मल्हार और राम
May 27, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य अपनी पुरातात्विक सम्पदाओं के लिए गर्व कर सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य में ऐसा कोई भी स्थल नहीं है, जहाँ पुरासम्पदा न हो। जैसे-जैसे इनकी खोज आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ही नये-नये तथ्य प्रकाश में आ रहे हैं। यहाँ सभ्यता के विकास से पूर्व की भी गाथाएँ हैं तो ऐतिहासिक युग से आधुनिक युग तक भी। इन्हीं खोजों में से एक खोज कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र सुअरलोट की शैलचित्रों की अमरगाथा है।
कोरबा जिले के करतला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुंटाकुड़ा के धवांईभांठा मोहल्ले में अवस्थित सुअरलोट की पहाड़ी में दिनांक 8 नवम्बर, 2012 को भ्रमण के दौरान मुझे लगभग 2000 से 2200 फीट की ऊँचाई पर स्थित एक शैलाश्रय मिला। जहाँ पहुँचना अत्यंत दुरूह, पहाड़ी होने और अत्यंत सघन वन होने के कारण यह श्रमसाध्य एवं कष्टदायक भी है। यहाँ कई बार आने के बाद भी जब पुनः जायेंगे तो भी यह स्थल बड़ी मुश्किल से ही मिल पाता है। इसका कारण यहाँ भूलभूलैया युक्त चट्टानों का समूह है। यहाँ पहुँचने के दो रास्ते हैं जिनमें सरल, जाँजगीर-चाँपा जिले का रैनखोल वाला रास्ता है।
22010‘19‘‘ उत्तरी अक्षांस 82053‘14‘‘ पूर्वी देशांतर
यह शैलाश्रय प्राकृतिक रूप से निर्मित है, जो लगभग 12 मीटर लम्बा है। जिसमें दो मानव आकृतियों का अंकन मोटे ब्रश एवं गेरूरंग से किया गया है जिनके दोनों हाथ ऊपर की ओर उठे हुए हैं। इसमें प्रथम की की ऊँचाई 35 सेमी एवं दूसरे की ऊँचाई 25 सेमी है तथा दोनों की संयुक्त चौड़ाई 25 सेमी है।
इसकी बनावट के आधार पर इस जगह को पूजा स्थल के रूप में चिन्हीत किया जा सकता है। आदिमानव इस प्रकार की आकृति ऊपर वाले (भगवान) के प्रति आस्था रखने के लिए बनाते हैं। इसे ग्रामीण ‘‘दूल्हा-दूल्ही’’ कहते हैं।

इसके समीप ही एक अन्य मानवाकृति (महिला) एवं एक जानवर (हिरणनुमा) का चित्रण किया गया है जो अत्यधिक धुमिल हो चुका है। स्थानीय लोग इसे दुल्हा-दुल्ही पहाड़ कहते हैं। जो इन्हीं दो आकृतियों के नाम से जान पड़ता है। शैलाश्रय में निर्मित चित्र भद्दी बनावट का है और बनावट के आधार पर इनकी संभावित तिथि लगभग प्रारंभिक इतिहास काल की मानी गई है।
22010‘17‘‘ उत्तरी अक्षांस 82054‘29‘‘ पूर्वी देशांतर
इसी बीच दिनांक 22 मई 2013 को दूसरी बार मैंने और भी शैलचित्रों की मिलने की प्रत्याशा में दुल्हा-दुल्ही’ पहाड़ से लगभग 3 किमी दूरी पर सीता चैकी नामक पहाड़ी शैलाश्रय का भ्रमण किया जिसमें मुझे पुनः प्रारंभिक इतिहास काल का एक और शैलचित्र प्राप्त हुआ। यह शैलाश्रय भी प्राकृतिक रूप से निर्मित है पर जिस भाग में शैलचित्र की रचना की गई है उसे नाव नुमा आकृति में अंकित किया गया है ताकि शैलचित्र को बारिश से बचाया जा सके। तत्पश्चात ही शैलचित्र की रचना की गई है। जितने भाग में चित्रण किया गया है, उसका माप 175 सेमी लम्बा एवं 95 सेमी ऊँचा है। इसमें दो चित्रण ज्यामितिय प्रकार के है, जिनकी रचना एक दूसरे को काटती हुई गेरू रंग की रेखाओं से की गई है।

भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग के श्री भागीरथी गड़तिया जी एवं डॉ.शम्भूनाथ यादव जी, सहायक पुरातत्वविद् द्वारा दिनांक 09.07.2013 को उक्त शैलचित्रों का निरीक्षण कर उन्हें प्रारंभिक इतिहास काल का मानते हुए उन्हें ज्यामितिय चित्रण माना है आगे उन्होंने लिखा है कि इसमें दो चित्रण ज्यामितिय प्रकार के हैं जिनका निर्माण एक दूसरे को काटते हुए गेरू रंग की रेखाओं से किया गया है। इस ज्यामितिय चित्रण के बाँये पार्श्व में नीचे-ऊपर एक हिरण युग्म का चित्रण गेरू रंग से किया गया है जो चलायमान मुद्रा में है तथा दाँये पार्श्व में एक वर्ग के अंदर सांकेतिक वायुयान जैसा चित्रण अंकित है जिसे स्थानीय लोग पुष्पक विमान कहते हैं। बनावट एवं विषय वस्तु के आधार पर इनकी सम्भावित तिथि लगभग प्रारंभिक इतिहास काल की मानी जा सकती है।
डॉ. जी.एल.बादाम जी द्वारा भी इसे महत्वपूर्ण मानते हुए पहली बार विमान की अवधारणा को स्वीकार किया है (शुक्रवार 31 मई, 2013, रात्रि 10ः32 बजे)। स्व. श्री प्यारेलाल गुप्त जी द्वारा लिखित ऋषभतीर्थ’ पृष्ठ 14 में क्या ऋषभतीर्थ क्षेत्र में सीता-हरण हुआ था? में अपना अभिमत व्यक्त किया था। इसी पुस्तक में इतिहासकार और पुरातत्वज्ञ स्व. रायबहादुर हीरालाल ने भी अमरकंटक पहाड़ तथा उसके निकटवर्ती क्षेत्र में रावण की लंका होने की बात कही है और उन्होंने राम के वनवास के दौरान सीताहरण इसी ऋषभतीर्थ क्षेत्र से होना बताया है, उन्होंने तर्क देते हुये लिखा है कि ऋषभतीर्थ तीन लम्बी पर्वत श्रेणियों के संगम पर है। जहाँ एक अखण्ड जलराधि का कुण्ड है जिसमें पर्वतीय निर्झरणी का एक जल राशि एकत्र होता है। जो आगे चलकर एक साधारण झरना का रूप धारण कर लेता है जिसे स्थानीय ‘दमऊ-दहरा कहते हैं।
उस स्थान की प्राकृतिक छवि का सौंदर्य तथा वन पर्वतों का समूह एक अलग ही स्थान रखता है। यहाँ से तीन मील उत्तर की ओर जाने पर काल वराहकल्प’ का राम आश्रम पंचवटी है। राम आश्रम पंचवटी से 5 मील दूर गृद्धराज जटायु का आश्रम था जिसे गृद्धराज पहाड़ कहते हैं तथा उत्तर की ओर आधा मील पर ही उमा-शिव का आश्रम है। इसी के पास कुम्भज ऋषि का आश्रम है जिसे कुम्हरा पहाड़ कहा जाता है। यहाँ से पश्चिम में 3 मील पर सीता खोलिया (सीता आश्रम) तथा 10 मील पर सूर्पणखा का आश्रम बताया जाता है।
दक्षिण में आधा मील पर रावण खोल है जहाँ मारीच से मिलकर रावण ने शड्यंत्र रचा था और उसे स्वर्णमृग बनने निर्देश दिया था, जिससे वह सीताहरण कर सके। मारीच का स्थान रैन खोल कहलाता है। यहाँ से 34 मील दूर खरदूषण आदि राक्षसों का निवास स्थल था, जो इस समय खरौद के नाम से प्रसिद्ध है। आग्नेय दिशा में पंचवटी से चार मील पर राम झरोखा है जिसे अब रामझोझा कहते हैं। यहाँ रामपद चिन्ह शिलाखंड पर उत्कीर्ण है। इस प्रकार श्रीराम जी के वनवास के अनेक स्थल यहाँ पर मौजूद है। इन स्थानों की पवित्रता और प्राकृतिक सौंदर्य आज भी अक्षुण्ण है। यहाँ आसपास अनेक स्थानों पर ऋषि-मुनियों की आश्रम पाये जाते हैं।

