18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
December 16, 2025
संवत् 2082 विक्रमी | माघ कृष्ण एकादशी | शुक्रवार
नक्षत्र: मूल | योग: वज्र | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 13 फ़रवरी 2026

श्रावण मास की पूर्णिमा जब चांद अपने पूर्ण यौवन पर होता है तब रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। चाहे बंगाल हो या महाराष्ट्र, मद्रास हो या राजस्थान या मध्यप्रदेश सभी जगह यह त्यौहार बड़ी धूमधाम और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। बंगाल में तो यह त्यौहार शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
रक्षा बंधन प्रमुख रूप से भाई बहन के अटूट रिश्तों और विश्वास का पावन त्यौहार है। बहन द्वारा भाई की कलाई में बांधा गया ‘रक्षा कवच‘ जहां भाई की सुरक्षा करता है वहीं उन्हें बहन की रक्षा के वचन को स्मरण कराता है और भाई इस अटूट बंधन को आखिरी क्षण तक निभाने का प्रयास करता है। वह बहनों की खातिर भाई अपने प्राण तक देने को तत्पर रहता है।
कहना न होगा कि धागे के बंधन से भाई बहन का प्यार बंधा होता है, आत्मा बंधी होती हैं। इस त्यौहार में ‘राखी‘ बांधने की परंपरा होती है। बहन अपने भाई को, ब्राह्यण अपने यजमान को और प्राचीन काल में ऋषिगण राजाओं को रक्षा सूत्र बांधते थे जो व्यक्ति विशेष के प्रति शुभकामनाओं का प्रतीक है।
सर्व रोगो नाशमनं सर्व शुभ विनाशकम।
सक्रिय क्रिते नान्देकम पाशमनं रक्षा कृता भवेत्।।
भविष्य पुराण में बताया गया है कि रक्षा कवच बांधने की प्रथा की शुरूवात महाराज इंद्र की पत्नी शचि ने किया था। जब देव और दानवों के बीच युद्ध चल रहा था तब इंद्राणी ने अपने पति की विजय कामना के लिए उसके दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र और चांवल-सरसों को बांधकर उनकी सुरक्षा और विजय की कामना की थी जिससे वे असुरों पर विजय प्राप्त कर सके थे।
एक दूसरी किंवदंती के अनुसार कण्व ऋषि के आश्रम में जब शकुंतला को राजा दुष्यंत श्रापवश पहचानने से इंकार करने के बाद रहने लगी। वहां उसके गर्भ से ‘भरत‘ पैदा हुआ। ऋषि उनके हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि -‘मां-बाप और गुरू के अलावा इस रक्षा सूत्र को जो कोई स्पर्श करेगा उसे वह सर्प बनकर डस लेगा', इससे बालक की सुरक्षा होगी। तब तक रक्षा सूत्र कितने लोगों को सर्प बनकर डस चुका था। बालक भरत शेर, चीता और अन्य जानवरों के साथ खेला करता था।
श्राप से मुक्ति पाकर राजा दुष्यंत शकुंतला को खोजते कण्व ऋषि के आश्रम में पहुंचे। वहां इस अद्भूत बालक को देखकर आश्चर्य चकित हो उठे। उन्होंने देखा कि उसके होथ से रक्षा कवच गिर गया है। राजा उसे उठाकर उसके हाथ में पुनः बांध दिया। ऋषि कन्याओं ने इस दृश्य को देखकर यह जान लिया कि यही भरत के पिता राजा दुष्यंत हैं। इस रक्षा सूत्र ने बिछड़े पति पत्नी और बच्चे को मिला दिया।
रक्षा सूत्र को सामान्य बोलचाल की भाषा में राखी कहा जाता है जो वेद के संस्कृत शब्द ‘रक्षिका‘ का अपभ्रंश हैं। इसका अर्थ है- रक्षा करना, रक्षा करने को तत्पर रहना या रक्षा करने का वचन देना।
