स्वाभिमान के अनन्य शिखर: महाराणा प्रताप
June 17, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार
नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर
पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

अपने जन्मस्थान अयोध्या में अब रामलला विराजने जा रहे हैं। यह क्षण असाधारण संघर्ष और बलिदान के बाद आया है। जितने आक्रमण अयोध्या पर हुये और बचाने लिये जितने बलिदान अयोध्या में हुये ऐसा उदाहरण विश्व के इतिहास में कहीं नहीं मिलता। सनातनी समाज की हजारों पीढ़ियाँ यह सपना संजोये संसार से विदा हो गईं वे अयोध्या में रामलला को विराजमान होते देखें और वर्तमान पीढ़ी को यह सौभाग्य मिला है कि रामलला के विराजमान होने का दृश्य अपनी आँखों से देख रहें हैं।
भारतीय वाड्मय में अयोध्या का उल्लेख हर काल में मिलता है। सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग चारों युगों में अयोध्या का वैभव रहा है। यदि हम बहुत पुरानी बातें छोड़ भी दें तब भी मौर्यकाल, शुंग काल, गुप्तकाल में भी अयोध्या एक वैभव पूर्ण नगरी रही है। अयोध्या के वैभव ने ही आक्रमणकारियों को आकर्षित किया। अयोध्या पर हमले और बचाव के कुल 76 संघर्ष का उल्लेख मिलता है।
बाबर से बहुत पहले कुख्यात लुटेरे और हमलावर महमूद गजनवी ने भी अयोध्या पर आक्रमण करना चाहा था। उसने मथुरा विन्द्रावन में तो विध्वंस किया पर अयोध्या न पहुँच सका। उसके भाँजा सालार मसूद 1033 में अयोध्या पर आक्रमण करने के लिये आगे बढ़ा। पर राजा सुहेलदेव ने मार्ग रोका और युद्ध में मसूद मारा गया। यह वही सालार मसूद है जिसे गाजी कहा जाता है और उसकी मजार बहराइच में बनी है जिसपर हर साल उर्स भरता है। वह भारत में इस्लाम की स्थापना के लिये निकला था इसलिए उसे गाजी कहा जाता है।
बाबर से पहले दिल्ली सल्तनत से अयोध्या में लूट और विध्वंस की तीन घटनाएँ इतिहास के पन्नों में मिलतीं हैं। जो अलाउद्दीन खिलजी, अल्तमस और जौनपुर के शर्की महमूद शाह द्वारा हुये पर इन आक्रमणों में लूट और विध्वंस ही हुआ इसलिये हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हो गया था। किंतु बाबर के सेनापति मीरबाकी ने अयोध्या में लूट और विध्वंस के साथ रामजन्म भूमि मंदिर को ध्वस्त करके मस्जिद में रूपान्तरित करने का प्रयास किया था। जिसे औरंगजेब ने और विस्तार दिया इसलिये यह तिथि ही उल्लेख में अधिक आती है।
हमले से पहले का षड़यंत्र
बाबर ने अयोध्या पर सीधा हमला नहीं किया। हमले से पहले एक षड्यंत्र भी किया। सेना के साथ हमला करने से पहले वहाँ अपने कुछ दूत भी भेजे। जो विभिन्न रूपों में अयोध्या जाकर अपनी जड़े जमाने लगे और अपने मीठे व्यवहार से अयोध्या के जन जीवन में घुलमिल गये।
इतिहास के पन्नों में एक प्रमुख नाम जलालशाह का मिलता है। यह एक सैन्य अधिकारी था पर सूफी फकीर के रूप में अयोध्या पहुँचा था। उन दिनों महात्मा श्यामनन्द अयोध्या की धर्मगादी पर थे। जलालशाह महात्मा श्यामनन्द से मिला और उनका विश्वास प्राप्त उनके समीप ही रहने की अनुमति ले ली।
जलालशाह दो काम करता था। एक तो मुगल सैनिकों को नागरिकों के वेष में बुलाकर अयोध्या में ठहराना और दूसरा हिन्दुओं की समस्याएँ सुनकर उन्हें ताबीज राख आदि देकर उनका विश्वास जीतना। आरंभिक जमावट के बाद बाबर सेना सहित अयोध्या पहुँचा।