रामायण के कथानक के आधार पर भगवान राम की माता शबरी से भेंट सीता हरण के पश्चात् हुई है, कुछ विद्वानों द्वारा जाँजगीर-चाँपा जिले के शिवरीनारायण को ही माता शबरी से भगवान राम का मिलन स्थल मानते हैं। खरौद को खर और दुषण की नगरी मानते हैं। तो निश्चय ही शिवरीनारायण के पहले ही पंचवटी होना चाहिए और तथ्यों के आधार पर यदि प्राचीनकाल में आदिमानवों द्वारा वास्तविक चित्रों की बनाए जाने की अवधारणा है तो इस आधार पर निश्चय ही कोरबा और जाँजगीर-चाँपा जिले के बीच आधा-आधा बँटा यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।
मेरा मानना है कि कोरबा जिले की सुअरलोट पहाड़ी पर स्थित सीता चैकी की शैलचित्र की शीर्षक ‘‘सीताहरण’’ होना चाहिए। अब इसे ध्यान से देखने और विचारने की आवश्यकता है, सबसे पहले रावण का मारीच से मिलना और उन्हें हिरण बनने कहना, हिरण बनकर पंचवटी के पास जाना, सीता का मृग देखना, पकड़ने राम से कहना, तत्पश्चात् लक्ष्मण को सीता द्वारा भेजा जाना, लक्ष्मण का रेखा खींचना, पंचवटी में रावण का प्रवेश और सीता का हाथ पकड़कर घसीटना और उन्हें विमान में बिठाकर लंका ले जाना आदि।
यहाँ के शैलचित्र चलायमान है इसकी पुष्टि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के श्री भागीरथी गड़तिया जी और डॉ शंभुनाथ यादव जी द्वारा पहले ही किया जा चुका है, और डॉ जी.एल. बादाम जी द्वारा भी पहली बार शैलचित्रों में विमान होने की अवधारणा को स्वीकार किया है।
रैनखोल के आस-पास ‘‘पहाड़गाँव’’ नामक स्थल पर पुरावषेश मिले हैं। दमऊदहरा के आस-पास घाटी में और झरने के दोनों किनारों पर प्रचुर मात्रा में पाषाण कालीन लघु उपकरण मिलते हैं। पहाड़ के ऊपर से देखने पर रैनखोल में हवाई पट्टी की तरह साफ मैदान आज भी दृष्टिगोचर होता है। दमऊदहरा के बाँये तट पर चट्टान में सातवाहन कालीन शिलालेख है। इसी के ऊपर में प्राचीन बसाहट है जिसमें रूद्रावतार लघु हनुमान की पाषाण प्रतिमा प्राप्त हुई है। यहाँ तक यह पहाड़ 30-40 किमी दूर तक रायगढ़ जिले के बोतलदा और कबरा पहाड़ की शैलाश्रयों से जुड़ जाता है, वहाँ भी कई शैलचित्र मिले हैं।
यहाँ तक महाभारत के वन पर्व में भी ऋषभतीर्थ (वृषभ तीर्थ) या ‘‘उषभतीत्थ’’ का वर्णन मिलता है। शोणस्य ज्योतिरष्यायाः संगमे नियतः शूचिः
तर्प पित्व्य पितृन देवानग्नि स्टोम फल लभेत।। 8।।
शोणस्य नर्मदोयाश्च प्रभु कुरूनंदन
वंष गुल्म उपस्पृष्य वाजिमेघ फलं जनेत ।। 9।।
ऋषभं तीर्थयासाद्य कोसलायां नराधिप
वाजपेयमवाप्नोति त्रिरात्रोपोषितो नरः ।। 10।।
गोहसस्त्रं फलम् विन्द्यात् कुलं चैव समुद्धरेत
कोसलां तु समासाद्य कालतीर्थमुस्पृषत्।। 11।। (8)
अर्थात् हे नरेश्वर, कोसल (दक्षिण कोसल) (प्राचीन छत्तीसगढ़) के ऋषभ तीर्थ में जाकर स्नान करके तीन रात उपवास करने वाला मनुष्य वाजपेय यज्ञ करने का फल पाता है, इतना ही नहीं, वह सहस्त्र गोदान का फल पाता है और अपने कुल का भी उद्धार करता है। कोसल में जाकर कालतीर्थ में स्नान करें।
यही बातें तो यहाँ सातवाहन कालीन शिलालेख में श्री कुमार वरदत्त .... के लेख में भी लिखी गई है। यह पुरा क्षेत्र अतीत के इतिहास को एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी को सदैव से हस्तांतरित करते आ रहे है और इसी उपक्रम में यहाँ की शैलचित्र भी सदैव से मार्ग प्रशस्त करते रहे हैं।
