मल्हार और राम
May 27, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

सेंटर फ़ॉर स्टडी ऑन होलिस्टिक डेवलपमेंट, रायपुर नामक संस्था एवं वेबपोर्टल दक्षिण कोसल टुडे के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 18 मई 2020 सोमवार को सिसको वेबेक्स मीटिंगस् एप के माध्यम ऑनलाईन व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता डॉ प्रवीण कुमार मिश्र, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय पुरातत्त्व एवं सर्वेक्षण विभाग ,भोपाल सर्किल थे। एप के माध्यम से इस व्याख्यान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों से भी श्रोतागण जुड़े थे।
सेंटर फ़ॉर स्टडी ऑन होलिस्टिक डेवलपमेंट रायपुर संस्था के सचिव श्री विवेक सक्सेना से ने इस व्याख्यान को होस्ट किया तथा दक्षिण कोसल टुडे के संपादक श्री ललित शर्मा ने मुख्य वक्ता स्वागत एवं परिचय कराया। इसके पश्चात डॉ प्रवीण कुमार मिश्र का "विरासत और समाज के लिए संग्रहालय की प्रासंगिकता" विषय पर व्याख्यान प्रारंभ हुआ।
डॉ प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि प्रारंभ में संग्रहालय की स्थापना का उद्देश्य में वस्तुओं को एकत्र कर अपनी शान वैभव या संस्कृति को दिखाने के लिए किया गया था। परंतु 19वीं शताब्दी में यूरोप में आधुनिक संग्रहालय विज्ञान की स्थापना हुई, तबसे संग्रहालय के स्वरूप बदलता चला गया। संग्रहित वस्तुओं की सूचीबद्ध कैसे करना है, कैसे प्रदर्शित करना है इत्यादि को ध्यान में रखते हुए भारत में भी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ इंडिया बंगाल के माध्यम से बंगाल में पहले संग्रहालय की स्थापना की गई।
वहां पर प्रदर्शित सारी वस्तुओं को संग्रहित कर सूचीबद्ध किया गया। अच्छे से उसका प्रदर्शन किया गया। जिससे उसकी ख्याति बढ़ने लगी। यह साल 1814 ईस्वीं का था जब भारत में पहली बार आधुनिक संग्रहालय की स्थापना बंगाल में की गई। बाद में १८१६ में आर्थिक भूविज्ञान द्वारा बंगलौर में आर्थिक विकास पर आधारित संग्रहालय की स्थापना की गई।
जब स्वतंत्रता संग्राम की पहली लड़ाई 1857 में लड़ी गई, तब राज्य सत्ता कंपनी से हटकर ब्रिटिश क्राऊन को हस्तांतरित हुई। फिर भारतीय पुरातत्त्व एवं सर्वेक्षण विभाग की स्थापना की गई। एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल के संग्रहालय को शासन ने अपने हाथ में ले लिया। भारत में संग्रहालयों का विस्तार होने लगा। जब डॉक्टर सर जान मार्शल भारत आए तब उन्होंने लाल किले में संग्रहालय की स्थापना की। इसके बाद सर जान मार्शल ने संग्रहालय का आधुनिकीकरण उत्खनन आदि पर बहुत काम किया।
भोपाल में मानव संग्रहालय एक अलग ही प्रकार का संग्रहालय है। छत्तीसगढ़ में उस समय जब यह मध्य प्रांत का हिस्सा था सी पी एंड बरार का, उस समय महंत घासीदास संग्रहालय की स्थापना हुई। छत्तीसगढ़ में एक और अनूठा प्रयोग हुआ, पुरखौती मुक्तांगन नामक मुक्ताकाश संग्रहालय की स्थापना राज्य शासन ने की।
बाद में विश्व में जर्मनी और फ्रांस में उग्र राष्ट्रवाद के ऊपर संग्रहालय बनने लगे और संग्रहालय के माध्यम से वहां के लोगों को शिक्षा दी जाने लगी राष्ट्रप्रेम की, राष्ट्रभक्ति की। यह भी एक अनोखा प्रयोग था। संग्रहालय की स्थापना, उसका विस्तार, उस क्षेत्र की संस्कृति और वैभव इतिहास इत्यादि को प्रदर्शित कर सीधे अतीत से वर्तमान को जोड़कर भविष्य के लिए धरोहर के रूप में स्थापित करने की परंपरा है।
संग्रहालय का विस्तार विश्वविद्यालयों, राज्यों के अलग-अलग जिला प्रशासन के माध्यम से होना प्रारंभ हुआ। अब तो सैनिकों का अलग, रेलवे का, अपने-अपने विभागों का संग्रहालय बनाकर उसके माध्यम से विभागीय प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में भी संग्रहालय बनने लग गया है।
संग्रहालय का विस्तार कैसे किया जाना चाहिए? संग्रहालय से लोगों को कैसे जोड़ना चाहिए? इस पर भी उन्होंने चर्चा की। संग्रहालय में रोटेशन प्रणाली होनी चाहिए। प्रदर्शित जो चीजें हैं उनको परिवर्तन करते रहना चाहिए। नए-नए चीजों को लाकर के प्रदर्शित करना चाहिए। तब संग्रहालय की महत्ता बढ़ती जाती है। समय-समय पर विभिन्न विषयों पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना चाहिए। लोगों को संग्रहालय से जोड़ करके शिक्षा देने का प्रयास किया जाना चाहिए।