फैजाबाद जिला गजेटियर पृष्ठ 173 के अनुसार बाबर के अयोध्या पर हमले की तिथि 29 मार्च 1527 है। मंदिर घेर लिया गया। यह कार्य इतनी तैयारी और चुपके से हुआ कि आसपास के रक्षक मंदिर बचाव के लिये न आ सके। परिस्थिति को समझकर बाबा श्यामनन्द ने पहले रामलला की मूर्तियाँ सरयू में प्रवाहित कीं, फिर पुजारियों और भक्तों के साथ मंदिर रक्षा के लिये द्वार पर खड़े हो गए।
हमलावर सेना के सबसे आगे जलालशाह ही था। सभी भक्त और पुजारियों के शीश काट लिये गये। सेनापति मीरबाकी ने मंदिर को गिराकर मस्जिद बनाने का आदेश जारी कर दिया। यह समाचार चारों ओर फैला। समाचार सुनकर भीटी के राजा महताब सिंह अपनी सेना लेकर अयोध्या पहुँचे।
इतिहास के विवरणों में दोनों ओर के सैनिकों की संख्या अलग-अलग है। कहीं दस हजार तो कहीं एक लाख। संख्या भले कितनी हो किन्तु यह युद्ध कितना भीषण रहा होगा इस बात का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि यह युद्ध सत्रह दिन चला था और इसमें कोई भी जीवित नहीं बचा था।
इस युद्ध का विवरण अनेक इतिहासकारों ने दिया है। लखनऊ गजेटियर के 66 वें अंक के पृष्ठ 3 पर भी इसका उल्लेख है। इसके अनुसार एक लाख चैहत्तर हजार हिंदुओं का बलिदान हुआ। एक अन्य अंग्रेज इतिहासकार हैमिल्टन ने बाराबंकी गजेटियर में लिखा है कि जलालशाह ने हिन्दुओं के खून का गारा बना के लखौरी ईटों की नींव मस्जिद बनवाने के लिए दी थी।
लेकिन इसके साथ ही युद्ध समाप्त नहीं हुआ था। जन्मभूमि के रक्षा के लिये पंडित देवीदीन पाण्डेय सामने आये। उन्होंने सराय सिसिंडा राजेपुर आदि के सूर्यवंशीय क्षत्रियों को एकत्रित किया। उनके आव्हान पर स्थानीय राजाओं और जमीदारों के सैनिक भी एकत्र हुये। इस सैन्य शक्ति के साथ हजारों रामभक्तों का समूह भी जुड़ा। लोक जीवन की गाथाओं में यह संख्या 90 हजार तक बताई जाती है। राम जन्मभूमि मुक्ति के लिए यह संघर्ष पाँच दिन चला और सभी का बलिदान हुआ।
कुछ दिन बाद हंसवर के महाराज रणविजय सिंह ने अपनी सेना के साथ मीरबाकी पर आक्रमण किया। यह युद्ध दस दिन चला। महाराज रणविजय सिंह और उनके सभी सैनिक भी राम जन्मभूमि की रक्षा में बलिदान हुये। महाराज के बलिदान के बाद उनकी महारानी जयराज कुमारी ने संघर्ष आगे बढ़ाया। उनके पास सेना कम थी। इसलिए छापामार युद्ध की रणनीति अपनाई। इस सेना में नारी शक्ति भी थी। इन वीरांगनाओं ने वीरगति प्राप्त की पर संघर्ष न रुका।
सन्यासियों का बलिदान
इसी बीच बाबर के मरने का समाचार आया। अयोध्या के आसपास के सभी स्थानीय राजाओं अपना बलिदान हो चुका था राजशक्ति बहुत क्षीण हो गई थी। तब स्वामी महेश्वरानंद जी ने रामभक्त साधू-सन्यासियों और सनातन सेवियों को एकत्र कर संघर्ष आरंभ किया। इनका भी बलिदान हुआ।
उनके बाद संघर्ष का नेतृत्व स्वामी बलरामाचारी जी ने किया और छापामार लड़ाई आरंभ की। दिल्ली में अनेक सत्ताएँ बदलीं। बाबर की मौत हुई, हुँमायू आया, शेरशाह सूरी का भी अधिकार हुआ और कुछ दिनों के लिये हेमू भार्गव ने भी सत्ता संभाली। हेमू के समय संघर्ष को संरक्षण मिला और स्वामी बलरामाचारी ने जन्मभूमि पर अपना अधिकार कर लिया । इससे उत्साहित स्थानीय जन सामान्य में चेतना भी जाग्रत हुई पर ये अधिकार अल्पकालिक था।
