स्वाभिमान के अनन्य शिखर: महाराणा प्रताप
June 17, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार
नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर
पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

31 अक्टुबर आधुनिक भारत शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस विशेष
सरदार वल्लभ भाई पटेल उन विरले महानायकों में से हैं जिन्होंने स्वतंत्रता के लिये तो संघर्ष किया ही साथ ही भारतीय नागरिकों के स्वत्व और स्वाभिमान और नागरिक अधिकार के लिये भी संघर्ष किया। इसका उदाहरण खेड़ा और बारडोली आँदोलन में मिलता है। आज भारत का जो एकीकृत स्वरूप हम सबके सामने है इसके लिये सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सरदार वल्लभभाई पटेल की थी।

जिन परिस्थियों में भारत स्वतंत्र हुआ था वह साधारण नहीं थीं। विभाजन की त्रासदी, करोड़ों शरणार्थियों की सहायता और उपद्रवकारी तत्वों पर नियंत्रण एक विकट समस्या थी। देश के गृहमंत्री के रूप में इन सभी जटिल समस्याओं से निबटने का दायित्व सरदार वल्लभभाई पटेल पर था।
उन्होंने बहुत साहस, युक्ति और कुशलता से इन जटिलताओं के निराकरण का मार्ग बनाया। उन्हें एकसाथ अनेक मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ा। वाह्य समस्याओं के समाधान के लिये भी और सरकार के भीतर अंग्रेज परस्त तंत्र के अवरोध से भी। अनेक विषय तो ऐसे आये जब उनका प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से खुलकर मतभेद हुये। ये पाकिस्तान और चीन के प्रति सतर्कता, भाषा, और विशेषकर स्वतंत्रता के बाद साँस्कृतिक मूल्यों की स्थापना जैसे विषय थे।
भारत के भीतर कुछ ऐसी भी रियासतें थीं जिन्होंने भारतीय गणतंत्र में मिलने से इंकार कर दिया था और पाकिस्तान से मिलने की घोषणा कर दी थी। इनमें भोपाल, जूनागढ़, और हैदराबाद जैसी रियासतें थीं। जबकि कश्मीर जिन्ना के बहकावे में आकर अनिश्चय की स्थित में था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने जहाँ जहाँ बिना कोई खून खराबा किये रियासतों को भारतीय गणतंत्र का अंग बनाया वहीं जूनागढ़ और हैदराबाद में सैन्यबल भेजकर और भोपाल रियासत को युक्ति से भारतीय गणतंत्र से जोड़ा।

उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खुले विरोध के बावजूद सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। जब 75 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ तब भारत भर में उनका कोई अपना निजी मकान न था। उनका परिवार अहमदाबाद में एक किराये के मकान में रहता था और बैंक खाते में भी केवल 260 रुपये थे। उन्होंने अपने जीवन में अपने परिवार के किसी सदस्य को राजनीति में आगे न बढ़ाया।
उनके निधन के बाद गुजरात काँग्रेस के आग्रह पर उनकी बेटी को लोकसभा चुनाव लड़ाया गया। ऐसे महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाड में हुआ था। उनके पिता झवेरभाई पटेल एक साधारण किसान थे और माता लाड़बा देवी भारतीय परंपराओं और संस्कृति के लिये समर्पित महिला थीं।
वल्लभभाई भाई के तीन बड़े भाई सोमाभाई, नरसीभाई और विट्टलभाई थे । विट्ठलभाई पटेल भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे । वल्लभभाई पटेल का विवाह सोलह वर्ष की आयु में ही गया था और जब वे तैंतीस वर्ष के हुये तब उनकी पत्नि का निधन हो गया था ।
