कर्मा पर्व: लोक आस्था का महापर्व
September 22, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार
नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर
पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ का लोक पर्व है । अंग्रेज़ी के जनवरी माह में व हिन्दी के पुष पुन्नी त्यौहार छेरछेरा को मनाया जाता है। त्यौहार के पहले घर की साफ़-सफ़ाई की जाती है। छत्तीसगढ़ में धान कटाई, मिसाई के बाद यह त्यौहार को मनाया जाता है। यह त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध त्यौहार है जो अन्न सुरक्षा, मेल-मिलाप का त्यौहार है। किसान धान को मिसकर सुरक्षित अपने घर में रख देता है। यह त्यौहार अन्न सुरक्षा को दर्शाता है।
इस त्यौहार के दिन, बच्चों से लेकर बड़ों तक घर-घर जाकर छेरछेरा मांगा जाता है। इसमें धान या अन्न दान किया जाता है। अमीर-गरीब सभी के घर जाकर छेरछेरा (अन्न) मांगा जाता है। यह दिन समानता का दिन होता है। इस दिन कोई अमीर-गरीब व कोई छूआ-छूत नहीं होता है। इस वाक्य को सभी घर में बोलते हैं- ‘छेरछेरा, कोठी के धान ला हेरहेरा’
पौष पूर्णिमा को गांव के लोग बाजा गाजा के साथ छेरछेरा मांगते हैं और छोटे बच्चे सुबह से झूला एवं चुरकी पकड़ कर, घर-घर जाकर छेरछेरा बोलते हैं। फिर बच्चों को धान या पैसा देकर विदा किया जाता है। छेरछेरा के दिन मांगने वाला याचक यानी ब्राह्मण के रूप में होता है, तो देने वाली महिलाएं शाकंभरी देवी के रूप में होती है।
छेरी शब्द छै अरी से मिलकर बना है। मनुष्य के छह शत्रु होते है- काम, क्रोध, मोह, लोभ, तृष्णा और अहंकार है। बच्चे जब कहते हैं “छेरिक छेरा छेर बरतनीन छेर छेरा” तो इसका अर्थ है कि “हे बरतनीन (देवी), हम आपके द्वार में आए हैं। माई कोठी के धान को देकर हमारे दुख व दरिद्रता को दूर कीजिए।”
ऐसे शुरू हुआ छेरछेरा त्यौहार
जनश्रुति है कि एक समय धरती पर घोर अकाल पड़ा- यह अन्न, फल, फूल व औषधि नहीं उपज पाई। इससे मनुष्य के साथ जीव-जंतु भी हलाकान हो गए। सभी ओर त्राहि-त्राहि मच गई। ऋषि-मुनि व आमजन भूख से थर्रा गए। तब आदि देवी शक्ति शाकंभरी को पुकारा गया। शाकंभरी देवी प्रकट हुई और अन्न, फल, फूल व औषधि का भंडार दे गई। इससे ऋषि-मुनि समेत आमजनों की भूख व दर्द दूर हो गया। इसी की याद में छेरछेरा मनाए जाने की बात कही जाती है। ऐसे कहते है त्योहार के दिन शाकंभरी देवी हर माता में उपस्थित होती है।
छत्तीसगढ़ की दानशीलता जग जाहिर है। यहाँ के लोग स्वयं भूखे रहकर अतिथि और अभ्यागत की सेवा करते हैं। संतोष इनके इनके जीवन का प्रमुख गुण है। श्रम के साथ-साथ संतोषी स्वभाव इनका आभूषण है। इसलिए ये सहज और सरल है। ‘छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया‘‘ की उक्ति इनके इसी गुण के कारण चल पड़ी है
छेरछेरा अन्नदान का महापर्व है, जिसमें सभी लोग मालिक-मजदूर, छोटे-बडे़ सब बिना भेद भाव के परस्पर एक-दूसरे घर जाकर छेरछेरा नाचते हैं। इससे आदमी का अंहकार मिटने पर ही मनुष्य विनम्र बनता है। छेरछेरा नाचने से श्रेष्ठता या अंहकार तिरोहित हो जाता है। मांगने से विनम्रता आती है। अंहकार की भावना समाप्त हो जाती है। गाँव में छेरछेरा के दिन प्रत्येक घर में आवाज गूजँती है।
छेर छेरा गीत
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा
माई कोठी के धान ल हेर हेरा।
अरन दरन कोदो दरन
जबे देबे तभे टरन।
धनी रे पुनी रे ठमक नाचे डुवा-डुवा
अंडा के घर बनाए पथरा के गुड़ी
तीर-तीर मोटियारी नाचे, माँझ म बूढ़ी।
धन रे पुनी रे ….