दिल्ली में फिर सत्ता परिवर्तन हुआ और पर अकबर ने सत्ता संभाली। अकबर के समय एक समझौता हुआ। इसके पीछे जोधपुर राजघराने की भूमिका रही। अकबर ने मस्जिद को तो यथावत रखा पर प्रांगण में मंदिर के अस्तित्व को भी मान्यता दे दी। चबूतरे पर पूजा अर्चना आरंभ हो गई। यह बात उस समय के कुछ इस्लामिक कट्टरपंथियों को पसंद न आई पर राजनैतिक परिस्थिति ऐसी थी कि अकबर ने आपत्तियों को नजर अंदाज कर दिया और चबूतरे पर पूजा अर्चना होने लगी।
लेकिन यह स्थिति अधिक न चली। औरंगजेब ने उस पूरे परिसर पर अधिकार कर लिया। मंदिर के अस्तित्व को पूरी तरह नकार कर चबूतरा तोड़ दिया गया। संपूर्ण परिसर में मस्जिद का विस्तार कर दिया। जो ढांचा दिसम्बर 1992 में ध्वस्त हुआ था वह औरंगजेब के काल में बना था। औरंगजेब के इस निर्णय का भारी विरोध हुआ।
समर्थ गुरु रामदास महाराज जी के शिष्य बाबा वैष्णवदास जी ने संतों और भक्तों की टोलियाँ बनाकर आक्रमण आरंभ किये। अयोध्या के आस-पास के गांवों के सूर्यवंशीय क्षत्रियों और रामभक्तों ने भी सहयोग दिया। सराय के ठाकुर सरदार गजराज सिंह और राजेपुर के कुँवर गोपाल सिंह तथा सिसिण्डा के ठाकुर जगदंबा सिंह आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। ये सब जानते थे कि उनकी शक्ति और प्रयास मुगल शक्ति के सामने नगण्य हैं पर न संघर्ष रुका, न प्रयास रुका और बलिदान होने का क्रम निरंतर रहा।
सिक्ख पंथ का सहयोग
इसी बीच सनातन संस्कृति की रक्षा केलिये सिक्ख पंथ सामने आया। बाबा वैष्णवदास जी ने गुरु गोविंदसिंह से संपर्क किया। यह घटना 1680 की है। बाबा वैष्णवदास के पत्र और संदेश का उल्लेख सिक्ख ग्रंथों में भी मिलता है। संदेश पाकर गुरु गोविंदसिंह सेना समेत अयोध्या आए। उन्होंने ब्रह्मकुंड पर अपना डेरा डाला। यह ब्रह्मकुंड वही स्थल है जहां इन दिनों गुरु गोविंद सिंह की स्मृति में गुरुद्वारा बना हुआ है।
एक बार फिर युद्ध आरंभ हुआ। इस युद्ध में बाबा वैष्णवदास जी के बैरागी और गुरु गोविंदसिंह जी की सिक्ख सेना संयुक्त थी। इन वीरों के हमलों से मुगल सेनापति सैय्यद हसन अली मारा गया और सेना पीछे हटी। इससे औरंगजेब बौखलाया और उसने एक बड़ी सेना अयोध्या भेजी।
इस सेना ने हिन्दुओं और सिक्खों का सामूहिक नरसंहार किया। इसमें सुरक्षा सैनिक और जन सामान्य सभी का बलिदान हुआ। अयोध्या की धरती रक्त से लाल हो गई। मंदिर परिसर के भीतर स्थित कंदर्प कूप नाम से एक कुआं था। उस कुंये को लाशों से भर दिया गया। वह कुआँ अब कंदर्पकूप ‘गज शहीदा‘ के नाम से जाना जाता है जो जन्मभूमि के पूर्वी द्वार पर स्थित है।
नबाब काल का संघर्ष
लगभग सौ वर्ष ऐसे बीते जब सनातनी अपने आराध्य की जन्मस्थल पर जा ही नहीं सकते थे। किन्तु समय के साथ मुगल शक्ति कुछ कमजोर हुई। अयोध्या अवध के नबाबों के नियंत्रण में आई और सनातनी शक्ति में भी पुनः जाग्रति आना आरंभ हुई। पुनः जन्मभूमि मुक्ति अभियान ने जोर पकड़ा और 1763 में अमेठी के राजा गुरुदत्त सिंह और पिपरपुर के राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बाबरी ढांचे पर पुनः पाँच आक्रमण किये गये।
उन दिनों अवध में नबाब सदाअत अली का शासन था। राम जन्मभूमि मुक्ति के इस संघर्ष का उल्लेख लखनऊ गजेटियर में है। जिसमें कर्नल हंट ने लिखा है कि हिंदुओं के लगातार हमले से भयभीत होकर नवाब ने समझौते का रास्ता निकाला। स्थल की कुछ सीमा निश्चित की और दोनों पक्षों को अपने अपने धार्मिक अनुष्ठान की अनुमति दी।
