स्वाभिमान के अनन्य शिखर: महाराणा प्रताप
June 17, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार
नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर
पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

आज जलियाँ वाला बाग नरसंहार को एक सौ तेइस वर्ष हो गये। इस दिन जनरल डायर के आदेश पर स्त्री बच्चों सहित निर्दोष नागरिकों पर गोलियाँ चलीं थी, और लगातार दस मिनट तक चलतीं रहीं थीं। इसमें तीन सौ से अधिक लोगों का बलिदान हुआ और लगभग डेढ़ हजार से अधिक लोग घायल हुये, घायलों में से भी अनेक लोगों ने बाद में प्राण त्यागे। यदि ये सब संख्या जोड़े तो मरने वालों के आकड़े आठ सौ के पार होते हैं।
अंग्रेजों द्वारा भारत में किया गया यह नरसंहार पहला नहीं है। अंग्रेजी शासन काल में देश का ऐसा कोई प्रमुख स्थान नहीं जहाँ सामूहिक नरसंहार न हुआ हो। यदि सबकी गणना की जाये तो भारत में इस प्रकार किये गये सामूहिक नरसंहार की यह संख्या पचास से भी अधिक होगी। जिनमें लाखों लोगों का बलिदान हुआ।
भारत में सामूहिक नर संहार का एक लंबा इतिहास है । अंग्रेजों से पहले भी सामूहिक नरसंहार हुये हैं। हर आक्रांता ने नर संहार किये हैं। भारत पर विदेशी आक्रमण और विदेशी मूल के लोगों की सत्ताओं का यह लगभग बारह सौ वर्षो का कालखंड नर संहार से ही भरा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गया हो जब भारत की धरती अपने ही बेटों के रक्त से लाल न हुई हो। सैकड़ों घटनाओं का जिक्र तक नहीँ है। जिनका है उनका एक दो पंक्तियों में मिलता है।
यदि सभी सामूहिक नर संहार की गणना की जाये तो लिखने के लिये पन्ने कम पडेंगे। फिर भी अंग्रेजी काल के सामूहिक नरसंहार स्थलों की संख्या ही पचास से ऊपर होंगी। लेकिन जलियाँवाला बाग सामूहिक नरसंहार भारतीय इतिहास में एक नया मोड़ लेकर आया। उसके बाद भारत में अंग्रेजों के विरूद्ध स्वतंत्रता संघर्ष में तेजी आई। यह तेजी दोंनो प्रकार के आँदोलन में देखी गई। अहिंसक और आलोचनात्मक संघर्ष में भी और क्राँतिकारी आँदोलन में भी।
जलियांवाला बाग सामूहिक नरसंहार के बाद मानों भारतीयों की सहनशक्ति जबाब दे गई थी। यह ठीक वैसा ही है जैसे जल से भरा हुआ प्याला एक बूँद पानी भी पचा नहीं पाता। एक अतिरिक्त बूँद और आने पर छलक उठता है। भीतर का पानी भी बाहर फेंकने लगता है। ठीक वैसे ही अंग्रेजों के आतंक से आकंठ डूबे भारतीय जन मानस में एक ज्वार उठ आया। इस घटना के बाद स्वाधीनता संघर्ष को एक नयी गति मिली और पूरा भारत उठ खड़ा हुआ।
इससे पहले भी ऐसी घटनाएं स्वतंत्रता या स्वाभिमान संघर्ष के लिये निमित्त बनीं हैं । 1857 में भी यही हुआ था। प्लासी का युद्ध जीतकर ही अंग्रेजों ने भारत में दमन चक्र चलाना आरंभ कर दिया था। जो 1803 में दिल्ली पर कब्जा करने के बाद बहुत तेज हुआ। अंग्रेजों के अत्याचारों का प्रतिकार भी लगातार हुये। यदि अत्याचार प्रतिदिन हुये तो उनका प्रतिकार भी प्रतिदिन हुआ। किंतु 1857 में मंगल पाँडे के बलिदान कै बाद भारत में क्रांति की ज्वाला धधक उठी और पूरे देश में अंग्रेजों के विरुद्ध सशस्त्र संघर्ष का आरंभ हो गया। बलिदानी मंगल पाँडे का प्रतिकार ही 1857 की क्रान्ति का मूल बनी। इतिहास की वही पुनरावृत्ति जलियांवाला बाग कांड के बाद हुई।