उन्होंने मल्हार संग्रहालय में भगवान विष्णु की दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की विष्णु प्रतिमा की चर्चा की। जो भारत के सबसे प्राचीनतम विष्णु प्रतिमा है। ताला के रूद्रशिव चर्चा भी की। उसके बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यहां जिस प्रतिमा को हम रूद्र शिव के नाम से जानते हैं, उस पर शिव जी का आदिवासी संस्कृति का प्रभाव होना बताया। छत्तीसगढ़ में यहाँ की कला में, यहाँ की संस्कृति और आदिवासी कला की प्रभाव स्पष्ट पड़ा है। उन्होंने रूद्रशिव को आदिवासी देवता के रूप में स्वीकार कर लिया जाना चाहिए, ऐसा उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा।
इस युग में जब कोरोनावायरस का प्रकोप चल रहा है, तो संग्रहाध्यक्ष और संग्राहक की भूमिका बढ़ जाती है उनकी सोच व्यापक होना चाहिए। संग्राहक के मन में हमेशा संग्रहालय के लिए नई-नई चीजों को संग्रहित कर प्रदर्शित करते रहने की भी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें जहां अतीत के चीजों को संग्रहित करना चाहिए वहीं भविष्य के लिए भी ध्यान में रखकर चीजों को एकत्र कर संग्रहालय में प्रदर्शित करना चाहिए।
इस प्रकार उन्होंने संग्रहालय के बारे में सभी विषयों पर खुलकर चर्चा की तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों का विस्तृत उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाएं शांत कर उन्हें संतुष्ट भी किया। इसमें एक प्रश्न इंदौर की कविता जी के माध्यम से आया कि संग्रहालय के विषय को ध्यान रखकर पाठ्यक्रम भी स्कूली बच्चों के लिए होना चाहिए। जिससे बच्चों को लाभ होगा। इसपर उन्होंने ने कहा कि हालांकि यह शासन स्तर की बात है, निर्णय उनका है, पर जब भी उचित मंच मिलेगा वहाँ इस बात को ध्यान में रखकर चर्चा अवश्य ही होगी।
रिपोर्ट
हरिसिंह क्षत्री
मार्गदर्शक – जिला पुरातत्व संग्रहालय
कोरबा, छत्तीसगढ़
मो. नं.-9407920525, 9827189845
मल्हार और राम
May 27, 2026
स्वास्थ्य के लिए महाऔषधि है योग : विश्व योग दिवस
June 20, 2025
सरई वृक्ष में विराजमान सरई श्रृंगारिणी माता
April 06, 2022
कोरबा की सर्वमंगला माई
October 14, 2021
डिडिनेश्वरी माई मल्हार : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
दक्षिण कोसल में रामकथा की व्याप्ति एवं प्रभाव : उद्घाटन सत्र रिपोर्ट
September 02, 2020
दक्षिण कोसल के रामायण कालीन ऋषि मुनि एवं उनके आश्रम : वेबीनार रिपोर्ट
August 12, 2020
दक्षिण कोसल की जनजाति संस्कृति एवं धार्मिक विश्वास : वेबीनार रिपोर्ट
August 04, 2020
दक्षिण कोसल में रामायण से संबंधित पुरातात्विक साक्ष्य विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न : वेबीनार रिपोर्ट
July 27, 2020
दक्षिण कोसल की रामलीला एवं उसका सामाजिक प्रभाव : वेबीनार रिपोर्ट
July 21, 2020
सरगुजा के जनजातीय समाज पर रामायण का प्रभाव : वेबीनार रिपोर्ट
July 14, 2020
छत्तीसगढ़ के अलिखित साहित्य में रामकथा : वेबीनार रिपोर्ट
July 06, 2020
दक्षिण कोसल में रामायण का प्रभाव : वेब संगोष्ठी सम्पन्न
June 29, 2020
छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रामकथा की व्याप्ति : वेबीनार रिपोर्ट
June 23, 2020
राम वनगमन पथ में रामगढ़ का महत्व विषयक वेबीनार सम्पन्न
June 07, 2020
बरहाझरिया के शैलाश्रय और उसके शैलचित्र
May 29, 2020
संग्रहालय दिवस पर हुआ ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन
May 20, 2020
पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर की मल्हार (छत्तीसगढ़) यात्रा : एक संस्मरण
May 19, 2020
अद्भुत मेधाशक्ति सम्पन्न पुराविद : पद्मश्री श्री विष्णु श्रीधर वाकणकर
May 04, 2020
भगवान परशुराम जन्मदिवस एवं पावन पर्व अक्षय तृतीया
April 26, 2020
सुअरलोट के शैलचित्र : क्या सीता हरण यहीं हुआ था?
November 18, 2019
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
लिखामाड़ा शैलाश्रय ओंगना: रामायण से संबंधित शैल चित्र
July 17, 2026