हिंदुओं को सीमित अधिकार देकर केवल भजन करने की अनुमति थी पर मालिकाना हक मुसलमानों के पास ही रहा। समझौता तो हुआ पर हिन्दुओं को यह पसंद न आया। हिन्दुओं ने दो माँग रखीं। एक परिसर के उस भाग का स्वामित्व देने की जितने में भजन की अनुमति मिली थी और दूसरी उस स्थान पर मूर्ति स्थापित करके पूजन करने की। ये दोनों माँगे अस्वीकार हो गईं।
अंतिम सशस्त्र संघर्ष 1855 में
अयोध्या के लिये अंतिम सशस्त्र संघर्ष 1855 में हुआ। मुगल शक्ति के निरंतर कमजोर हो रही थी। मुगल और अवध के नबाब दोनों अंग्रेजों के आधीन हो गये थे। उधर मराठा शक्ति के उदय से हिन्दुओं का मनोबल भी बढ़ा हुआ था। यद्यपि मराठा शक्ति भी क्षीण हो गई थी। पर हिन्दुओं का मनोबल बढ़ा हुआ था।
हिन्दुओं ने एक बार राम जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिये संघर्ष आरंभ किया। फैजाबाद गजेटियर में इस संघर्ष का विवरण है। यह दो दिन और दो रात चला। अयोध्या में एक प्रकार से गृह युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। सैकड़ों लोगों का बलिदान देकर हिन्दुओं ने राम जन्मभूमि पर अपना अधिकार कर लिया था।
इतिहासकार कनिंघम इस संघर्ष के बारे में लिखते हैं कि ये अयोध्या का सबसे बड़ा हिन्दू-मुस्लिम संघर्ष था। हिंदुओं ने औरंगजेब द्वारा विध्वंस किए गए चबूतरे को फिर वापस बना लिया। चबूतरे पर तीन फीट ऊँची खस की टाट से एक छोटा सा मंदिर बनवा लिया, जिसमें पुनः रामलला की स्थापना की गई।
1857 में समझौता
1857 की क्रांति के समय जब हिन्दुओं और मुसलमानों ने मिलकर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया तब दोनों के समन्वय के लिये अयोध्या में सहमति बनी। इसकी पहल बाबा रामचरण दास और मौलवी अमीर अली ने की। मौलवी अमीर अली मस्जिद भवन को छोड़कर शेष भूमि हिन्दुओं को देने सहमत हो गये थे।
इस समझौते पर बादशाह बहादुर शाह जफर की भी सहमति मिल गई थी। किन्तु क्रान्ति असफल हो गई। बहादुर शाह जफर बंदी बनाकर रंगून भेज दिये गये और जन्मभूमि के उद्धार का प्रयास करने वाले दोनों महापुरुषों बाबा रामचरणदास और मौलवी अमीर अली को 18 मार्च 1858 को कुबेर टीला स्थित एक इमली के पेड़ पर लटका कर फांसी दे दी गई और समझौते का पटाक्षेप हो गया।
आलेख
श्री रमेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, भोपाल, मध्य प्रदेश
स्वाभिमान के अनन्य शिखर: महाराणा प्रताप
June 17, 2026
पुरुषोत्तम मास: भारतीय विज्ञान और अध्यात्म की समृद्ध परम्परा का संगम
June 01, 2026
बलिदान दिवस : वीर हरिसिंह नलवा
April 30, 2026
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, चिन्तक व विचारक : पृथ्वीसिंह आजाद (आज पुण्यतिथि)
March 05, 2026
अंग्रेजों के विरुद्ध परलकोट संग्राम: अमर सेनानी गेंद सिंह का बलिदान
February 17, 2026
11 जून 1897 : सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म
November 27, 2025
समरस, स्वत्व, साँस्कृतिक और सशक्त राष्ट्र स्वरूप के पक्षधर थे सरदार वल्लभ भाई पटेल
October 31, 2025
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 10, 2025
सोमनाथ मंदिर की लूट और पुजारियों और पचास हजार भक्तों का बलिदान
June 21, 2025
जानिए दानवीर भामाशाह कौन थे
June 20, 2025
अंग्रेजों के विरोध का अलख जगाने वाले भगवान बिरसा मुंडा ||
April 30, 2025