श्रावण मास की पूर्णिमा का महत्व इस बात से और बढ़ जाता है कि इस दिन पाप पर पुण्य, कुकर्म पर सत्कर्म और कष्टों के उपर सज्जनों का विजय हासिल करने के प्रयासों का आरंभ हो जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि लंका पर चढ़ाई करने के लिए श्रीरामचंद्र जी ने इसी दिन को चुना था इससे उन्हें लंका पर विजय मिली।
यही कारण है कि लोग इस दिन वरूण देव की पूजा करते हैं और शुभ कार्य की शुरूवात करते हैं। दक्षिण भारत में इस दिन न केवल हिन्दू वरन् मुसलमान, सिक्ख और ईसाई सभी समुद्र तट पर नारियल और पुष्प चढ़ाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि नारियल में तीन आंखें होती हैं जो भगवान शिव के प्रतीक हैं।
सांस्कृतिक परंपरा:-
राखी की भी एक संस्कृति होती है। राखी का वर्तमान स्वरूप इस सांस्कृतिक यात्रा का ही परिणाम है। नारी देवी हुआ करती थी, सती होती थी। उन्हें अपने सत् पर अटूट विश्वास था। उन्हें उनका सत् ही शक्ति प्रदान करता था। जब राजे-रजवाड़े हुआ करता था तब लड़ाई में जाने के पूर्व रानियां राजा की आरती उतारकर उन्हें ढाल और तलवार सौंपकर उनके मस्तक में दही और चांवल का तिलक लगाकर उनके दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर उनके विजय की कामना करती थी। रणक्षेत्र में जाने के पहले वह अपने पति से कहती थी-‘मेरे सतीत्व का प्रतीक यह रक्षा सूत्र आपकी रक्षा ही नहीं करेगी वरन् आपको शक्ति भी प्रदान करेगी और आपकी विजय होगी।‘
यह सही है कि पहले नारियां सती हुआ करती थी, सत् ही उनका धर्म था, पति उनके लिए देवतुल्य था। यही उनका संबल था इसलिए वह सबला थी। उन्हें किसी के संरक्षण की आवश्यकता नहीं थी। अपने धर्म और सतीत्व से शक्तिमय सबला अपने देवतुल्य पति की रक्षा भी करती थी।
भारतीय संस्कृति में ऐसे कई उदाहरण मिल जायेंगे जहां पति की रक्षा प्रतिव्रता नारी के सतीत्व से हुई है। तब नारियां पूजनीय हुआ करती थी। सुलोचना, अनसुईया और सुलक्षणा का सतित्व और सात्विक ओज समाज के लिए रक्षा कवच का काम करता था। तब नारी प्रबला थी। विद्या, बुद्धि, ज्ञान, तप और पवित्रता आदि हर दृष्टि से उनका व्यक्तित्व सबल था। वह रक्षा के लिए किसी से याचना नहीं करती थी अपितु रक्षा का वरदान देती थी।
राखी की संस्कृति का इतना उदात्त आरंभ निश्चय ही भारतीय संस्कृति का गौरवशाली पक्ष रहा है। समय परिवर्तन के साथ ही परिस्थितियां बदल गयी, मनोभावों में बदलाव आया। विदेशी आक्रमण, सत्ता परिवर्तन और दमन चक्र में नारी पिसती चली गयी और वह पूजनीया से भोग्या हो गयी। नारियों का सात्विक ओज समाप्त होता गया।
सबला नारी आज अबला हो गयी और प्रतिकूल परिस्थितियां आखिर उन्हें कमजोर बना दिया। पुरूष प्रधान समाज में नारी एकदम असुरक्षित हो गयी और उनकी सुरक्षा का भार पिता, भाई और पति उपर आ गया। पति की रक्षा के लिए उनकी कलाई में रक्षा कवच बांधने वाली नारी आज स्वयं की रक्षा के लिए भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं।
राखी एक पवित्र बंधन:-
हिन्दू धर्मावलंबियों के संस्कारिक कार्यों और विशेष समारोह आदि में धागे को पवित्र स्थान दिया गया है। मनुष्य के साथ धागे का संबंध गर्भ में आने के बाद से लेकर उसके मुत्यु संस्कार (अंत्येष्ठि) तक होता है। उपनयन संस्कार और अंतिम संस्कार ये दोनों धागे के अटूट बंधन पर आधारित होता है।
धागा केवल अचेतन वस्तु न होकर सिल्क या सूत के कई तारों को पिरोकर तैयार होता है। यह भावनात्मक एकता का प्रतीक है। इसीलिए इसे पवित्र माना जाता है। धागे से संपादित होने वाले संस्कारों में उपनयन संस्कार, विवाह और रक्षा बंधन प्रमुख है।