वल्लभभाई की आरंभिक शिक्षा नडियाड में ही हुई। वे पढ़ने में बहुत कुशाग्र थे। निर्धारित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त उन्होंने योग और आध्यात्म शिक्षा भी ग्रहण की। घर में संतों का आना जाना था। परिवार के इसी वातावरण ने उन्हें बहुआयामी चिंतक और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ बनाया। वे कितने संकल्पनिष्ठ और सिद्धांतवादी थे इसका उदाहरण उनके स्कूल जीवन में मिलता है।
वाद्यालय के एक शिक्षक पढ़ाने के साथ बच्चों पर सामान खरीदने का दबाव बनाते थे। किशोरवय वल्लभभाई ने बच्चों को एकत्र करके विरोध किया। चार दिन पढ़ाई बंद रही अंत में शिक्षक को अपने व्यवसाय के लिये बच्चों पर दबाव बनाना बंद करना पड़ा। लेकिन पारिवारिक कारणों से पढ़ाई में कुछ गतिरोध आया और वे बाईस वर्ष की आयु में मैट्रिक पास कर सके।
मैट्रिक के बाद उनकी शिक्षा पटरी पर दौड़ी। स्थानीय शिक्षा पूरी कर वकालत करने के लिये लन्दन गये। वहाँ उनकी भेंट अन्य भारतीय छात्रों के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू से हुई। यद्यपि नेहरूजी उनसे आयु में लगभग चौदह वर्ष छोटे थे पर आरंभिक पढ़ाई में कुछ वाधाओं के कारण पटेल जी पिछड़ गये थे इसलिये लंदन में वकालत के दौरान वे नेहरूजी के समकालीन थे।
वल्लभभाई पटेल फरवरी 1913 में वकालत करके भारत लौटे और अहमदाबाद में वकालत करने लगे। वकालत के साथ उन्होने 1917 में अहमदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा। वे पाँच वर्ष तक इस पद पर रहे। सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले नगर पालिका अध्यक्ष बने।
![]()
वकालत और नगर पालिका में काम करने के दौरान उनके सामने अंग्रेज अधिकारियों द्वारा भारतीयों के शोषण और दमन की घटनाएँ सामने आने लगीं। ऐसा शोषण उन्होंने अपने गाँव में किसानों का और लंदन में अंग्रेजों का अपमानजनक व्यवहार भी देखा था।
उनकी स्मृति में यह सब था। इसलिए अब यह शोषण और दमन देखकर वे व्यथित हुये और वकालत के साथ आँदोलन से जुड़ गये। यह समय देश में महामारी और फसलों के उजड़ जाने का था। फिर भी अंग्रेज अधिकारी जन सामान्य और किसानों से बलपूर्वक बसूली कर रहे थे। इस वसूली में अपमान की पराकाष्ठा होती।
वल्लभभाई पटेल ने इसके विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया। इतिहास के पन्नों में यह आँदोलन "खेड़ा संघर्ष" के नाम से दर्ज है। अहिसंक आँदोलन करने की यह प्रेरणा उन्हें गाँधी जी के चंपारण आँदोलन से मिली थी। चंपारण में आँदोलन 1917 में हुआ था।
उसी प्रकार वल्लभभाई ने 1918 में यह खेड़ा आँदोलन आरंभ किया। गुजरात का यह खेड़ा डिवीजन भयंकर सूखे की चपेट में था। उस पर हैजा महामारी का प्रकोप। बीमारी और सूखे से गांव उजड़ गये थे। गाँवों में खाने तक के लाले पड़े थे। सूखे से किसानी का उजड़ना और बीमारी से स्थानीय शिल्पकला के निर्माण भी मानों शून्य हो गया था। इससे व्यापार भी उजड़ने लगा। पर अंग्रेजी सरकार द्वारा वसूली लक्ष्य कम न हुआ।
अंग्रेज अफसर वसूली के लिये किसानों और व्यापारियों के साथ अमानुषिक तरीके अपनाने लगे। तब वल्लभभाई पटेल ने पीड़ितों को संगठित किया और आँदोलन आरंभ किया। उन्होंने अंग्रेज सरकार से मानवीय व्यवहार करने तथा वसूली में छूट की मांग की। सरकार ने उनकी मांग अस्वीकार कर दी। तो वल्लभभाई पटेल ने किसानों, व्यापारियों और स्थानीय लोक शिल्पकारों को संगठित करके आँदोलन तेज किया।
गाँव गाँव में धरना प्रदर्शन और कीर्तन आरंभ हुये। पहले बल प्रयोग हुआ फिर गिरफ्तारियाँ हुईं पर आँदोलन कम न हुआ। अंत में सरकार को झुकना पड़ा और वसूली में राहत दी गयी। इस आँदोलन का नेतृत्व करने और सफलता के बाद स्थानीय जन मानस में वे "सरदार" के नाम से प्रसिद्ध हो गये। उन दिनों नायक को सरदार कहा जाता था। बाद में गाँधी जी के संबोधन ने उन्हें स्थाई रूप से "सरदार" की उपाधि से विभूषित कर दिया।
