18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
December 16, 2025
संवत् 2082 विक्रमी | माघ कृष्ण एकादशी | शुक्रवार
नक्षत्र: मूल | योग: वज्र | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 13 फ़रवरी 2026

कत्थक के विशिष्ट घरानों में रायगढ़ घराने का महत्वपूर्ण स्थान है। इस घराने को जिन प्रतिभाओं ने उन्नत किया है उनमें कल्याणदास महंत का विशिष्ट स्थान है। आइए, संगीत और नृत्य से जुड़े और मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘शिखर सम्मान‘ से सम्मानित इस कलाकार के जीवन के पृष्ठों पर दृष्टिपात करें।
संगीत और नृत्य एक दूसरे से जुड़ी दो विधाएं, लेकिन एक दूसरे में काफी घुली मिली, फिर भी बहुत कम प्रतिभाएं ऐसी होती हैं जिनका इन दोनों विधाओं पर समान अधिकार होता है।कल्याणदास महंत उन्हीं बिरली प्रतिभाओं में से एक हैं। कहते हैं, प्रतिभा जन्मजात होती हैं लेकिन प्रतिभा को अगर माहौल भी अनुकूल मिल जाये तो प्रतिभा के उस अंकुर को एक लहलहाते पेड़ में परिवर्तित होते देर नहीं लगती। कल्याणदास महंत के साथ भी ऐसा ही हुआ।

प्रो. कल्याणदास महंत
10 अक्टूबर 1921 को बिलासपुर जिले के मड़वा (नवापारा) ग्राम में कुशालदास महंत के घर द्वितीय पुत्ररत्न के रूप में कल्याणदास का जन्म हुआ। उनका बचपन पिता और बड़े भाई के संगीतमय माहौल में बीता, जिससे सात वर्ष की उम्र से ही संगीत (नृत्य और गायन) की ओर इनका झुकाव बढ़ता ही गया। बड़े भाई ‘इसराज‘ बजाते थे, जिससे आसपास के तबला और हारमोनियम वादक और गायक कलाकारों की बैठक इनके घर आये दिन हुआ करती थी। बालक कल्याण की रूचि इससे स्वाभाविक रूप से बढ़ती गयी।
कला चंद्रपुर से सारंगढ़ ले आयी
वे कहते हैं, ‘गांवों में गम्मत और नाचा हुआ करता था। मेरी रूचि देखकर लोग मुझे आमंत्रित करने लगे। उनका खुश होना मुझे उत्साहित करता था। आज जो सम्मान मुझे मिला है, यह उसी का प्रतिफल है। एक बार चंद्रपुर के जमींदार शशिभूषण सिंह का हमारे घर आगमन हुआ उस दिन संयोग से बोलवा उस्ताद और लल्लूलाल तबला और हारमोनियम पर संगत कर रहे थे। बड़े भाई इसराज बजा रहे थे। बस, मेरे नृत्य का सितारा चमक उठा।

जमींदार शशिभूषण सिंह के समक्ष प्रस्तुति
मुझे आज भी उस दिन गाये गीत के बोल याद हैं। चंद्रपुर के जमींदार उसी से आकर्षित होकर मुझे चंद्रपुर ले आये ... ‘यमुना तट में राम, खेलत होरी यमुना तट में।‘ नृत्य विधा में मेरी कीर्ति चारों ओर फैलने लगी और एक दिन गांव में सनसनी फैल गयी जब सारंगढ़ रियासत के सिपाही परवाना लेकर हमारे घर आये। पहले तो सिपाही को देखकर हम लोग डरे, बाद में जब उन्होंने परवाना पढ़कर सुनाया और मुझे राजदरबार में ससम्मान ले जाने की अपनी मंशा जाहिर की तो खुशी से मैं उनके साथ हो लिया। इस प्रकार मैं चंद्रपुर से सारंगढ़ आ गया। यहां राजदरबार में मेरा नृत्य-गायन हुआ-
बहियां रे, घर जाने को छोड़ मोरी,
राह-बाट मोरी रोकत-टोकत है...।