उस दिन जलियाँ वाला बाग में लोग किसी संघर्ष के लिये एकत्र नहीं हुये थे। वैशाखी मनाने एकत्र हुये थे। यदि संघर्ष के लिये एकत्र होते तो महिलाओं और बच्चों को भी साथ क्यों ले जाते। हाँ यह बात अवश्य है कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक थे। वहाँ एकत्र समूह संस्कृति और परंपरा निर्वाहन के संकल्प के साथ ही वहाँ एकत्र हुये थे। लेकिन अंग्रेजी फौज ने चारों ओर से घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग आरंभ कर दी।
इस काँड के प्रतिशोध के लिये सैकड़ो युवाओं ने संकल्प लिया किंतु सफलता क्राँतिकारी ऊधमसिंह को मिली। उन्होंने लंदन जाकर जनरल डायर को मौत की नींद सुला दिया था। इस काँड पर अंग्रेजों को खेद जताने में सौ साल लगे। 2019 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने पहली बार खेद जताया। इससे पहले अंग्रेजों ने इस घटना और इस तरह की तमाम घटनाओं को कभी गंभीरता से न लिया था। वे हर नरसंहार का औचित्य प्रमाणित करते रहे।
अंग्रेजों या यूरोपियन्स ने ऐसे नर संहार केवल भारत में ही नहीं किये हैं। पूरी दुनियाँ में किये हैं। इसका कारण यह है कि वे इस प्रकार के सामूहिक नरसंहार करने के आदि रहें हैं। मध्य एशिया से लेकर यूरोप तक के लोग जिन भी देशों में भी गये, उन देशों में जाकर अपनी सत्ता स्थापित करने या स्थापित सत्ता को सशक्त करने के लिये नर संहार ही किये हैं। ऐसा कोई देश अपवाद नहीं।
अमेरिका और अफ्रीका में अंग्रेजों के ऐसे नर संहार किये जाने की घटनाओं से भी इतिहास भरा है। अंग्रेज ही नहीं अन्य यूरोपियन्स समूहों द्वारा भी सामूहिक नरसंहार करना सामान्य बात है। भला यूरोप का ऐसा कौनसा देश है जहाँ यहूदियों का सामूहिक नर संहार न हुआ हो। लाखों यहूदियों का तड़पा तड़पा कर प्राणांत किया है।
यह केवल भारत है, भारत की सनातन परंपरा है, इन्ही लोगों ने विश्व बंधुत्व, परोपकार, सेवा और मानवीय मूल्यों की स्थापना की बात की। भारतीय जन जब गये, जहाँ गये, दुनियाँ जिस कौने में गये, शाँति का संदेश लेकर ही गये। न तो सत्ता हथियाने के षडयंत्र चलाये और न लूट बलात्कार किये।
यदि हम इतिहास की घटनाओं का विश्लेषण करें तो हम पायेंगे कि सनातन परंपरा का अनुपालन करने वाले भारतीयों के अतिरिक्त अन्य सभी समूहों द्वारा की गई प्रेम, शाँति और भाई चारे की बातें मानों बनावटी रहीं, दिखावा रहीं। वे सेवा शाँति की बात करके अपने निश्चित अभियान में सदैव लगे रहे। ऐसा आज की दुनियाँ में भी देख सकते हैं। लेकिन भारतीय सदैव इससे अलग रहे। वैदिक आर्यों से लेकर स्वामी विवेकानंद तक जो जहाँ गया, सबसे जीवन का संदेश ही दिया। पूरे विश्व को अपना कुटुम्ब माना और प्रकृति से जुड़कर सह अस्तित्व के साथ जीने की शिक्षा दी।
आज के आधुनिक युग में भी यदि भारतीय बच्चे कहीं जा रहे हैं तो सेवा के लिये जा रहे हैं। आज की दुनियाँ में भला ऐसा कौनसा ऐसा संस्थान है जो भारतीयों की सेवा से पुष्पित और पल्लवित न हो रहा हो। सुविख्यात वैज्ञानिक संस्थान नासा से लेकर विलगेट्स के औद्योगिक समूह तक, सबकी नींव में भारतीय हैं। लेकिन अन्य का चरित्र और संस्कार ऐसे नहीँ हैं । उनका आरंभिक स्वरूप, बातचीत और व्यवहार भले कैसा हो पर बहुत शीघ्र वे शोषण और दमन पर उतर आते हैं।
भारत में लगभग सभी विदेशी आगन्तुकों ने ऐसा ही किया। यदि उनके विचारक पहले समूह बनाकर आये तो भी वे भूमिका के लिये आये थे। जो बाद के हमलावरों के आने पर स्पष्ट हुआ। अंग्रेजों ने भी यही शैली अपनाई। अंग्रेजों ने सबसे पहले विचारक भेजे, दक्षिण भारत में चर्च बनाया, दूसरे क्रम पर व्यापार की बात हुई और अंततः सत्ता शोषण और दमन का आरंभ। यही है अंग्रेजों का इतिहास।
