आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार

नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव

पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार

नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव

पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

भारतीय ज्ञान परम्परा में सामाजिक समरसता

भारतीय ज्ञान परम्परा में सामाजिक समरसता


यदि हम भारतीय ज्ञान परम्परा को देखते हैं तो समरसता के अनेक उदाहरण मिलते हैं बस जरूरत है इन्हें संचालित करने की, इसे व्यापक रूप से समाज में गहराई तक ले जाने की, संकल्पित आचरण की, क्योंकि भारतीय इतिहास ही समरसता का इतिहास है। भारतीय ज्ञान परम्परा में कोई तुलना नहीं है। समरसता का आशय है-एकता, सहयोग और सामाजिक न्याय की भावना। यह एक ऐसी स्थिति है जहाँ सभी लोग एक-दूसरे के साथ सहयोग और समझदारी के साथ रहते हैं और समाज में शांति और स्थिरता बनी रहती है।

"सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयः" (भागवत पुराण, 5.18.9)- यह श्लोक एक दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए प्रेरित करता है। सभी जीवों के के प्रति दया, करुणा के साथ सुख और समृद्धि की कामना करता है-

"वसुधैव कुटुम्बकम्" (भागवत पुराण, 2.2.33)-यह श्लोक समरसता के महत्त्व को दर्शाता है। यह पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखता है और सभी जीवों के साथ सहयोग एवं प्रेम की भावना को बढ़ाता है। यह समरसता के आशय और महत्त्व दोनों को स्पष्ट करता है। यही भावना समरसता का मूल आधार भी है। एकता और सहयोग का भाव ही समरसता पूर्ण जीवन यात्रा करता है।

भागवत पुराण
भागवत पुराण

वेद और उपनिषद
वेद और उपनिषदों में समरसता के कई उदाहरण दिखाई देते हैं। वेदों में एकता की भावना को बहुत महत्त्व दिया गया है। वेदों में कहा गया है कि- सभी मनुष्य एक ही परमात्मा की संतान हैं और उन्हें एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना चाहिए।

भारतीय ज्ञान परम्परा वेदों के तत्व ज्ञान से ही इस भौतिक संसार की सर्जना, जन्म-मरण की अवधारणा, चिंतन-मनन की समरस व्याख्या, विविध कथाओं और प्रमाणों से पुष्ट हो विकसित हुई है। यही दृष्टि सनातन का मूल आधार है। वैदिक युग से ही सनातन संस्कृति और सभ्यता का क्रमिक विकास मिलता है। वेद लोक कल्याणकारी भाव से भरे हैं। जीवन के सभी अनिवार्य संसाधन जैसे-अग्नि, जल, वायु, मन, आत्मा, ध्यान, योग जैसे विषय वेदों में समाहित हैं।

ऋग्वेद में प्राकृतिक शक्तियों जल, वायु, मेघ, ऊषा, संध्या, वरुण, इंद्र, अरुण की समरसता के प्रमाण हैं। इन सबके सहयोग से सृष्टि संचालित है। इन सबसे फसलें, पशु-पक्षी और मानव जीवन सबको बचाने के लिए किए जाने वाले अनुष्ठान वेद में हैं। मनुष्य जो कि एक सामाजिक प्राणी है। उसमें समरसता का भाव होना चाहिए।

शान्ति मन्त्र वैदिक साहित्य में अन्यत्र भी हैं जिनमें से कुछ अत्यन्त प्रसिद्ध हैं-

"ॐ द्यौः शान्तिरन्तरिक्षं शान्तिः
पृथिवी शान्तिरापः शान्तिरोषधयः शान्तिः ।
वनस्पतयः शान्तिर्विश्वेदेवाः शान्तिर्ब्रह्म शान्तिः
सर्व शान्तिः, शान्तिरेव शान्तिः सा मा शान्तिरेधि ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥"

यजुर्वेद इस शांति पाठ मंत्र में सृष्टि के समस्त तत्वों व कारकों से शांति बनाये रखने की प्रार्थना करता है। इसमें यह गया है कि द्युलोक में शांति हो, अंतरिक्ष में शांति हो, पृथ्वी पर शांति हों, जल में शांति हो, औषध में शांति हो, वनस्पतियों में शांति हो, विश्व में शांति हो, सभी देवता गणों में शांति हो, ब्रह्म में शांति हो, सब में शांति हो, चारों और शांति हो, शांति हो, शांति हो, शांति हो।

वैसे तो इस मंत्र के जरिये कुल मिलाकर जगत के समस्त जीवों, वनस्पतियों और प्रकृति में शांति बनी रहे इसकी प्रार्थना की गई है, विशेषकर हिंदू संप्रदाय के लोग अपने किसी भी प्रकार के धार्मिक कृत्य, संस्कार, यज्ञ आदि के आरंभ और अंत में इस शांति पाठ के मंत्रों का मंत्रोच्चारण करते हैं।

ऐसे ही बृहदारण्यकोपनिषद् में मंत्र है, जिसे पवमान मन्त्र या पवमान अभयारोह मन्त्र कहा जाता है-

"असतो मा सद्गमय ।
तमसो मा ज्योतिर्गमय।"
(बृहदारण्यकोपनिषद् 3.28।)

बृहदारण्यकोपनिषद्
बृहदारण्यकोपनिषद्

भारत एक प्राचीन राष्ट्र है। दुनिया के समस्त राष्ट्रों से भारत का अपना वैशिष्टय है। वैदिक काल से ही सनातन राष्ट्र की संकल्पना रही है। राष्ट्र के बाद आवश्यकता अनुरूप राज्यों का स्वरूप बदलता गया। भाषा, धर्म, प्रांत, रहन-सहन, खान-पान की तमाम विविधताओं के साथ भारत एक राष्ट्र है, इसका विचार हिन्दुत्व हैं। हिन्दू कोई रिलीजन नहीं अपितु, यह जीवन शैली है।