अहिसंक आँदोलन केलिये गाँधीजी के बाद उनकी ख्याति पूरे देश में हुई और उनकी गणना काँग्रेस के अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में होने लगी। काँग्रेस के विभिन्न आँदोलनों और सक्रियता के साथ उन्होंने दूसरा बड़ा आँदोलन 1928 में किया। इतिहास में यह आँदोलन बारडोली सत्याग्रह के नाम से प्रसिद्ध है। उनके नेतृत्व में यह भी एक बड़ा किसान आंदोलन था।
अंग्रेज सरकार ने लगान में भारी वृद्धि और सख्ती के साथ वसूली आरंभ की थी। वल्लभभाई पटेल ने किसानों को संगठित किया और इस लगान वृद्धि के विरुद्ध आँदोलन आरंभ कर दिया। सरकार ने पहले आंदोलन दबाना चाहा पर आँदोलन और तीव्र हो गया।
जब इसकी प्रतिक्रिया गुजरात के बाहर होने लगी तब सरकार झुकी और लगान वृद्धि वापस हुई। निरंतर संघर्ष और अपनी क्षमता से उनकी गणना काँग्रेस के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में होने लगी और 1931 के कराची अधिवेशन में वे काँग्रेस के अध्यक्ष बने।
उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका स्वतंत्रता के साथ भारत विभाजन के समय देखी गई। आरंभ में काँग्रेस भारत विभाजन के पक्ष में न थी किन्तु मुस्लिम लीग द्वारा अगस्त 1946 में डायरेक्ट एक्शन कॉल के नाम पर बंगाल, पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों हुई हिंसा से पूरा देश काँप उठा।
3 जून 1947 को काँग्रेस ने विभाजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस बैठक में सरदार वल्लभभाई पटेल ने बहुत स्पष्ट शब्दों में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में हिन्दुओं की भयभीत स्थिति का वर्णन किया और समय रहते हिन्दुओं को सुरक्षित वातावरण देने की आवश्यकता बताई।
सरदार वल्लभभाई पटेल उन नेताओं में प्रमुख थे जिन्होने जनसंख्या की पूरी तरह अदला बदली का सुझाव दिया था। वे उन क्षेत्र के उन सभी नागरिकों को पाकिस्तान भेजने के पक्षधर थे जिन्होंने जनमत सर्वे में पाकिस्तान के पक्ष में राय व्यक्त की थी लेकिन गाँधी जी एक आदर्श समाज निर्माण के पक्षधर थे।
नेहरू जी भी संसार में एक सर्वमान्य व्यक्तित्व के रूप में स्वयं को स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे इसलिये भले पाकिस्तान वाले हिस्सों भी भारी हिंसा, लूट स्त्रियों के हरण की खबरों के साथ शरणार्थियों की भीड़ भारत आ रही थी पर भारत सरकार ने अपने अंतर्गत रहने वाले मुसलमान परिवारों को समझाइश और सुरक्षा प्रदान की।
स्वतंत्रता के साथ काँग्रेस की लगभग सभी स्थानीय इकाइयाँ सरदार वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री के रूप में प्राथमिकता दे रहीं थीं किंतु गाँधीजी की इच्छा का सम्मान करके सरदार पटेल पीछे हटे और नेहरूजी प्रधानमंत्री बने। सरदार वल्लभभाई पटेल को उपप्रधानमंत्री पद के साथ गृह विभाग का दायित्व मिला।

अंग्रेजों ने भारत को स्वतंत्रता बाद में दी पहले भारत का विभाजन करके पाकिस्तान बनाया। इसके साथ भारत के राजाओं को यह अधिकार भी दे दिया था कि वे अपनी इच्छा से भारत और पाकिस्तान में से किसी एक को चुन सकते हैं। चाहें तो स्वतंत्र भी रह सकते हैं। इससे उत्साहित होकर अनेक राजाओं ने स्वतंत्र रहने का रास्ता बनाने लगे तो भोपाल, जूनागढ़ और हैदराबाद ने पाकिस्तान से मिलने की खुली घोषणा कर दी।
उन विषम परिस्थतियों में सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी टीम सक्रिय की और राष्ट्रहित का वास्ता देकर रियासतों को एकजुट करके भारत को वर्तमान स्वरूप दिया। इसमें जूनागढ़ और हैदराबाद के विरुद्ध सेना का उपयोग किया । जबकि भोपाल के मामले में रणनीति का उपयोग किया तब भारत का वर्तमान स्वरूप उभर सका।
सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्रता के साथ भारत में एक नागरिक आचार संहिता और समता मूलक समाज रचना के पक्षधर थे । वे वर्ग और धर्म के आधार पर अलग अलग प्रावधानों कानून बनाने के पक्षधर नहीं थे। समय समय पर उनके द्वारा दिये गये वक्तव्यों में उनके इस संकल्प का अनुमान सहज ही लगता है।
वे कहते थे कि "हमें ऊंच-नीच, अमीर-गरीब और जाति प्रथा के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए।" वे शासन के ऐसे समरस स्वरूप के पक्षधर थे जो किसी भी भेदभाव से मुक्त हो तथा प्रजा के पूर्ण विश्वास पर आधारित हो। वे भारत को एक सशस्त्र, सशक्त और निर्भय स्वरूप देने के पक्षधर थे।
वे कहते थे कि भाषा और क्षेत्रीय जीवन की विविधता के वावजूद भारत की संस्कृति का स्वरूप एक है। अपने इसी सांस्कृतिक स्वरूप के आधार पर भारत को भावी विकास करना चाहिए। लेकिन भारत की स्वतंत्रता के साथ समस्याओं का मानों अंबार आ गया।
विभाजन और शरणार्थी समस्या चल ही रही थी कि पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला कर दिया। सरदार पटेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक गुरुजी को कश्मीर भेजा और उनकी सहायता से महाराजा कश्मीर को दिल्ली बुलाया और विलय पत्र पर हस्ताक्षर हुये तब शेष कश्मीर की रक्षा की।
इसी बीच गाँधीजी की हत्या हो गई। विषम स्थितियों से जूझते हुये वे आगे बढ़ ही रहे थे कि 15 दिसंबर 1950 को उनका निधन हो गया। अपने निर्णयों को दृढ़ता से पालन करने के संकल्प के कारण उन्हें "लौह पुरुष" और ‘भारत का बिस्मार्क’ भी कहा जाता है ।
उनका निधन आधुनिक भारत के निर्माण में एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। उनके निधन के 41 वर्ष बाद 1991 में भारत सरकार ने उन्हे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया। यह सम्मान उनके पौत्र विपिनभाई पटेल ने ग्रहण किया।
वर्तमान मोदी सरकार ने उनकी स्मृति में एक भव्य प्रतिमा की स्थापना की। इस प्रतिमा का आधार 58 मीटर और सतह की ऊँचाई 180 मीटर है। इस प्रकार इस प्रतिमा की कुल ऊँचाई 240 मीटर है। यह संसार की सबसे ऊँची प्रतिमा है। इस प्रतिमा के निर्माण का कार्य 31 अक्टूबर 2013 को तब आरंभ हुआ था जब श्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्य मंत्री थे और 31 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री के रूप श्री नरेंद्र मोदी ने यह भव्य स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया।

यह गुजरात के नर्मदा जिले के अंतर्गत सरदार सरोवर बाँध के सम्मुख एक छोटे चट्टानी द्वीप 'साधू बेट' पर स्थापित है। भारत की समस्त रियासतों के एकीकरण का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को है। इसलिये उनकी स्मृति में 31अक्टूबर को प्रतिवर्ष "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया जाता है और उनकी स्मृति में निर्मित इस भव्य स्मारक का नाम भी "एकता की मूर्ति" दिया गया।
आलेख
श्री रमेश शर्मा,
वरिष्ठ पत्रकार, भोपाल, मध्य प्रदेश
स्वाभिमान के अनन्य शिखर: महाराणा प्रताप
June 17, 2026
पुरुषोत्तम मास: भारतीय विज्ञान और अध्यात्म की समृद्ध परम्परा का संगम
June 01, 2026
बलिदान दिवस : वीर हरिसिंह नलवा
April 30, 2026
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, चिन्तक व विचारक : पृथ्वीसिंह आजाद (आज पुण्यतिथि)
March 05, 2026