अंग्रेजों ने जो आरंभ सबसे दक्षिण भारत से किया वही शैली उन्होंने पूरे भारत में अपनाई। पहले चर्च, फिर व्यापार फिर सेना। भारत के मध्य भाग के शासकों की हो या दिल्ली के दरबार की सब जगह एक ही शैली। दिल्ली और पंजाब पर कब्जा करने में अंग्रेजों को लगभग पौने दो सौ साल लगे। मुगल दरबार में अंग्रेजों की आमद 1600 के बाद आरंभ हुई और 1803 में दिल्ली पर अधिकार कर लिया। उनका चौथा चरण सामूहिक दमन नर संहार और लूट का ही रहा है।
जलियांवाला बाग की भाँति ही अंग्रेजों द्वारा सामूहिक दमन और नर संहार से भारत का हर कोना रक्त रंजित है। अंग्रेजों ने एक दर्जन से अधिक नर संहार तो केवल वनवासी क्षेत्रों में किये थे। कौन भूल सकता है गुजरात के साँवरकाठा काँड को। अंग्रेजों ने वनवासियों को समस्या सुनने के बहाने एकत्र किया और गोलियों से भून दिया। इस काँड में भी सैकड़ो वनवासी बलिदान हुये। शव उठाने वाला भी कोई न बचा था।
मध्यप्रदेश में सिवनी जिले से लेकर नर्मदापुरम तक की पूरी वनवासी पट्टी पर कितना रक्त बहा कोई देखने वाला तक नहीं, झारखंड में बिहार में क्रूरता और बर्बरता से हुये इन नरसंहारो के विवरण भरे पड़े हैं । जो स्वयं अंग्रेज अधिकारियों ने अपनी डायरियों के पन्नों पर लिखे हैं।
1822 में नागपुर के राजा द्वारा परिवार सहित वन में चले जाने की घटना से अंग्रेज इतने बौखलाये कि नागपुर से लगे पूरे मध्यप्राँत में गाँव के गाँव जलाये गये, सामूहिक नर संहार किये। तब मध्यप्रदेश का महाकोसल भी इसी मध्य प्रांत का एक हिस्सा था। इस पर स्वयं नागपुर के अंग्रेज रेजीडेन्ट ने इस प्रकार गाँव जलाने और सामूहिक नरसंहार को अनुचित बताया था।
1857 की क्रान्ति की असफलता और अंग्रेजों ने अपनी जीत के बाद तो मानों सामूहिक नरसंहार का अभियान ही चला दिया था सभी क्रांति स्थलों पर जो सामूहिक नरसंहार किये। इनमें लखनऊ, कानपुर, कालपी, झाँसी, इंदौर, गौडवाना, भोपाल में गढ़ी अम्बापानी की घटनायें इतिहास में दर्ज हैं। इसी प्रकार दिल्ली पर दोबारा अधिकार करने के बाद अंग्रेजों ने दिल्ली के आसपास पूरी जाट पट्टी में लाशों के ढेर लगा दिये थे। उनका विवरण पढ़ कर रोंगटे खड़े होते हैं।
कानपुर में सामूहिक नरसंहार करने के लिये अंग्रेजों ने सत्ती चौरा कांड का बहाना लिया। सत्ती चौरा कांड का विवरण अंग्रेजों द्वारा कूट रचित है। भारतीय क्राँतिकारियों ने अंग्रेजों का कोई नर संहार नहीं किया था। कानपुर में क्रांतिकारियों की सफलता के बाद सत्ती चौरा में अंग्रेज समूह एकत्र हो गया था। यह समूह क्राँतिकारियों से घिरा हुआ था। लेकिन क्राँतिकारियों ने किसी को क्षति नहीं पहुँचाई।
नाना साहब पेशवा ने अंग्रेज स्त्री बच्चों, पादरियों सहित सभी सामान्य नागरिकों को जाने दिया । उन्हें सुरक्षा देकर रवाना कर दिया था। वहाँ जो अंग्रेज मरे ये सभी सैनिक थै और वे थे जिन्होंने आत्म समर्पण नहीं किया था। लेकिन अंग्रेजों ने इस घटना को नरसंहार करार दिया और जब दूसरा दौर आया, अंग्रेजों की अतिरिक्त कुमुक आई। कानपुर पर अंग्रेजों का दोबारा अधिकार हुआ तब उन्होनें किया था सामूहिक नरसंहार।