कारी कुकरी करकराय, पुसियारी सेय,
बुढ़िया ल पाठा मिले, मोटियारी रोय।
धनी रे पुनी रे …….
कबरी बिलई दऊड़े जाय, कुकुर पछुवाय,
बिलई ह टाँग मारय कुकुर गर्राय।
धनी रे पुनी रे ……
अन्नदान में विलम्ब होते देख बच्चे फिर गाते हैं –
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा
माई कोठी के धान ल हेर हेरा
अरन-दरन कोदो दरन
जभे देबे तभे टरन।
एक बोझा राहेर काड़ी दू बोझा काँसी
पिंजरा ले सुवा बोले,मन हे उदासी।
तारा ले तारा लोहाटी तारा
जल्दी-जल्दी बिदा कारो जाबो दूसर पारा।
छेरिक छेरा छेर बरकतीन छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरl
पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं। महादान और फसल उत्सव के रूप त्यौहार मनाया जाने वाला छेरछेरा तिहार हमारी समाजिक समरसता, समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा का संवाहक है।
छत्तीसगढ़ के किसानों में उदारता के कई आयाम दिखाई देते हैं। यहां उत्पादित फसल को समाज के जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए देने की परम्परा रही है। छेरछेरा का दूसरा पहलू आध्यात्मिक भी है, यह बड़े-छोटे के भेदभाव और अहंकार की भावना को समाप्त करता है, हमारी समृद्ध सभ्यता और परंपराओं से भावी पीढ़ी का परिचय कराना हम सबका दायित्व है।
आलेख
डॉ अलका यतींद्र यादव बिलासपुर छत्तीसगढ़
कर्मा पर्व: लोक आस्था का महापर्व
September 22, 2026
जनजाति लोक पर्व कर्मा : उत्पत्ति और महत्व
July 21, 2026
करम/कर्मा पर्व की उत्पत्ति और उसका महत्व
December 19, 2025
मानवता के पुजारी छत्तीसगढ़ के संत गहिरा गुरु
August 02, 2025
कंकाली मठ एवं नागा साधू : छत्तीसगढ़
June 25, 2025
लोक वाद्य नगाड़ा और होली
March 24, 2024
मानवता के पुजारी छत्तीसगढ़ के संत गहिरा गुरु
November 21, 2023
छत्तीसगढ़ का प्रमुख कृषि पर्व : पोला
September 14, 2023
खुशहाली एवं समृद्धि का प्रतीक हरेली एवं हरेला त्यौहार
July 17, 2023
भारत की विश्व मानवता को देन योग विद्या
June 21, 2023
गंगा दशहरा स्नान पर्व एवं दान महत्व
May 30, 2023
देवार समुदाय की कलाओं का आंगन छत्तीसगढ़
May 04, 2023
वाल्मीकि रामायण में वर्णित पेड़ पौधे
April 01, 2023
मान दान का पर्व : छेरछेरा तिहार
January 06, 2023
छत्तीसगढ़ की घुमन्तू जनजाति : नट
January 03, 2023
गौधन अलंकरण एवं शृंगार : सुहई
November 17, 2022
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
डंगचघिन दाई : दारिका नटनी की समाधि से लोकदेवी तक
October 13, 2026