मेरा बाल नृत्य देखकर राजा बहादुर बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने दीवान की सलाह मानकर मुझे दरबार में रहने की अनुमति दे दी। सारंगढ़ रियासत में मेरी उपस्थिति से सबसे ज्यादा खुशी राजकुमारी वासंती देवी को हुई। उनका संगीत के प्रति झुकाव था। मेरे नृत्य-गायन से प्रसन्न होकर वे हारमोनियम पर संगत करतीं और गीत गाती थीं-‘दिया बिना सूनी रे, हवेली कौनो काम की...।‘
बाद में उनकी शादी रायगढ़ के राजा चक्रधरसिंह से हुई। विवाहोपरांत वे रायगढ़ आ गयीं। मेरा नृत्य-गायन जैसे निर्जीव हो गया। लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था और एक दिन राजा चक्रधरसिंह के आगमन से ही मेरा सितारा पुनः समक उठा। मेरा नृत्य देखकर वे अति प्रसन्न हुए। संगीत के पारखी तो वे थे ही, मेरा बाल नृत्य उन्हें मोहित कर गया और वे मुझे रायगढ़ ले आये। यहां मेरे जैसे और भी कलाकार थे। मुझे कार्तिकराम, फिरतूदास और बर्मनलाल का साथ मिला। हमउम्र साथ से हमारा उत्साह दोगुना होता, प्रतिस्पर्धा की होड़ से हमारी कला में निखार आता गया।

राजा चक्रधरसिंह एवं महारानी वासंती देवी
संगीतमय रियासत
रायगढ़ रियासत शुरू से ही संगीतमय रही है। आजादी और सत्ता हस्तांतरण के बाद सदियों से चले आ रहे भारतीय राज्यों तथा रियासतों के सभी विशेषाधिकार समाप्त कर भारतीय संघ में इनका विलय कर दिया गया। जिसके बाद यह रियासत इतिहास के पन्नों में कैद होकर, गुमनामी के अंधेरे में धीरे धीरे अपना अस्तित्व खोने लगी। लेकिन कुछ रियासतें ऐसी भी थीं, जिन्हें साहित्य, संगीत और कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आज भी याद किया जाता है।

रायगढ़ रियासत
छत्तीसगढ़ के उत्तर-पूर्वी भाग में रायगढ़ रियासत और और राजा चक्रधरसिंह का नाम भारतीय संगीत और कत्थक नृत्य के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखता है। राजसी ऐश्वर्य, भोग-विलास और झूठी प्रतिष्ठा की लालसा से दूर उन्होंने अपना जीवन संगीत, कला और साहित्य को समर्पित कर दिया। फलस्वरूप 20वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में रायगढ़ दरबार की ख्याति कत्थक नृत्य के क्षेत्र में समूचे भारत में सिर चढ़कर बोलने लगी थी।
राजा चक्रधरसिंह के योगदान के कारण ही लखनऊ, जयपुर और बनारस जैसे कत्थक के विशिष्ट घरानों के साथ रायगढ़ घराने का भी नाम जुड़ गया। सन् 1924 में उनके बढ़े भाई राजा नटवरसिंह की आकस्मि मृत्यु के उपरांत, राजगद्दी सम्हालने के बाद उनका ज्यादा समय साहित्य, संगीत और कला में ही व्यतीत होने लगा। वे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान कालाकारों को खोजकर उनकी शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था कर, उनकी प्रतिभा को उभारने लगे।
इन्हीं प्रतिभाओं में कातिकराम, कल्याणदास, फिरतूदास और बर्मनलाल प्रमुख हैं। देश के चोटी के कलाकारों को अपने दरबार में आमंत्रित कर उन्हें कत्थक, गायन और तबला वादन की शिक्षा देने का प्रबंध किया गया तथा स्वयं राजा चक्रधरसिंह ने भी इन गुरूओं से संगीत के शास्त्रीय पक्ष तथा तबला वादन की शिक्षा ग्रहण की। इनके अथक प्रयास और लगन से, कत्थक के विद्वान गुरूओं के सानिघ्य और दीक्षा से चारों कलाकार देश-विदेश में ख्याति अर्जित करने लगे।