इस नर संहार में न केवल क्राँतिकारियों की ढूंढ-ढूंढ कर हत्या की अपितु उन गांवो में भी सामूहिक नरसंहार किये जिन गाँव वालों ने क्राँतिकारियों को छिपने के लिए सहायता की थी। देश भर ऐसे बीभत्स दृश्य उपस्थित हुये जो मानवता को भी शर्मशार करने वाले हैं। 1857 में नर संहार की इन सभी घटनाओं में एक बात सभी स्थानों पर दोहराई गई। वह यह कि अंग्रेजी सेना ने पहले घेरकर क्राँतिकारियों से हथियार डालने को कहा, यह आश्वासन भी दिया कि यदि हथियार डाल कर समर्पण कर दोगे तो माफी दे दी जायेगी।
तोप के मुहानों पर, चारों तरफ से घिरे क्राँतिकारी जो भोजन की सामग्री की तंगी तक से जूझ रहे थे, के सामने हथियार डालने के अतिरिक्त कोई रास्ता भी नहीं था। उन्होंने शस्त्र रख दिये लेकिन जैसे ही क्राँतिकारियों ने हथियार डाले उनके शरीरों को गोलियों से छलनी कर दिया गया। यह कहानी हर जगह दोहराई गई।
यह भारतीय मानस का भोलापन है कि वे बार बार धोखा खाते हैं । दूसरे पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं । भारत की परतंत्रता की बुनियाद में दो ही बातें हैं । एक भारतीयों का भोलापन, और दूसरे विदेशियों का कुटिल विश्वास घात । जब हम अतीत की किसी भी बड़ी घटना का स्मरण करते हैं तो परिदृश्य में ये बातें ही उभरकर सामने आतीं हैं ।
आज जलियाँ वाला बाग के सामूहिक नरसंहार का स्मृति दिवस है। यह नर संहार ध्यान में आते ही जहाँ हमारा मन उन निर्दोष बलिदानियों के रक्त पात से आहत है तो वहीं इस बात का गर्व भी कि क्रांतिकारी ऊधमसिंह ने लंदन जाकर बदला लेने का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इतिहास की ऐसी घटनाएं केवल स्मरण करने की भर नहीं होतीं । कोई संदेश लेने की भी होती हैं। आखिर अंग्रेज क्या घोषणा कर भारत आये थे। कैसे मीठी बातों से उन्होंने भ्रमित किया, कैसे व्यापार में समृद्धि के सपने दिखाये थे। क्या भारत समृद्ध हो पाया? कहाँ से चल कर कहाँ पहुँचे। अतीत में जो घट गया उसे बदला नहीं जा सकता है । लेकिन उससे सबक लिया जा सकता है।
वह सबक दो प्रकार का है । एक तो जो व्यक्ति आया है अपनी बात रख रहा है हमें उसकी बातों पर नहीं उसकी नियत पर ध्यान देना है। उसके उद्देश्य पर ध्यान देना। भाई चारा शाँति जिसके रक्त में ही नहीं है। अतीत में जिसने सदैव धोखा और क्रूरता का ही काम किया है वह कैसे भला मानुष हो सकता है और दूसरा हमें दुष्टों के साथ सशक्त और संगठित होकर ही व्यवहार करने का मन बना लेना चाहिए। तभी जलियाँ वाला बाग में बलिदान हुये देश वासियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आलेख
श्री रमेश शर्मा,
भोपाल मध्य प्रदेश
स्वाभिमान के अनन्य शिखर: महाराणा प्रताप
June 17, 2026
पुरुषोत्तम मास: भारतीय विज्ञान और अध्यात्म की समृद्ध परम्परा का संगम
June 01, 2026
बलिदान दिवस : वीर हरिसिंह नलवा
April 30, 2026
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, चिन्तक व विचारक : पृथ्वीसिंह आजाद (आज पुण्यतिथि)
March 05, 2026
अंग्रेजों के विरुद्ध परलकोट संग्राम: अमर सेनानी गेंद सिंह का बलिदान
February 17, 2026
11 जून 1897 : सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म
November 27, 2025
समरस, स्वत्व, साँस्कृतिक और सशक्त राष्ट्र स्वरूप के पक्षधर थे सरदार वल्लभ भाई पटेल
October 31, 2025
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 10, 2025
सोमनाथ मंदिर की लूट और पुजारियों और पचास हजार भक्तों का बलिदान
June 21, 2025
जानिए दानवीर भामाशाह कौन थे
June 20, 2025