अंग्रेजों के विरुद्ध परलकोट संग्राम: अमर सेनानी गेंद सिंह का बलिदान
February 17, 2026
11 जून 1897 : सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म
November 27, 2025
समरस, स्वत्व, साँस्कृतिक और सशक्त राष्ट्र स्वरूप के पक्षधर थे सरदार वल्लभ भाई पटेल
October 31, 2025
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 10, 2025
सोमनाथ मंदिर की लूट और पुजारियों और पचास हजार भक्तों का बलिदान
June 21, 2025
जानिए दानवीर भामाशाह कौन थे
June 20, 2025
अंग्रेजों के विरोध का अलख जगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा ||
April 30, 2025
सबसे छोटा युद्ध 97 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
April 30, 2025
मराठा साम्राज्य को विस्तार देने वाले सेनानायक बाजीराव पेशवा
April 28, 2024
अस्सी वर्ष की आयु में क्रांति की कमान संभालने वाले बाबू कुंअर सिंह
April 26, 2024
वनवासी युवाओं को संगठित कर सशस्त्र संघर्ष करने वाले तेलंगा खड़िया का बलिदान
April 23, 2024
षड्यंत्रकारी नासिक कलेक्टर को गोली मारने वाले तीन क्रांतिकारी
April 19, 2024
पन्द्रह माह तक क्राँति को जीवन्त रखने वाले क्राँतिकारी तात्या टोपे
April 18, 2024
मंगल पाण्डेय के स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2024
स्वाभिमान और आर्य संस्कृति की रक्षा के लिये महाशय राजपाल का बलिदान
April 06, 2024
आर्य और द्रविड़ संस्कृति अलग-अलग नहीं : डॉ. हरिभाऊ वाकणकर
April 03, 2024
क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान
March 25, 2024
झालावंश की सात पीढ़ियों ने राष्ट्र के लिये प्राण न्यौछावर किये
March 17, 2024
गदरपार्टी के संस्थापक : क्रान्तिकारी लाला हरदयाल
March 04, 2024
सामाजिक समरसता एवं भक्ति की अनुपम प्रतीक देवी शबरी
March 03, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी गोपीनाथ साहा का बलिदान
March 01, 2024
राष्ट्र और समाज को सारा जीवन देने वाले भारत रत्न नाना जी देशमुख
February 27, 2024
जिन्हें दो बार आजीवन कारावास मिला : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर
February 26, 2024
चित्तौड़ में तीसरा बड़ा जौहर
February 23, 2024
सशस्त्र क्राँति के नायक उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी
February 22, 2024
स्वतंत्रता के बाद समाज-संस्कृति प्रतिष्ठा का संघर्ष : उद्धवदास जी मेहता
February 20, 2024
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार पंडित रामदहिन ओझा का बलिदान
February 18, 2024
क्राँतिकारी पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुमाऊँ केशरी बद्रीदत्त पांडेय
February 15, 2024
वीर बुधु भगत का बलिदान : अंग्रेजों द्वारा क्रूर सामुहिक नरसंहार
February 13, 2024
अंग्रेजों के विरुद्ध वनवासी संघर्ष के नायक : तिलका मांझी
February 11, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी डॉ गया प्रसाद कटियार
February 10, 2024
धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज
February 07, 2024
गीतों की शब्द शक्ति से राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान जागरण की यात्रा
February 06, 2024
उपन्यास और लेखन से स्वत्व जागरण : आचार्य चतुरसेन शास्त्री
February 02, 2024
वैश्विक संस्कृति में श्रीराम एवं रामकथाएं
January 26, 2024
अंग्रेजों एवं ईसाई मिशनरियों के छक्के छुड़ाने वाली क्रांतिकारी रानी गाइदिनल्यू
January 26, 2024
स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी : हेमू कालाणी