सबसे छोटा युद्ध 97 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण
April 30, 2025
मराठा साम्राज्य को विस्तार देने वाले सेनानायक बाजीराव पेशवा
April 28, 2024
अस्सी वर्ष की आयु में क्रांति की कमान संभालने वाले बाबू कुंअर सिंह
April 26, 2024
वनवासी युवाओं को संगठित कर सशस्त्र संघर्ष करने वाले तेलंगा खड़िया का बलिदान
April 23, 2024
षड्यंत्रकारी नासिक कलेक्टर को गोली मारने वाले तीन क्रांतिकारी
April 19, 2024
पन्द्रह माह तक क्राँति को जीवन्त रखने वाले क्राँतिकारी तात्या टोपे
April 18, 2024
मंगल पाण्डेय के स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2024
स्वाभिमान और आर्य संस्कृति की रक्षा के लिये महाशय राजपाल का बलिदान
April 06, 2024
आर्य और द्रविड़ संस्कृति अलग-अलग नहीं : डॉ. हरिभाऊ वाकणकर
April 03, 2024
क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान
March 25, 2024
झालावंश की सात पीढ़ियों ने राष्ट्र के लिये प्राण न्यौछावर किये
March 17, 2024
गदरपार्टी के संस्थापक : क्रान्तिकारी लाला हरदयाल
March 04, 2024
सामाजिक समरसता एवं भक्ति की अनुपम प्रतीक देवी शबरी
March 03, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी गोपीनाथ साहा का बलिदान
March 01, 2024
राष्ट्र और समाज को सारा जीवन देने वाले भारत रत्न नाना जी देशमुख
February 27, 2024
जिन्हें दो बार आजीवन कारावास मिला : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर
February 26, 2024
चित्तौड़ में तीसरा बड़ा जौहर
February 23, 2024
सशस्त्र क्राँति के नायक उय्यलावडा नरसिम्हा रेड्डी
February 22, 2024
स्वतंत्रता के बाद समाज-संस्कृति प्रतिष्ठा का संघर्ष : उद्धवदास जी मेहता
February 20, 2024
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार पंडित रामदहिन ओझा का बलिदान
February 18, 2024
क्राँतिकारी पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुमाऊँ केशरी बद्रीदत्त पांडेय
February 15, 2024
वीर बुधु भगत का बलिदान : अंग्रेजों द्वारा क्रूर सामुहिक नरसंहार
February 13, 2024
अंग्रेजों के विरुद्ध वनवासी संघर्ष के नायक : तिलका मांझी
February 11, 2024
सुप्रसिद्ध क्राँतिकारी डॉ गया प्रसाद कटियार
February 10, 2024
धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज
February 07, 2024
गीतों की शब्द शक्ति से राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान जागरण की यात्रा
February 06, 2024
उपन्यास और लेखन से स्वत्व जागरण : आचार्य चतुरसेन शास्त्री
February 02, 2024
वैश्विक संस्कृति में श्रीराम एवं रामकथाएं
January 26, 2024
अंग्रेजों एवं ईसाई मिशनरियों के छक्के छुड़ाने वाली क्रांतिकारी रानी गाइदिनल्यू
January 26, 2024
स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी : हेमू कालाणी
January 21, 2024
अंग्रेजों से मुक्ति के लिये छत्तीसगढ़ के परलकोट में सशस्त्र क्राँति
January 20, 2024
भारत के एक प्रकाशमान नक्षत्र महाराणा प्रताप
January 19, 2024
असीरगढ़ के किले पर धोखे से कब्जा किया अकबर ने
January 17, 2024
संघर्ष और बलिदान का ऐसा उदाहरण विश्व के इतिहास में कहीं नहीं : अयोध्या
January 16, 2024
फाँसी से पहले हथौड़े से जिनके दाँत तोड़े, नाखून उखाड़े गये