अंग्रेजों के विरोध का अलख जगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा ||
April 30, 2025
सबसे छोटा युद्ध 97 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
April 30, 2025
मराठा साम्राज्य को विस्तार देने वाले सेनानायक बाजीराव पेशवा
April 28, 2024
अस्सी वर्ष की आयु में क्रांति की कमान संभालने वाले बाबू कुंअर सिंह
April 26, 2024
वनवासी युवाओं को संगठित कर सशस्त्र संघर्ष करने वाले तेलंगा खड़िया का बलिदान
April 23, 2024
षड्यंत्रकारी नासिक कलेक्टर को गोली मारने वाले तीन क्रांतिकारी
April 19, 2024
पन्द्रह माह तक क्राँति को जीवन्त रखने वाले क्राँतिकारी तात्या टोपे
April 18, 2024
मंगल पाण्डेय के स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2024
स्वाभिमान और आर्य संस्कृति की रक्षा के लिये महाशय राजपाल का बलिदान
April 06, 2024
आर्य और द्रविड़ संस्कृति अलग-अलग नहीं : डॉ. हरिभाऊ वाकणकर
April 03, 2024
क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान
March 25, 2024
झालावंश की सात पीढ़ियों ने राष्ट्र के लिये प्राण न्यौछावर किये
March 17, 2024
गदरपार्टी के संस्थापक : क्रान्तिकारी लाला हरदयाल
March 04, 2024
सामाजिक समरसता एवं भक्ति की अनुपम प्रतीक देवी शबरी
March 03, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी गोपीनाथ साहा का बलिदान
March 01, 2024
राष्ट्र और समाज को सारा जीवन देने वाले भारत रत्न नाना जी देशमुख
February 27, 2024
जिन्हें दो बार आजीवन कारावास मिला : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर
February 26, 2024
चित्तौड़ में तीसरा बड़ा जौहर
February 23, 2024
सशस्त्र क्राँति के नायक उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी
February 22, 2024
स्वतंत्रता के बाद समाज-संस्कृति प्रतिष्ठा का संघर्ष : उद्धवदास जी मेहता
February 20, 2024
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार पंडित रामदहिन ओझा का बलिदान
February 18, 2024
क्राँतिकारी पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुमाऊँ केशरी बद्रीदत्त पांडेय
February 15, 2024
वीर बुधु भगत का बलिदान : अंग्रेजों द्वारा क्रूर सामुहिक नरसंहार
February 13, 2024
अंग्रेजों के विरुद्ध वनवासी संघर्ष के नायक : तिलका मांझी
February 11, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी डॉ गया प्रसाद कटियार
February 10, 2024
धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज
February 07, 2024
गीतों की शब्द शक्ति से राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान जागरण की यात्रा
February 06, 2024
उपन्यास और लेखन से स्वत्व जागरण : आचार्य चतुरसेन शास्त्री
February 02, 2024
वैश्विक संस्कृति में श्रीराम एवं रामकथाएं
January 26, 2024
अंग्रेजों एवं ईसाई मिशनरियों के छक्के छुड़ाने वाली क्रांतिकारी रानी गाइदिनल्यू
January 26, 2024
स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी : हेमू कालाणी
January 21, 2024
अंग्रेजों से मुक्ति के लिये छत्तीसगढ़ के परलकोट में सशस्त्र क्राँति
January 20, 2024
भारत के एक प्रकाशमान नक्षत्र महाराणा प्रताप
January 19, 2024
असीरगढ़ के किले पर धोखे से कब्जा किया अकबर ने
January 17, 2024
संघर्ष और बलिदान का ऐसा उदाहरण विश्व के इतिहास में कहीं नहीं : अयोध्या
