निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार
नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर
पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

हमने इतिहास में देखा है, कैसे औरंगजेब ने मस्जिद की सीढ़ियों पर हिंदू मूर्तियों को चुनवा दिया था। एक ऐसी ही घटना हमें आज भी रतनपुर में देखने को मिलती है, जिसमें अंग्रेजों ने एक पुल पर मंदिरों की मूर्तियों को लगवा दिया था, जिस पर आज भी रोज़ सैकड़ों लोग गुजरते हैं।
"चतुर्युगी नगरी रतनपुर" को लेकर यह मान्यता प्रचलित है कि यह चारों युगों में एक समृद्ध नगर रहा है। यहाँ स्थानीय परंपरा में यह विश्वास है कि इस क्षेत्र में देवताओं की साक्षात उपस्थिति का अनुभव लोगों को प्राचीन काल से होता आया है। महामाया मंदिर, रत्नेश्वर महादेव, वृद्धेश्वर और सायेश्वर महादेव से जुड़ी लोककथाएँ इसी विश्वास की ओर संकेत करती हैं।

महामाया मंदिर का प्रवेश द्वार, रतनपुर
इन मंदिरों में से कुछ मंदिर आज भी विद्यमान हैं, जबकि कुछ के केवल पुरावशेष ही शेष हैं। कुछ प्रतिमाएँ और स्थापत्य खंड मंदिरों और संग्रहालयों में सुरक्षित रखे गए हैं। इससे रतनपुर के समृद्ध और गौरवशाली इतिहास का अनुमान लगाया जाता है।
इसी परंपरा में ओगन पाठ देवता का उल्लेख भी आता है, जिनका स्थल रतनपुर से लगभग पाँच किलोमीटर दूर भैंसाझार मार्ग पर स्थित माना जाता है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, रतनपुर-बिलासपुर मार्ग पर सठवाई मंदिर के पास सरगोठिया नाला बहता था। नाले पर बने पुल के दोनों ओर मंदिर स्थित थे, जिनमें से एक में तीन भैरव और दूसरे में ओगन पाठ देवता विराजमान थे।
कहा जाता है कि यह नाला लगभग बारह मासी था। आज भी उस स्थान से गुजरते समय ठंडक का अनुभव होने की बात स्थानीय लोग बताते हैं। इसे इस नाले की प्राचीन उपस्थिति से जोड़ा जाता है।
जब अंग्रेजों के समय खारंग नदी पर खूंटाघाट बाँध का निर्माण शुरू हुआ, तब सामग्री लाने के लिए सड़क बनाई गई। इसी क्रम में सरगोठिया नाले पर पुल निर्माण की आवश्यकता पड़ी। स्थानीय परंपरा के अनुसार, इस दौरान नाले के दोनों ओर स्थित मंदिरों को तोड़ दिया गया।

अंग्रेजों द्वारा 1920 में सरगोठिया नाले पर बनाया गया पुल
बताया जाता है कि मंदिरों के पत्थरों का उपयोग पुल निर्माण में किया गया। कई मूर्तियाँ पुल के नीचे दीवारों में जड़ दी गईं, जबकि भैरव की प्रतिमाएँ रेस्ट हाउस के पास और महामाया मंदिर में स्थानांतरित की गईं। कुछ मूर्तियाँ संग्रहालयों में भी भेजी गईं।

पुल के पत्थर में प्राचीन मंदिर के अवशेष
स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, ओगन पाठ देवता को एक बैगा द्वारा विधिवत पूजा के बाद भैंसाझार ले जाकर स्थापित किया गया। बताया जाता है कि वे आज भी वहाँ एक खुले स्थान में, टूटे-फूटे ईंटों से घिरे हुए रखे हैं। यह स्थल रतनपुर से लगभग पाँच किलोमीटर दूर स्थित है।

ओगन पाठ देवता
ओगन पाठ देवता से जुड़ी एक किवदंती माल ढुलाई के पुराने तरीकों से संबंधित है। कहा जाता है कि बैलगाड़ियों से गुजरने वाले लोग ओगन पाठ देवता की पूजा करते थे और चक्कों में उपयोग होने वाला काला तेल चढ़ाते थे। ऐसा न करने पर बैलगाड़ी के आगे बढ़ने में बाधा आने की मान्यता प्रचलित है।
एक अन्य लोकविश्वास के अनुसार, इसी स्थान पर हाथी पाँव रोग के जीवाणु होने की बात कही जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति ओगन पाठ देवता पर चढ़े तेल को लगाता था, उसे राहत मिलती थी। स्थानीय लोग ऐसी अनेक कथाओं को समय के साथ लुप्त हो चुके देवस्थलों से जोड़कर देखते हैं।
कुछ प्रतिमाएँ खुले आसमान के नीचे रखी गई हैं, तो कुछ केवल लोककथाओं और किवदंतियों में शेष रह गई हैं। आज आवश्यकता अपने इस पुरातन वैभव को पुनः स्थापित कर लोगों की भावनाओं को जागृत करने की है।
लेख:
बलराम पाण्डेय,
रतनपुर, छत्तीसगढ़
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026

This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
रतनपुर के मंदिरों को तोड़कर अंग्रेजों ने किया था पुल निर्माण: इतिहास से जुड़ी एक नई खोज
January 07, 2026