कार्तिक-कल्याण की जोड़ी तो बहुत मशहूर हुई। 1935 में कलकत्ता में आयोजित आल इंडिया बंगाल म्यूजिक कान्फ्रेंस में इन्हें स्वर्ण और रजत पदक मिला। 1937 में इन्होंने इलाहाबाद संगीत सम्मेलन में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया। 1936 में दिलली आल इंडिया म्यूजिक कान्फ्रेंस में कल्याणदास को विशेष सम्मान एवं नृत्य प्रोफेसर की उपाधि प्रदान की गयी।
कार्तिक-कल्याण मेरी आंखें हैं -
एक वाकिए का जिक्र करते हुए कल्याणदास जी ने बताया कि 1937 में इलाहाबाद में आयोजित ऑल इंडिया म्यूजिक कान्फ्रेंस में हमारे प्रदर्शन से प्रभावित होकर दतिया और नेपाल के महाराजा ने कार्तिक-कल्याण और फिरतूदास को कुछ समय के लिए अपने राज्य में ले जाने की अनुमति देने का जब अनुरोध किया, तब राजा चक्रधरसिंह ने जवाब दिया था- ‘कार्तिक-कल्याण मेरी आंखें हैं और फिरतू-बर्मन मेरी भुजा, जिन्हें मैं किसी भी कीमत पर एक क्षण के लिए भी अपने से अलग नहीं कर सकता।‘
रायगढ़ दरबार में आमंत्रित संगीतज्ञों में जयपुर घराने के पंडित जगन्नाथ प्रसाद पहले गुरू थे। उन्होंने तीन वर्ष तक यहां कत्थक की शिक्षा दी। इसके प्श्चात 1930 में पं. जयलाल यहां आये और राजा चक्रधरसिंह के अंतिम समय तक रहे। कत्थक के प्रख्यात गुरू और लखनऊ घराने से सम्बद्ध पं. कालिकाप्रसाद के तीनों पुत्र अच्छन महाराज, लच्छू महाराज और शंभू महाराज जैसे चोटी के कलाकारों ने भी समय समय पर रायगढ़ दरबार को सुशोभित किया।
बिंदादीन महाराज के शिष्य सीताराम महाराज भी यहां रहे। उस्ताद कादर बख्श, अहमद जान थिरकवा जैसे प्रसिद्ध तबला वादक यहां बरसों रहे। इनके अतिरिक्त मुनीर खां, जमान खां, कामत खां, सादिक हुसैन आदि ने भी तबले की शिक्षा दी। कत्थक में गायन के लिए हाजी मोहम्मद, अनाथ बोस, नन्हें बाबू, धन्नू मिश्रा और नासिर खां भी रायगढ़ दरबार में रहे।
दरअसल रायगढ़ दरबार को संगीत एवं नृत्य के क्षेत्र में इतनी ख्याति इसलिए मिली, क्योंकि यहां प्रतिवर्ष गणंश मेला उत्सव मनाया जाता था जिसमें चोटी के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते थे। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का बचपन भी रायगढ़ में ही बीता है।
मध्यप्रदेश शिखर सम्मान
सन! 1985 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रो. कल्याणदास महंत को ‘‘शिखर सम्मान‘‘ प्रदान किया गया। कला, संगीत और साहित्य की त्रिवेणी से सींचे कलाकारों में से कल्याणदास को सम्मान प्राप्त हुआ। आगे चलकर श्री कार्तिकराम और श्री बर्मनलाल को भी मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिखर सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद सर्वप्रथम किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
उनके शिष्य देश-विदेश में उसकी परंपरा को प्रचारित कर रहे हैं। लेकिन वे अपनी अंतिम सांस तक संगीत को समर्पित रहकर इंदिरा कला एवं संगीत विश्व विद्यालय खैरागढ़ में प्राध्यापक रहे। उन्होंने 19 अक्टूबर 1991 को अंतिम सांस लेकर संगीत परंपरा को अलविदा कहकर स्वर्गारोहण किया।