January 16, 2024
फाँसी से पहले हथौड़े से जिनके दाँत तोड़े, नाखून उखाड़े गये
January 12, 2024
राष्ट्ररक्षा करते हुये दत्ता जी शिन्दे बलिदान
January 10, 2024
भारतीय इतिहास में मुगलों का बड़ा सैन्य समर्पण
January 07, 2024
युवकों को सशस्त्र क्रान्ति का प्रशिक्षण देने वाले क्रांतिकारी बारीन्द्रनाथ घोष
January 05, 2024
जानिए प्राचीन काल गणना का इतिहास
January 01, 2024
प्राण दे दिये पर धर्म न बदला
January 01, 2024
समान नागरिक संहिता और अखंड भारत के समर्थक: श्री के. एम. मुंशी
December 30, 2023
धर्म पर प्राण वार दिये पर इस्लाम न कबूला साहबजादों ने
December 26, 2023
राष्ट्र के स्वत्व और स्वाभिमान की प्रतिष्ठापना के लिये समर्पित जीवन : स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती
December 23, 2023
भव्य होगी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
December 21, 2023
स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले चार क्रांतिकारी
December 19, 2023
बंगाल के अंग्रेज कलेक्टर को गोली मारने वाली बहादूर बालिकाएं
December 14, 2023
क्राँतिकारियों का मिलन केन्द्र था यह आश्रम
December 12, 2023
निर्भीक चिंतक और इतिहासकार वैद्य गुरुदत्त
December 08, 2023
राजनैतिक संघर्ष के साथ स्वाभिमान और सामाजिक जागरण अभियान चलाने वाले काका कालेलकर
December 01, 2023
स्वदेशी और स्वाधीनता आँदोलन को गति देने वालों में अग्रणी विपिन चंद्र पाल
November 07, 2023
काले पानी की सजा काट भगतसिंह राजगुरु जैसे क्राँतिकारी तैयार करने वाले भाई परमानंद
November 04, 2023
संसार का पहला महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि
October 28, 2023
तेरह वर्ष की आयु से चला गिरफ्तारी और रिहाई का सिलसिला : क्राँतिकारी मन्मन्थनाथ गुप्त
October 26, 2023
सत्य की स्थापना के लिये शक्ति, शस्त्र और सक्षमता आवश्यक : दशहरा विशेष
October 23, 2023
गौरक्षा के लिये 166 दिन अनशन कर देश में जाग्रति उत्पन्न की : संत रामचंद्र वीर
October 12, 2023
राष्ट्र जागरण और गौरक्षा के लिये समर्पित जीवन : संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी
October 09, 2023
रानी दुर्गावती से युद्घ में मारा गया था शेरशाह सूरी
October 05, 2023
रानी हंसादेवे सहित नौ सौ क्षत्राणियों का जौहर
September 27, 2023
पुरुषार्थ चतुष्टय का व्यावहारिक स्वरुप एकात्म मानव दर्शन
September 25, 2023
अंग्रेजों के मनोरंजन क्लब को बम से उड़ाने वाली महिला क्रांतिकारी
September 24, 2023
भविष्य में वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगी हिंदी
September 21, 2023
गणों के अधिपति गणपति
September 19, 2023
डिप्टी कलेक्टर पद त्यागकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानी
September 18, 2023
ऐसे क्रांतिकारी जिनका निर्जीव शरीर समुद्र में फेक दिया गया
September 16, 2023
गौरक्षा और सामाजिक समरसता के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वामी ब्रह्मानंद
September 13, 2023
विश्व हितैषी स्वामी विवेकानन्द
September 11, 2023
वीर बालिका मैना देवी का बलिदान
September 03, 2023
अमर शहीदों का चारण राष्ट्र कवि श्रीकृष्ण सरल
September 02, 2023
गांधी युग के महान राजनीतिज्ञ लोकनायक
August 29, 2023