सनातन भारतीय समाज में हजार वर्षों तक कई उथल-पुथल होते रहे। हजार वर्षों के संघर्षों के बाद भी देश सर्वोपरि है, तथा मिलकर साथ चलने का भाव अर्थात् सामाजिक समरसता और अनुशासित जीवन शैली ने हमें सदैव शक्तिशाली बनाया है। हेडगेवार जी ने कहा था कि व्यक्ति परिवर्तन से ही समाज बदलता है। समाज उत्थान से ही देश का भाग्य बदलता है। 

समाज परिवर्तन किसी आन्दोलन से नहीं व्यक्ति परिवर्तन से होता है। समाज व राष्ट्र के लिए निःस्वार्थ भाव से जो हम कर सकते हैं करें। देश की संस्कृति को समझकर सकारात्मक बोध से आगे बढ़ते चलें, यह राष्ट्र विचार ही तो है। समूचा भारतीय दर्शन ही जीवन का उच्चतम ज्ञान है। वेद और उपनिषद काल से ही भारतीय ज्ञान परम्परा के दर्शन होते है। वेदों में कहा गया है कि सभी मनुष्यों को एक दूसरे के साथ सहयोग और सहकार्य करना चाहिए। वे एक दूसरे की मदद करें और समाज में समरसता बनाए रखें।

उपनिषदों में समरसता
आत्मा की एकता पर बल देते हुए उपनिषदों में आत्मा की एकता को महत्त्व दिया गया है। उपनिषदों में कहा गया है कि सभी आत्माएँ एक ही परमात्मा का हिस्सा हैं और उन्हें एक दूसरे के साथ सहयोग करना चाहिए। उपनिषदों में कहा गया है कि सारा विश्व एक ही परमात्मा की रचना है और हमें इस विश्व के सभी जीवों के साथ सहयोग और सहकार्य करना चाहिए स्पष्ट है कि वेद और उपनिषदों में समरसता को बहुत महत्त्व दिया गया है। 

ये धर्मग्रंथ हमें एकता, सहयोग, और सहकार्य के महत्व को सिखाते हैं और हमें विश्व की एकता को समझने में मदद करते हैं। रामायण राम काव्य में समस्त चराचर जगत में समरसता का यह भाव व्याप्त है। जब वह कहते हैं-

"आकर चारि लाख चौरासी ।
जाति जीव जल थल नभ बासी
सीय राममय सब जग जानी।
  करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी"। 

रामायण
रामायण

यह सभ्यता बोध तो है ही समस्त जगत से तादात्म्य भाव भी है। रामचरितमानस में वनवासी राम, सीता की खोज में वन-वन में विचरण करते पेड़-पत्तों, खग-मृग से संवाद करते हैं -

"हे! खग मृग बूंद हे मधुकर श्रेनी
देखी तुम सीता मृगनयनी।" 

वानर, भालू, मानव, जीव, जंतुओं, पेड़-पौधों के प्रति समरसता के भाव दिखाई देते हैं। इनसे मैत्री संबंध स्थापित कर सीता माता की खोज के मार्ग में सहायक होते हैं। सुग्रीव की समरसता का नागरिक भाव ही हनुमान, जामवन्त और उनके साथी वानरों ने भगवान राम की सहायता की है और उनके साथ मिलकर रावण के विरुद्ध युद्ध लड़कर विजय प्राप्त करते हैं। यह वानर, भालुओं और मानवों के बीच समरसता का एक उदाहरण है।

जीव-जंतुओं के प्रति समरसता-
रामकाव्य में जीव-जंतुओं के प्रति समरसता का वर्णन है। भगवान राम ने जीव-जंतुओं के प्रति दया और करुणा दिखाई। पेड़-पौधों और मानव परिवार के प्रति समरसता है। सेत बंधन के समय गिलहरी का प्रयास हर जीव के प्रति समरसता है। इसी का प्रभाव है कि भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण और अपने मित्रों के साथ मिलकर युद्ध में विजयी होते हैं।

इसी प्रकार शत्रु रावण के वैद्य सुषेण के प्रति विश्वास कर मूर्छित भाई लक्ष्मण का उपचार कराना, मानवों के बीच समरसता का उदाहरण हैं। जो हमें जीवन में एकता, सहयोग और दया के महत्त्व को समझने में मदद करती है।

एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा है-शबरी राम प्रसंग भी सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। वन गमन करते हुए राजवंशीय राम ने तथाकथित भीलनी (अनुसूचित जाति) के जूठे बेर खाए थे। जो समरसता के महत्त्व को दर्शाती है। यह कथा रामायण में वर्णित है, इस कथा के अनुसार भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के दौरान शबरी के आश्रम में पहुँचते है। शबरी एक भीलनी थी जो भगवान राम की भक्त थी। वह भगवान राम के आगमन की खबर सुनकर बहुत खुश हुई और उसने भगवान राम का भरपूर स्वागत किया।

शबरी ने भगवान राम को जूठे बेर खिलाए, जो उसने पहले से ही चख लिए थे। भगवान राम ने शबरी की भक्ति और प्रेम के वशीभूत होकर प्रेम पूर्वक वह जूठे बेर खाए यह जाति और वर्ग की समरसता है। भगवान राम ने शबरी की जाति और वर्ग के भेदभाव को नहीं माना और उसकी भक्ति और प्रेम को स्वीकार किया। इस कथा में समरसता के कई आयाम मिलते हैं।

लेख-
वन्दना मिश्र

Follow us on social media and share!