January 12, 2024
राष्ट्ररक्षा करते हुये दत्ता जी शिन्दे बलिदान
January 10, 2024
भारतीय इतिहास में मुगलों का बड़ा सैन्य समर्पण
January 07, 2024
युवकों को सशस्त्र क्रान्ति का प्रशिक्षण देने वाले क्रांतिकारी बारीन्द्रनाथ घोष
January 05, 2024
जानिए प्राचीन काल गणना का इतिहास
January 01, 2024
प्राण दे दिये पर धर्म न बदला
January 01, 2024
समान नागरिक संहिता और अखंड भारत के समर्थक: श्री के. एम. मुंशी
December 30, 2023
धर्म पर प्राण वार दिये पर इस्लाम न कबूला साहबजादों ने
December 26, 2023
राष्ट्र के स्वत्व और स्वाभिमान की प्रतिष्ठापना के लिये समर्पित जीवन : स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती
December 23, 2023
भव्य होगी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
December 21, 2023
स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले चार क्रांतिकारी
December 19, 2023
बंगाल के अंग्रेज कलेक्टर को गोली मारने वाली बहादूर बालिकाएं
December 14, 2023
क्राँतिकारियों का मिलन केन्द्र था यह आश्रम
December 12, 2023
निर्भीक चिंतक और इतिहासकार वैद्य गुरुदत्त
December 08, 2023
राजनैतिक संघर्ष के साथ स्वाभिमान और सामाजिक जागरण अभियान चलाने वाले काका कालेलकर
December 01, 2023
स्वदेशी और स्वाधीनता आँदोलन को गति देने वालों में अग्रणी विपिन चंद्र पाल
November 07, 2023
काले पानी की सजा काट भगतसिंह राजगुरु जैसे क्राँतिकारी तैयार करने वाले भाई परमानंद
November 04, 2023
संसार का पहला महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि
October 28, 2023
तेरह वर्ष की आयु से चला गिरफ्तारी और रिहाई का सिलसिला : क्राँतिकारी मन्मन्थनाथ गुप्त
October 26, 2023
सत्य की स्थापना के लिये शक्ति, शस्त्र और सक्षमता आवश्यक : दशहरा विशेष
October 23, 2023
गौरक्षा के लिये 166 दिन अनशन कर देश में जाग्रति उत्पन्न की : संत रामचंद्र वीर
October 12, 2023
राष्ट्र जागरण और गौरक्षा के लिये समर्पित जीवन : संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी
October 09, 2023
रानी दुर्गावती से युद्घ में मारा गया था शेरशाह सूरी
October 05, 2023
रानी हंसादेवे सहित नौ सौ क्षत्राणियों का जौहर
September 27, 2023
पुरुषार्थ चतुष्टय का व्यावहारिक स्वरुप एकात्म मानव दर्शन
September 25, 2023
अंग्रेजों के मनोरंजन क्लब को बम से उड़ाने वाली महिला क्रांतिकारी
September 24, 2023
भविष्य में वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगी हिंदी
September 21, 2023
गणों के अधिपति गणपति
September 19, 2023
डिप्टी कलेक्टर पद त्यागकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानी
September 18, 2023
ऐसे क्रांतिकारी जिनका निर्जीव शरीर समुद्र में फेक दिया गया
September 16, 2023
गौरक्षा और सामाजिक समरसता के लिये जीवन समर्पित करने वाले स्वामी ब्रह्मानंद
September 13, 2023
विश्व हितैषी स्वामी विवेकानन्द
September 11, 2023
वीर बालिका मैना देवी का बलिदान
September 03, 2023
अमर शहीदों का चारण राष्ट्र कवि श्रीकृष्ण सरल
September 02, 2023
गांधी युग के महान राजनीतिज्ञ लोकनायक
August 29, 2023
अंग्रेज गवर्नर पर गोली चलाने वाली महिला क्रांतिकारी, जिन्होंने गुमनामी में प्राण त्यागे