अंग्रेज गवर्नर पर गोली चलाने वाली महिला क्रांतिकारी, जिन्होंने गुमनामी में प्राण त्यागे
August 24, 2023
डायरेक्ट एक्शन का आह्वान : स्वातंत्र्य समर
August 23, 2023
लंदन में अंग्रेज अधिकारी वायली को गोली मारने वाले क्रांतिकारी
August 17, 2023
आँसुओं और रक्त की धारा के बीच भारत विभाजन की त्रासदी
August 14, 2023
औरंगजेब को पराजित कर अपनी शर्तें मनवाने वाले वीर दुर्गादास राठौड़
August 13, 2023
तिरंगे की शान के लिए सीने पर गोली खाने वाले क्रांतिकारी
August 12, 2023
बालकपन में फ़ाँसी चढ़ने वाले क्रांतिकारी : खुदीराम बोस
August 11, 2023
सुप्रसिद्ध झंडा गीत रचने वाले पत्रकार श्याम लाल गुप्त
August 10, 2023
अगस्त क्रान्ति : स्वाधीनता के सूर्योदय के लिये निर्णायक आँदोलन का उद्घोष
August 09, 2023
काकोरी क्रांति के लिए शस्त्र उपलब्ध कराने वाले सेनानी
August 03, 2023
सुविख्यात वेदान्त विभूति श्रीपाद दामोदर सातवलेकर
July 31, 2023
जलियां वाला बाग नरसंहार का लंदन में बदला लेने वाले वीर उधम सिंह
July 30, 2023
स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता गणेश वासुदेव जोशी
July 25, 2023
अंग्रेजी शासन की जड़ें हिलाने वाले अद्भुत योद्धा
July 23, 2023
अंग्रेजों की प्रताड़ना से प्राण त्यागने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी : यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त
July 22, 2023
भारतीय इतिहास का भयानक नरसंहार : सत्तीचौरा घाट
July 21, 2023
सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त : पुण्यतिथि विशेष
July 20, 2023
अधिकमास होने के पीछे का आध्यात्म एवं विज्ञान
July 19, 2023
रानी रंगा देवी एवं इतिहास का सबसे बड़ा जौहर
July 09, 2023
नारी जागृति की अग्रदूत लक्ष्मी बाई केलकर
July 06, 2023
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 03, 2023
जिनके नाम से मनाया जाता है डॉक्टर्स दिवस : डॉ विधान चंद्र राय
July 01, 2023
राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् रचने वाले कालजयी रचनाकार
June 27, 2023
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये सर्वोच्च बलिदान
June 23, 2023
पुत्र को हिन्दवी स्वराज के सिंहासन तक पहुंचाने वाली आदर्श माता
June 17, 2023
बलिदानी क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल
June 11, 2023
कालेपानी में सर्वाधिक प्रताड़ना झेलने वाले क्रान्तिकारी
May 28, 2023
जब सैकड़ों क्षत्राणियों ने अपने बच्चों के साथ किया था अग्नि प्रवेश : 6 मई सन् 1532
May 06, 2023
हिन्दू योद्धा जिसका पूरा जीवन युद्ध में बीता
April 28, 2023
व्यापक और प्रचण्ड अवतार : परशुराम जी
April 22, 2023
आज तीन महान क्राँतिकारियों का बलिदान दिवस
April 19, 2023
स्वाधीनता संग्राम के दो ऐसे वीर जिनकी मृत्यु का कारण विश्वासघाती बने
April 18, 2023
भारत के हर कोने में नरसंहार किये थे अंग्रेजों ने
April 13, 2023
रंगून की जेल में बलिदान देने वाला क्रांतिकारी
April 10, 2023
स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2023
भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता : नव वर्ष विशेष
March 21, 2023
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
मातृभाषा, स्वदेशी और नारी-कल्याण: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी एक युग प्रवर्तक
July 30, 2026