पुरातन काल से वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा है। बरगद के वृक्ष को स्त्रियां धागा लपेटकर रोली, अक्षत, चंदन, धूप और दीप दिखाकर पूजा कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना करती है। आंवले के पेड़ पर धागा लपेटने के पीछे मान्यता है कि इससे उनका परिवार धन धान्य से परिपूर्ण होगा।
इस तरह हम देखते हैं कि धागे का उपयोग प्राचीन काल से होता आया है। यह धागा मात्र नहीं है जिसे भाई की कलाई में बांधकर पैसे की कामना करें बल्कि यह तो शक्ति कर प्रतीक है। वह भाइयों को इतनी शक्ति देता है कि वह अपनी बहन की रक्षा करने में समर्थ हो सके।
आलेख
प्रो (डॉ) अश्विनी केसरवानी, चांपा, छत्तीसगढ़
18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
December 16, 2025
पंडित मालिकराम भोगहा का साहित्यिक अवदान
November 26, 2025
संगीत और नृत्य का संगम प्रो. कल्याणदास महंत
October 19, 2025
छत्तीसगढ़ में दशहरा की अद्भूत परम्परा
October 02, 2025
धर्म एवं आस्था का केन्द्र माँ बमलेश्वरी
September 27, 2025
ऐश्वर्य की महादेवी महानदी
July 04, 2025
शक्ति रुपेण संस्थिता : छत्तीसगढ़ की देवियां
April 12, 2024
धर्म एवं आस्था का केन्द्र माँ बमलेश्वरी
April 11, 2024
पीथमपुर धूल पंचमी मेले में शिव बारात
March 30, 2024
आध्यात्म और पर्यटन का संगम गिरौदपुरी का मेला
March 19, 2024
खेलत अवधपुरी में फाग, रघुवर जनक लली
March 15, 2024
छत्तीसगढ़ के बिखरे साहित्यकारों को समेटने वाले ठाकुर जगमोहन सिंह
March 11, 2024
लखनेश्वर दर्शन करि कंचन होत शरीर : शिवरात्रि विशेष
March 08, 2024
शिवरीनारायण का माघी मेला
February 22, 2024
राम से बड़ा राम का नाम
January 30, 2024
जहाँ श्रीराम जानकी मंदिर में रावण का पहरा है
January 20, 2024
मकर संक्रांति पर्व का महत्व एवं गंगा सागर स्नान दर्शन
January 14, 2024
छत्तीसगढ़ के गौरव पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय
January 04, 2024
छत्तीसगढ़ के प्रकाशमान संत बाबा गुरु घासीदास
December 18, 2023
पंडित मालिकराम भोगहा का साहित्यिक अवदान
November 30, 2023
ऐश्वर्य की महादेवी महानदी
November 06, 2023
छत्तीसगढ़ का लोक उत्सव दशहरा
October 24, 2023
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शक्ति स्थल
October 17, 2023
छत्तीसगढ़ में रामानंद सम्प्रदाय के मठ एवं महंत
October 09, 2023
प्रतिभाशाली मुकुट काव्य के मुकुट मनोहर
September 30, 2023
राजा चक्रधर सिंह और रायगढ़ का गणेशोत्सव
September 19, 2023
कुशल प्रशासक, शिक्षाशास्त्री और साहित्यकार बल्देवप्रसाद मिश्र
September 12, 2023
छत्तीसगढ़ी का व्याकरण रचने वाले काव्योपाध्याय हीरालाल
September 11, 2023
छत्तीसगढ़ में रासलीला और श्रीकृष्ण के लोक स्वरूप
September 07, 2023
लंका पर चढ़ाई करने के लिए श्री रामचंद्र जी ने इस दिन को चुना
August 30, 2023
महर महर करे भोजली के राउर : भोजली तिहार
August 30, 2023
स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी : छत्तीसगढ़
August 15, 2023
चित्रोत्पला गंगा की सांस्कृतिक विरासत
July 27, 2023
वर्षा ॠतु में छत्तीसगढ़ी लोक जीवन की उमंग