January 21, 2024
अंग्रेजों से मुक्ति के लिये छत्तीसगढ़ के परलकोट में सशस्त्र क्राँति
January 20, 2024
भारत के एक प्रकाशमान नक्षत्र महाराणा प्रताप
January 19, 2024
असीरगढ़ के किले पर धोखे से कब्जा किया अकबर ने
January 17, 2024
संघर्ष और बलिदान का ऐसा उदाहरण विश्व के इतिहास में कहीं नहीं : अयोध्या
January 16, 2024
फाँसी से पहले हथौड़े से जिनके दाँत तोड़े, नाखून उखाड़े गये
January 12, 2024
राष्ट्ररक्षा करते हुये दत्ता जी शिन्दे बलिदान
January 10, 2024
भारतीय इतिहास में मुगलों का बड़ा सैन्य समर्पण
January 07, 2024
युवकों को सशस्त्र क्रान्ति का प्रशिक्षण देने वाले क्रांतिकारी बारीन्द्रनाथ घोष
January 05, 2024
जानिए प्राचीन काल गणना का इतिहास
January 01, 2024
प्राण दे दिये पर धर्म न बदला
January 01, 2024
समान नागरिक संहिता और अखंड भारत के समर्थक: श्री के. एम. मुंशी
December 30, 2023
धर्म पर प्राण वार दिये पर इस्लाम न कबूला साहबजादों ने
December 26, 2023
राष्ट्र के स्वत्व और स्वाभिमान की प्रतिष्ठापना के लिये समर्पित जीवन : स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती
December 23, 2023
भव्य होगी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
December 21, 2023
स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले चार क्रांतिकारी
December 19, 2023
बंगाल के अंग्रेज कलेक्टर को गोली मारने वाली बहादूर बालिकाएं
December 14, 2023
क्राँतिकारियों का मिलन केन्द्र था यह आश्रम
December 12, 2023
निर्भीक चिंतक और इतिहासकार वैद्य गुरुदत्त
December 08, 2023
राजनैतिक संघर्ष के साथ स्वाभिमान और सामाजिक जागरण अभियान चलाने वाले काका कालेलकर
December 01, 2023
स्वदेशी और स्वाधीनता आँदोलन को गति देने वालों में अग्रणी विपिन चंद्र पाल
November 07, 2023
काले पानी की सजा काट भगतसिंह राजगुरु जैसे क्राँतिकारी तैयार करने वाले भाई परमानंद
November 04, 2023
संसार का पहला महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि
October 28, 2023
तेरह वर्ष की आयु से चला गिरफ्तारी और रिहाई का सिलसिला : क्राँतिकारी मन्मन्थनाथ गुप्त
October 26, 2023
सत्य की स्थापना के लिये शक्ति, शस्त्र और सक्षमता आवश्यक : दशहरा विशेष
October 23, 2023
गौरक्षा के लिये 166 दिन अनशन कर देश में जाग्रति उत्पन्न की : संत रामचंद्र वीर
October 12, 2023
राष्ट्र जागरण और गौरक्षा के लिये समर्पित जीवन : संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी
October 09, 2023
रानी दुर्गावती से युद्घ में मारा गया था शेरशाह सूरी
October 05, 2023
रानी हंसादेवे सहित नौ सौ क्षत्राणियों का जौहर
September 27, 2023
पुरुषार्थ चतुष्टय का व्यावहारिक स्वरुप एकात्म मानव दर्शन
September 25, 2023
अंग्रेजों के मनोरंजन क्लब को बम से उड़ाने वाली महिला क्रांतिकारी
September 24, 2023
भविष्य में वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगी हिंदी
September 21, 2023
गणों के अधिपति गणपति
September 19, 2023
डिप्टी कलेक्टर पद त्यागकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानी
September 18, 2023
ऐसे क्रांतिकारी जिनका निर्जीव शरीर समुद्र में फेक दिया गया
September 16, 2023
गौरक्षा और सामाजिक समरसता के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वामी ब्रह्मानंद
September 13, 2023
विश्व हितैषी स्वामी विवेकानन्द
September 11, 2023
वीर बालिका मैना देवी का बलिदान
September 03, 2023
