी तेजी से घटित हुआ कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया। निर्वासित, अपमानित माधवानल से कामकंदला भी आसक्त हो गयी। लेकिन दोनों का मेल संभव नहीं था। तब उन्होंने उज्जयनी के राजा विक्रमादित्य की शरण ली और उनसे दया और सहयोग की भीख मांगी। राजा विक्रमादित्य ने उन्हें न्याय दिलाकर दोनों में मेल कराया। यहां ऐसी किंवदंति प्रचलित है कि माधवानल को न्याय दिलाने के लिए उन्हें कामावती के राजा से युद्ध करना पड़ा था जिसे रोकने के लिए मां भवानी और महादेव को आना पड़ा था।
डोंगरगढ़ का कामकंदला-माधवानल सरोवरा इस साक्षी हैं। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्व. श्री हरि ठाकुर ने कामकंदला माधवानल की किंवदति को छत्तीसगढ़ की लोककथा कहा है और इसे ढोला- मारू तथा लोरिक चंदा के साथ जोड़ने का प्रयास किया है। प्राचीन नाटककार आनंदधर ने संस्कृत में माधवानल नाटक की रचना की थी। सन् 1583 में अकबर के दरबारी कवि आलम ने इस कथा को पद्यबद्ध किया। माधवानल की कथा नामक सन् 1755 में लिखे एक हस्तलिखित पुस्तक बनारस के एक पुस्तकालय में संग्रहीत है।
हिंदी साहित्य कोश में प्रेमाख्यान शीर्षक के अंतर्गत प्रचलित लोककथाओं की चर्चा में माधवानल कामकंदला का भी उल्लेख मिलता है। डॉ. प्यारेलाल गुप्त ने एक अन्य किंवदति का उल्लेख किया है। उनके अनुसार एक बार सात आगर सात कोरी यानी 147 मोटियारी नर्तकियां अपनी नृत्यकला का प्रदर्शन करने नांदगांवराज से डोंगरगढ़ आयीं। राजमाता को जब यह समाचार ज्ञात हुआ तब वह चिंतित हो गयी। उन्हें राजकुमार के किसी मोटियारी नर्तकी के उपर मोहित हो जाने का डर हो गया।
अतः उन्होंने हल्दी के घोल में अभिमंत्रित जल मिलाकर राजकुमार को नृत्य शुरू होने के पूर्व नर्तकियों के उपर छिड़कने को कहा। राजकुमार द्वारा ऐसा करने पर सभी नर्तकियां शिलाखंड में परिवर्तित हो गयीं। डोंगरगढ़ की पहाड़ी में ऐसे अनेक शिलाखंड हैं जिन्हें डॉ. गुप्त ने नर्तकियों का शिलाखंड माना हैं।
डोंगरगढ़ के मोती बीर तालाब में एक 10 फीट शिला स्तम्भ मिला हैं जिसमें फारसी में एक लेख उत्कीर्ण हैं। स्तम्भ रायपुर के घासीदास संग्रहालय में संग्रहीत हैं। इसी प्रकार यहां की पहाड़ी में एक अन्य स्तम्भ हैं जिस पर उत्कीर्ण लेख को आज तक पढ़ा नहीं जा सका हैं। तथ्य चाहे जो भी हो, लेकिन डोंगरगढ़ की बमलेश्वरी माता आज भी लोगों की आराध्य देवी हैं. श्रद्धा की प्रतिमूर्ति हैं।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता ।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आलेख
प्रो (डॉ) अश्विनी केसरवानी, चांपा, छत्तीसगढ़
18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
December 16, 2025
पंडित मालिकराम भोगहा का साहित्यिक अवदान
November 26, 2025
संगीत और नृत्य का संगम प्रो. कल्याणदास महंत
October 19, 2025
छत्तीसगढ़ में दशहरा की अद्भूत परम्परा
October 02, 2025
धर्म एवं आस्था का केन्द्र माँ बमलेश्वरी
September 27, 2025
ऐश्वर्य की महादेवी महानदी
July 04, 2025
शक्ति रुपेण संस्थिता : छत्तीसगढ़ की देवियां
April 12, 2024
धर्म एवं आस्था का केन्द्र माँ बमलेश्वरी
April 11, 2024
पीथमपुर धूल पंचमी मेले में शिव बारात
March 30, 2024
आध्यात्म और पर्यटन का संगम गिरौदपुरी का मेला
March 19, 2024
खेलत अवधपुरी में फाग, रघुवर जनक लली
March 15, 2024
छत्तीसगढ़ के बिखरे साहित्यकारों को समेटने वाले ठाकुर जगमोहन सिंह
March 11, 2024
लखनेश्वर दर्शन करि कंचन होत शरीर : शिवरात्रि विशेष
March 08, 2024
शिवरीनारायण का माघी मेला
February 22, 2024
राम से बड़ा राम का नाम
January 30, 2024
जहाँ श्रीराम जानकी मंदिर में रावण का पहरा है
January 20, 2024
मकर संक्रांति पर्व का महत्व एवं गंगा सागर स्नान दर्शन
January 14, 2024
छत्तीसगढ़ के गौरव पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय
January 04, 2024
छत्तीसगढ़ के प्रकाशमान संत बाबा गुरु घासीदास
December 18, 2023
पंडित मालिकराम भोगहा का साहित्यिक अवदान
November 30, 2023
ऐश्वर्य की महादेवी महानदी
November 06, 2023
छत्तीसगढ़ का लोक उत्सव दशहरा
October 24, 2023
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्ति स्थल