July 13, 2023
छत्तीसगढ़ की नाट्य परंपरा
May 25, 2023
नदियाँ और उनका सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व : संदर्भ छत्तीसगढ़
May 19, 2023
यज्ञोपवीत- एक सूत्र जो है पवित्रता का प्रतीक
February 11, 2026
स्वातंत्र्य समर के दुर्जेय जनजातीय महारथी : तिलका मांझी
February 11, 2026
वेदो के प्रहरी - महर्षि दयानंद सरस्वती
February 11, 2026
जबलपुर का चौसठ योगिनी मन्दिर
February 10, 2026
बैगा समुदाय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति
February 08, 2026
रामगढ़ की रानी अवंती बाई
February 06, 2026
वाद्ययंत्रों की यात्राः सिल्क मार्ग पर सुरों का प्रवास
February 06, 2026
पर्वतराज अमरकंटक
February 05, 2026
खैरागढ़ – एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय
February 04, 2026
सूर्य मंदिर मोढेरा- प्राचीन शिलाओं में परिलक्षित होता भारतीय ज्ञान
February 02, 2026
राजिम गौरव गाथा
February 01, 2026
विश्व के कबीर पंथियों का संत समागम
January 31, 2026
सूर्य मंदिर- कोणार्क, अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिकता का संगम
January 30, 2026
भोजशाला और पुरातत्व
January 29, 2026
जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक सद्भाव के दर्शन
January 27, 2026
सूर्य – भारतीय संस्कृति में आस्था और उपासना का केंद्र
January 27, 2026
प्रजातंत्र की अवधारणा- भारत के इतिहास की नजर से
January 26, 2026
तकनीकी को आधार देती पुरातन ज्ञान परंपरा- ग्रामोद्योग भाग 4
January 25, 2026
बैगा समुदाय की परम्परागत"मड़ई"
January 24, 2026
मदनपुर के गोंड़ राजा ड़ेलनशाह - भाग 01
January 22, 2026
यज्ञोपवीत- एक सूत्र जो है पवित्रता का प्रतीक
February 11, 2026
स्वातंत्र्य समर के दुर्जेय जनजातीय महारथी : तिलका मांझी
February 11, 2026
वेदो के प्रहरी - महर्षि दयानंद सरस्वती
February 11, 2026
जबलपुर का चौसठ योगिनी मन्दिर
February 10, 2026
बैगा समुदाय की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति
February 08, 2026
रामगढ़ की रानी अवंती बाई
February 06, 2026
वाद्ययंत्रों की यात्राः सिल्क मार्ग पर सुरों का प्रवास
February 06, 2026
पर्वतराज अमरकंटक
February 05, 2026
खैरागढ़ – एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय
February 04, 2026
सूर्य मंदिर मोढेरा- प्राचीन शिलाओं में परिलक्षित होता भारतीय ज्ञान
February 02, 2026
राजिम गौरव गाथा
February 01, 2026
विश्व के कबीर पंथियों का संत समागम
January 31, 2026
सूर्य मंदिर- कोणार्क, अद्भुत वास्तुकला और आध्यात्मिकता का संगम
January 30, 2026
भोजशाला और पुरातत्व
January 29, 2026
जगन्नाथ मंदिर में सामाजिक सद्भाव के दर्शन
January 27, 2026
सूर्य – भारतीय संस्कृति में आस्था और उपासना का केंद्र
January 27, 2026
प्रजातंत्र की अवधारणा- भारत के इतिहास की नजर से
January 26, 2026
तकनीकी को आधार देती पुरातन ज्ञान परंपरा- ग्रामोद्योग भाग 4
January 25, 2026
बैगा समुदाय की परम्परागत"मड़ई"
January 24, 2026
मदनपुर के गोंड़ राजा ड़ेलनशाह - भाग 01
January 22, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
छत्तीसगढ़ में संक्रांति पूजा
January 14, 2026