अमर शहीदों का चारण राष्ट्र कवि श्रीकृष्ण सरल
September 02, 2023
गांधी युग के महान राजनीतिज्ञ लोकनायक
August 29, 2023
अंग्रेज गवर्नर पर गोली चलाने वाली महिला क्रांतिकारी, जिन्होंने गुमनामी में प्राण त्यागे
August 24, 2023
डायरेक्ट एक्शन का आह्वान : स्वातंत्र्य समर
August 23, 2023
लंदन में अंग्रेज अधिकारी वायली को गोली मारने वाले क्रांतिकारी
August 17, 2023
आँसुओं और रक्त की धारा के बीच भारत विभाजन की त्रासदी
August 14, 2023
औरंगजेब को पराजित कर अपनी शर्तें मनवाने वाले वीर दुर्गादास राठौड़
August 13, 2023
तिरंगे की शान के लिए सीने पर गोली खाने वाले क्रांतिकारी
August 12, 2023
बालकपन में फ़ाँसी चढ़ने वाले क्रांतिकारी : खुदीराम बोस
August 11, 2023
सुप्रसिद्ध झंडा गीत रचने वाले पत्रकार श्याम लाल गुप्त
August 10, 2023
अगस्त क्रान्ति : स्वाधीनता के सूर्योदय के लिये निर्णायक आँदोलन का उद्घोष
August 09, 2023
काकोरी क्रांति के लिए शस्त्र उपलब्ध कराने वाले सेनानी
August 03, 2023
सुविख्यात वेदान्त विभूति श्रीपाद दामोदर सातवलेकर
July 31, 2023
जलियां वाला बाग नरसंहार का लंदन में बदला लेने वाले वीर उधम सिंह
July 30, 2023
स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता गणेश वासुदेव जोशी
July 25, 2023
अंग्रेजी शासन की जड़ें हिलाने वाले अद्भुत योद्धा
July 23, 2023
अंग्रेजों की प्रताड़ना से प्राण त्यागने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी : यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त
July 22, 2023
भारतीय इतिहास का भयानक नरसंहार : सत्तीचौरा घाट
July 21, 2023
सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त : पुण्यतिथि विशेष
July 20, 2023
अधिकमास होने के पीछे का आध्यात्म एवं विज्ञान
July 19, 2023
रानी रंगा देवी एवं इतिहास का सबसे बड़ा जौहर
July 09, 2023
नारी जागृति की अग्रदूत लक्ष्मी बाई केलकर
July 06, 2023
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 03, 2023
जिनके नाम से मनाया जाता है डॉक्टर्स दिवस : डॉ विधान चंद्र राय
July 01, 2023
राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् रचने वाले कालजयी रचनाकार
June 27, 2023
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये सर्वोच्च बलिदान
June 23, 2023
पुत्र को हिन्दवी स्वराज के सिंहासन तक पहुंचाने वाली आदर्श माता
June 17, 2023
बलिदानी क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल
June 11, 2023
कालेपानी में सर्वाधिक प्रताड़ना झेलने वाले क्रान्तिकारी
May 28, 2023
जब सैकड़ों क्षत्राणियों ने अपने बच्चों के साथ किया था अग्नि प्रवेश : 6 मई सन् 1532
May 06, 2023
हिन्दू योद्धा जिसका पूरा जीवन युद्ध में बीता
April 28, 2023
व्यापक और प्रचण्ड अवतार : परशुराम जी
April 22, 2023
आज तीन महान क्राँतिकारियों का बलिदान दिवस
April 19, 2023
स्वाधीनता संग्राम के दो ऐसे वीर जिनकी मृत्यु का कारण विश्वासघाती बने
April 18, 2023
भारत के हर कोने में नरसंहार किये थे अंग्रेजों ने
April 13, 2023
रंगून की जेल में बलिदान देने वाला क्रांतिकारी
April 10, 2023
स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2023
भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता : नव वर्ष विशेष
March 21, 2023
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
मातृभाषा, स्वदेशी और नारी-कल्याण: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी एक युग प्रवर्तक
July 30, 2026