तमाम तथ्यों के आधार पर यही निष्कर्ष निकलता है कि जाँजगीर-चाँपा जिले की रैनखोल स्थित पंचवटी ही रामायण में वर्णित पंचवटी है और यहीं से माता सीता का हरण हुआ है और इसी कारण कालान्तर में इन्हीं यादों को अक्षुण रखने के लिए कलाकार ने या किसी जानकार व्यक्ति के द्वारा इतिहास लिखने के लिए, उन्हें सुरक्षित करने के लिए यहाँ शैलचित्रों की रचना की है। अतः यह कहा जा सकता है कि कोरबा जिले में मिले शैलचित्र प्रारम्भिक इतिहासकाल का एक महाकाव्य का एक खण्ड है।
1. सर्वेक्षण रिपोर्ट - भारतीय पुरातत्व संरक्षण मण्डल रायपुर।
2. सर्वेक्षण रिपोर्ट - भारतीय पुरातत्व संरक्षण मण्डल रायपुर।
3. सर्वेक्षण रिपोर्ट - भारतीय पुरातत्व संरक्षण मण्डल रायपुर।
4. विशेषज्ञ - श्री जी.एल.बादाम
5. ऋषभतीर्थ एवं ऋषभ देव - श्री प्यारेलाल गुप्त जी पृष्ठ 4, 5
6. ऋषभतीर्थ एवं ऋषभ देव - श्री प्यारेलाल गुप्त जी पृष्ठ 4, 5
7. वाल्मिकी रामायण
8. महाभारत वन पर्व
9. ऋषभतीर्थ एवं ऋषभ देव - श्री प्यारेलाल गुप्त जी पृष्ठ 6
10. प्रगति प्रतिवेदन - पश्चिम विभागीय पुरातत्व विभाग महामहोपध्याय वि.वि.मिराशी 1903-04
हरिसिंह क्षत्री
मार्गदर्शक – जिला पुरातत्व संग्रहालय कोरबा, छत्तीसगढ़ मो. नं.-9407920525, 9827189845
मल्हार और राम
May 27, 2026
स्वास्थ्य के लिए महाऔषधि है योग : विश्व योग दिवस
June 20, 2025
सरई वृक्ष में विराजमान सरई श्रृंगारिणी माता
April 06, 2022
कोरबा की सर्वमंगला माई
October 14, 2021
डिडिनेश्वरी माई मल्हार : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
दक्षिण कोसल में रामकथा की व्याप्ति एवं प्रभाव : उद्घाटन सत्र रिपोर्ट
September 02, 2020
दक्षिण कोसल के रामायण कालीन ऋषि मुनि एवं उनके आश्रम : वेबीनार रिपोर्ट
August 12, 2020
दक्षिण कोसल की जनजाति संस्कृति एवं धार्मिक विश्वास : वेबीनार रिपोर्ट
August 04, 2020
दक्षिण कोसल में रामायण से संबंधित पुरातात्विक साक्ष्य विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न : वेबीनार रिपोर्ट
July 27, 2020
दक्षिण कोसल की रामलीला एवं उसका सामाजिक प्रभाव : वेबीनार रिपोर्ट
July 21, 2020
सरगुजा के जनजातीय समाज पर रामायण का प्रभाव : वेबीनार रिपोर्ट
July 14, 2020
छत्तीसगढ़ के अलिखित साहित्य में रामकथा : वेबीनार रिपोर्ट
July 06, 2020
दक्षिण कोसल में रामायण का प्रभाव : वेब संगोष्ठी सम्पन्न
June 29, 2020
छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रामकथा की व्याप्ति : वेबीनार रिपोर्ट
June 23, 2020
राम वनगमन पथ में रामगढ़ का महत्व विषयक वेबीनार सम्पन्न
June 07, 2020
बरहाझरिया के शैलाश्रय और उसके शैलचित्र
May 29, 2020
संग्रहालय दिवस पर हुआ ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन
May 20, 2020
पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर की मल्हार (छत्तीसगढ़) यात्रा : एक संस्मरण
May 19, 2020
अद्भुत मेधाशक्ति सम्पन्न पुराविद : पद्मश्री श्री विष्णु श्रीधर वाकणकर
May 04, 2020
भगवान परशुराम जन्मदिवस एवं पावन पर्व अक्षय तृतीया
April 26, 2020
सुअरलोट के शैलचित्र : क्या सीता हरण यहीं हुआ था?
November 18, 2019
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
लिखामाड़ा शैलाश्रय ओंगना: रामायण से संबंधित शैल चित्र
July 17, 2026