October 17, 2023
छत्तीसगढ़ में रामानंद सम्प्रदाय के मठ एवं महंत
October 09, 2023
प्रतिभाशाली मुकुट काव्य के मुकुट मनोहर
September 30, 2023
राजा चक्रधर सिंह और रायगढ़ का गणेशोत्सव
September 19, 2023
कुशल प्रशासक, शिक्षाशास्त्री और साहित्यकार बल्देवप्रसाद मिश्र
September 12, 2023
छत्तीसगढ़ी का व्याकरण रचने वाले काव्योपाध्याय हीरालाल
September 11, 2023
छत्तीसगढ़ में रासलीला और श्रीकृष्ण के लोक स्वरूप
September 07, 2023
लंका पर चढ़ाई करने के लिए श्री रामचंद्र जी ने इस दिन को चुना
August 30, 2023
महर महर करे भोजली के राउर : भोजली तिहार
August 30, 2023
स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी : छत्तीसगढ़
August 15, 2023
चित्रोत्पला गंगा की सांस्कृतिक विरासत
July 27, 2023
वर्षा ॠतु में छत्तीसगढ़ी लोक जीवन की उमंग
July 13, 2023
छत्तीसगढ़ की नाट्य परंपरा
May 25, 2023
नदियाँ और उनका सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व : संदर्भ छत्तीसगढ़
May 19, 2023
यज्ञोपवीत- एक सूत्र जो है पवित्रता का प्रतीक
February 11, 2026
स्वातंत्र्य समर के दुर्जेय जनजातीय महारथी : तिलका मांझी
February 11, 2026
वेदो के प्रहरी - महर्षि दयानंद सरस्वती
February 11, 2026
जबलपुर का चौसठ योगिनी मन्दिर
February 10, 2026
बैगा समुदाय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति
February 08, 2026
रामगढ़ की रानी अवंती बाई
February 06, 2026
वाद्ययंत्रों की यात्राः सिल्क मार्ग पर सुरों का प्रवास
February 06, 2026
पर्वतराज अमरकंटक
February 05, 2026
खैरागढ़ – एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय
February 04, 2026
सूर्य मंदिर मोढेरा- प्राचीन शिलाओं में परिलक्षित होता भारतीय ज्ञान
February 02, 2026
राजिम गौरव गाथा
February 01, 2026
विश्व के कबीर पंथियों का संत समागम
January 31, 2026
सूर्य मंदिर- कोणार्क, अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिकता का संगम
January 30, 2026
भोजशाला और पुरातत्व
January 29, 2026
जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक सद्भाव के दर्शन
January 27, 2026
सूर्य – भारतीय संस्कृति में आस्था और उपासना का केंद्र
January 27, 2026
प्रजातंत्र की अवधारणा- भारत के इतिहास की नजर से
January 26, 2026
तकनीकी को आधार देती पुरातन ज्ञान परंपरा- ग्रामोद्योग भाग 4
January 25, 2026
बैगा समुदाय की परम्परागत"मड़ई"
January 24, 2026
मदनपुर के गोंड़ राजा ड़ेलनशाह - भाग 01
January 22, 2026
यज्ञोपवीत- एक सूत्र जो है पवित्रता का प्रतीक
February 11, 2026
स्वातंत्र्य समर के दुर्जेय जनजातीय महारथी : तिलका मांझी
February 11, 2026
वेदो के प्रहरी - महर्षि दयानंद सरस्वती
February 11, 2026
जबलपुर का चौसठ योगिनी मन्दिर
February 10, 2026
बैगा समुदाय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति
February 08, 2026
रामगढ़ की रानी अवंती बाई
February 06, 2026
वाद्ययंत्रों की यात्राः सिल्क मार्ग पर सुरों का प्रवास
February 06, 2026
पर्वतराज अमरकंटक
February 05, 2026
खैरागढ़ – एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय
February 04, 2026
सूर्य मंदिर मोढेरा- प्राचीन शिलाओं में परिलक्षित होता भारतीय ज्ञान
February 02, 2026
राजिम गौरव गाथा
February 01, 2026
विश्व के कबीर पंथियों का संत समागम
January 31, 2026
सूर्य मंदिर- कोणार्क, अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिकता का संगम
January 30, 2026
भोजशाला और पुरातत्व
January 29, 2026
जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक सद्भाव के दर्शन
January 27, 2026
सूर्य – भारतीय संस्कृति में आस्था और उपासना का केंद्र
January 27, 2026
प्रजातंत्र की अवधारणा- भारत के इतिहास की नजर से
January 26, 2026
तकनीकी को आधार देती पुरातन ज्ञान परंपरा- ग्रामोद्योग भाग 4
January 25, 2026
बैगा समुदाय की परम्परागत"मड़ई"
January 24, 2026
मदनपुर के गोंड़ राजा ड़ेलनशाह - भाग 01
January 22, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
छत्तीसगढ़ में संक्रांति पूजा
January 14, 2026