August 24, 2023
डायरेक्ट एक्शन का आह्वान : स्वातंत्र्य समर
August 23, 2023
लंदन में अंग्रेज अधिकारी वायली को गोली मारने वाले क्रांतिकारी
August 17, 2023
आँसुओं और रक्त की धारा के बीच भारत विभाजन की त्रासदी
August 14, 2023
औरंगजेब को पराजित कर अपनी शर्तें मनवाने वाले वीर दुर्गादास राठौड़
August 13, 2023
तिरंगे की शान के लिए सीने पर गोली खाने वाले क्रांतिकारी
August 12, 2023
बालकपन में फ़ाँसी चढ़ने वाले क्रांतिकारी : खुदीराम बोस
August 11, 2023
सुप्रसिद्ध झंडा गीत रचने वाले पत्रकार श्याम लाल गुप्त
August 10, 2023
अगस्त क्रान्ति : स्वाधीनता के सूर्योदय के लिये निर्णायक आँदोलन का उद्घोष
August 09, 2023
काकोरी क्रांति के लिए शस्त्र उपलब्ध कराने वाले सेनानी
August 03, 2023
सुविख्यात वेदान्त विभूति श्रीपाद दामोदर सातवलेकर
July 31, 2023
जलियां वाला बाग नरसंहार का लंदन में बदला लेने वाले वीर उधम सिंह
July 30, 2023
स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता गणेश वासुदेव जोशी
July 25, 2023
अंग्रेजी शासन की जड़ें हिलाने वाले अद्भुत योद्धा
July 23, 2023
अंग्रेजों की प्रताड़ना से प्राण त्यागने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी : यतीन्द्र मोहन सेनगुप्त
July 22, 2023
भारतीय इतिहास का भयानक नरसंहार : सत्तीचौरा घाट
July 21, 2023
सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी बटुकेश्वर दत्त : पुण्यतिथि विशेष
July 20, 2023
अधिकमास होने के पीछे का आध्यात्म एवं विज्ञान
July 19, 2023
रानी रंगा देवी एवं इतिहास का सबसे बड़ा जौहर
July 09, 2023
नारी जागृति की अग्रदूत लक्ष्मी बाई केलकर
July 06, 2023
आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाने का रहस्य
July 03, 2023
जिनके नाम से मनाया जाता है डॉक्टर्स दिवस : डॉ विधान चंद्र राय
July 01, 2023
राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् रचने वाले कालजयी रचनाकार
June 27, 2023
राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिये सर्वोच्च बलिदान
June 23, 2023
पुत्र को हिन्दवी स्वराज के सिंहासन तक पहुंचाने वाली आदर्श माता
June 17, 2023
बलिदानी क्राँतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल
June 11, 2023
कालेपानी में सर्वाधिक प्रताड़ना झेलने वाले क्रान्तिकारी
May 28, 2023
जब सैकड़ों क्षत्राणियों ने अपने बच्चों के साथ किया था अग्नि प्रवेश : 6 मई सन् 1532
May 06, 2023
हिन्दू योद्धा जिसका पूरा जीवन युद्ध में बीता
April 28, 2023
व्यापक और प्रचण्ड अवतार : परशुराम जी
April 22, 2023
आज तीन महान क्राँतिकारियों का बलिदान दिवस
April 19, 2023
स्वाधीनता संग्राम के दो ऐसे वीर जिनकी मृत्यु का कारण विश्वासघाती बने
April 18, 2023
भारत के हर कोने में नरसंहार किये थे अंग्रेजों ने
April 13, 2023
रंगून की जेल में बलिदान देने वाला क्रांतिकारी
April 10, 2023
स्वाभिमान की चिंगारी क्राँति का दावानल बनी
April 08, 2023
भारतीय कालगणना की वैज्ञानिकता : नव वर्ष विशेष
March 21, 2023
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
मातृभाषा, स्वदेशी और नारी-कल्याण: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर जी एक युग प्रवर्तक
July 30, 2026