संदर्भ: रायगढ़ कत्थक घराना, 19 अक्टूबर को पुण्यतिथि के अवसर पर
लेख-
प्रो. अश्विनी केशरवानी
‘‘राघव‘‘, डागा कालोनी,चाम्पा -495671 (छत्तीसगढ़)
18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
December 16, 2025
पंडित मालिकराम भोगहा का साहित्यिक अवदान
November 26, 2025
संगीत और नृत्य का संगम प्रो. कल्याणदास महंत
October 19, 2025
छत्तीसगढ़ में दशहरा की अद्भूत परम्परा
October 02, 2025
धर्म एवं आस्था का केन्द्र माँ बमलेश्वरी
September 27, 2025
ऐश्वर्य की महादेवी महानदी
July 04, 2025
शक्ति रुपेण संस्थिता : छत्तीसगढ़ की देवियां
April 12, 2024
धर्म एवं आस्था का केन्द्र माँ बमलेश्वरी
April 11, 2024
पीथमपुर धूल पंचमी मेले में शिव बारात
March 30, 2024
आध्यात्म और पर्यटन का संगम गिरौदपुरी का मेला
March 19, 2024
खेलत अवधपुरी में फाग, रघुवर जनक लली
March 15, 2024
छत्तीसगढ़ के बिखरे साहित्यकारों को समेटने वाले ठाकुर जगमोहन सिंह
March 11, 2024
लखनेश्वर दर्शन करि कंचन होत शरीर : शिवरात्रि विशेष
March 08, 2024
शिवरीनारायण का माघी मेला
February 22, 2024
राम से बड़ा राम का नाम
January 30, 2024
जहाँ श्रीराम जानकी मंदिर में रावण का पहरा है
January 20, 2024
मकर संक्रांति पर्व का महत्व एवं गंगा सागर स्नान दर्शन
January 14, 2024
छत्तीसगढ़ के गौरव पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय
January 04, 2024
छत्तीसगढ़ के प्रकाशमान संत बाबा गुरु घासीदास
December 18, 2023
पंडित मालिकराम भोगहा का साहित्यिक अवदान
November 30, 2023
ऐश्वर्य की महादेवी महानदी
November 06, 2023
छत्तीसगढ़ का लोक उत्सव दशहरा
October 24, 2023
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्ति स्थल
October 17, 2023
छत्तीसगढ़ में रामानंद सम्प्रदाय के मठ एवं महंत
October 09, 2023
प्रतिभाशाली मुकुट काव्य के मुकुट मनोहर
September 30, 2023
राजा चक्रधर सिंह और रायगढ़ का गणेशोत्सव
September 19, 2023
कुशल प्रशासक, शिक्षाशास्त्री और साहित्यकार बल्देवप्रसाद मिश्र
September 12, 2023
छत्तीसगढ़ी का व्याकरण रचने वाले काव्योपाध्याय हीरालाल
September 11, 2023
छत्तीसगढ़ में रासलीला और श्रीकृष्ण के लोक स्वरूप
September 07, 2023
लंका पर चढ़ाई करने के लिए श्री रामचंद्र जी ने इस दिन को चुना
August 30, 2023
महर महर करे भोजली के राउर : भोजली तिहार
August 30, 2023
स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी : छत्तीसगढ़
August 15, 2023
चित्रोत्पला गंगा की सांस्कृतिक विरासत
July 27, 2023
वर्षा ॠतु में छत्तीसगढ़ी लोक जीवन की उमंग
July 13, 2023
छत्तीसगढ़ की नाट्य परंपरा
May 25, 2023
नदियाँ और उनका सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व : संदर्भ छत्तीसगढ़
May 19, 2023
यज्ञोपवीत- एक सूत्र जो है पवित्रता का प्रतीक
February 11, 2026
स्वातंत्र्य समर के दुर्जेय जनजातीय महारथी : तिलका मांझी
February 11, 2026
वेदो के प्रहरी - महर्षि दयानंद सरस्वती
February 11, 2026
जबलपुर का चौसठ योगिनी मन्दिर
February 10, 2026
बैगा समुदाय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति
February 08, 2026
रामगढ़ की रानी अवंती बाई
February 06, 2026
वाद्ययंत्रों की यात्राः सिल्क मार्ग पर सुरों का प्रवास
February 06, 2026
पर्वतराज अमरकंटक
February 05, 2026
खैरागढ़ – एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय
February 04, 2026
सूर्य मंदिर मोढेरा- प्राचीन शिलाओं में परिलक्षित होता भारतीय ज्ञान
February 02, 2026
राजिम गौरव गाथा
February 01, 2026
विश्व के कबीर पंथियों का संत समागम
January 31, 2026
सूर्य मंदिर- कोणार्क, अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिकता का संगम
January 30, 2026
भोजशाला और पुरातत्व
January 29, 2026
जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक सद्भाव के दर्शन
January 27, 2026
सूर्य – भारतीय संस्कृति में आस्था और उपासना का केंद्र
January 27, 2026
प्रजातंत्र की अवधारणा- भारत के इतिहास की नजर से
January 26, 2026
तकनीकी को आधार देती पुरातन ज्ञान परंपरा- ग्रामोद्योग भाग 4
January 25, 2026
बैगा समुदाय की परम्परागत"मड़ई"
January 24, 2026
मदनपुर के गोंड़ राजा ड़ेलनशाह - भाग 01
January 22, 2026
यज्ञोपवीत- एक सूत्र जो है पवित्रता का प्रतीक
February 11, 2026
स्वातंत्र्य समर के दुर्जेय जनजातीय महारथी : तिलका मांझी
February 11, 2026
वेदो के प्रहरी - महर्षि दयानंद सरस्वती
February 11, 2026
जबलपुर का चौसठ योगिनी मन्दिर
February 10, 2026
बैगा समुदाय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति
February 08, 2026
रामगढ़ की रानी अवंती बाई
February 06, 2026
वाद्ययंत्रों की यात्राः सिल्क मार्ग पर सुरों का प्रवास
February 06, 2026
पर्वतराज अमरकंटक
February 05, 2026
खैरागढ़ – एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय
February 04, 2026
सूर्य मंदिर मोढेरा- प्राचीन शिलाओं में परिलक्षित होता भारतीय ज्ञान
February 02, 2026
राजिम गौरव गाथा
February 01, 2026
विश्व के कबीर पंथियों का संत समागम
January 31, 2026
सूर्य मंदिर- कोणार्क, अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिकता का संगम
January 30, 2026
भोजशाला और पुरातत्व
January 29, 2026
जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक सद्भाव के दर्शन
January 27, 2026
सूर्य – भारतीय संस्कृति में आस्था और उपासना का केंद्र
January 27, 2026
प्रजातंत्र की अवधारणा- भारत के इतिहास की नजर से
January 26, 2026
तकनीकी को आधार देती पुरातन ज्ञान परंपरा- ग्रामोद्योग भाग 4
January 25, 2026
बैगा समुदाय की परम्परागत"मड़ई"
January 24, 2026
मदनपुर के गोंड़ राजा ड़ेलनशाह - भाग 01
January 22, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
छत्तीसगढ़ में संक्रांति पूजा
January 14, 2026