गांधी जी और भारत की लोकचेतना
October 02, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

कुछ दिन पहले रविवार की छुट्टी के दौरान भारतीय संस्कृति को लेकर चर्चा चली। उसी क्रम में मैंने एक पोस्ट लिखी और प्रश्न रखा कि दिनों के नामकरण का स्रोत कहाँ है? क्या प्राचीन भारतीय साहित्य में इसका कोई सन्दर्भ मिलता है? इस प्रश्न पर ऐसे लोग भी चर्चा में आ गए, जो संस्कृति की अवधारणा को समझे बिना अपने ज्ञान और श्रेष्ठता का बखान करने लगे। आधुनिक सन्दर्भ में संस्कृति की एक परिभाषा आचार्य नरेन्द्र देव ने दी है:
"संस्कृति मानव चित्त की खेती हैं।"
खेत की उर्वरता को बनाए रखने के लिए उसे बार बार जोता जाता है। नीचे की मिट्टी ऊपर और ऊपर की मिट्टी नीचे लाई जाती है। इसी प्रकार चित्त का मन्थन होता है और उसमें निहित सुषुप्त ऊर्जा को बाहर लाया जाता है। इसी अर्थ में संस्कृति को मानव चित्त की खेती कहा गया है। डॉ. सुनीति कुमार चाटुर्ज्या ने संस्कृति के वर्तमान अर्थ के लिए पुराने ‘कृष्टि’ शब्द का प्रयोग किया, जो एक प्रकार से ‘कल्चर’ का ध्वन्यात्मक रूप से संवादी शब्द है। ‘कृष्टि’ का मूल सम्बन्ध खेती से है। आगे इसका अर्थ बागवानी, रेशम के कीड़ों के पालन और विभिन्न प्रकार की कृषि गतिविधियों तक विस्तृत हुआ। इसके साथ ही किसी पदार्थ को संशोधित करके उसके स्वरूप को अधिक उत्तम बनाने का अर्थ भी इससे जुड़ गया।
इन सभी अर्थों का आधान ‘संस्कृति’ शब्द में करते हुए इसे मनुष्य की सर्जनात्मक ऊर्जा के विकास और अनुसंधान से जोड़ा गया। इस अर्थ में संस्कृति कोई सिद्ध या पहले से बना हुआ पदार्थ नहीं है। वह निरन्तर विकसित होने वाली प्रक्रिया है। वह निष्पन्न नहीं, निष्पाद्य है। अपने को नए नए रूपों में विकसित करते रहने का भाव ही उसके भीतर है। संस्कृति मनुष्य के सहज स्वभाव में निहित श्रेष्ठ सम्भावनाओं को सामने लाने की प्रक्रिया है। (साहित्य अमृत, 24 दिसम्बर 2003)

आचार्य नरेन्द्र देव: संस्कृति का मानवीय बोध
अपने ही घर में किरायेदार
भारतीय संस्कृति की पीड़ा को समझने के लिए इस मूल अवधारणा को समझना आवश्यक है। आज भारतीय संस्कृति की एक बड़ी पीड़ा यह है कि हम अपने ही घर में किरायेदार जैसे होते जा रहे हैं। बाजारवादी संस्कृति ने भारत और ‘इंडिया’ के बीच एक गहरी रेखा खींच दी है। डॉ. कपिलाजी ने मुझे एक पत्र में लिखा था:
".....आज आधुनिक-सभ्यता ने जो दिशा ली है,
उसमें आत्मा का देह से सबन्ध विच्छिन्न हो गया है।"
जीवन के सरोकार को केवल देह तक सीमित कर देना मनुष्यता के अर्थ को भी सीमित कर देता है। दिन रात असंख्य माध्यम हमें यह समझाने में लगे हैं कि देह ही मनुष्य जीवन का अन्तिम सत्य है। देहसुख को बाजार में उपलब्ध वस्तु के रूप में प्रस्तुत किया जाता है और उसे खरीद सकने की क्षमता को जीवन की सफलता से जोड़ दिया जाता है। इस व्यवस्था में धनवान मनुष्य ‘कंज्यूमर’ है, जबकि प्राकृतिक सम्पदा और निर्धन मनुष्य कच्चे माल की तरह देखे जाने लगते हैं। ऐसे वातावरण में भारत के लोकजीवन में विकसित अतीन्द्रिय अवधारणाओं को पहचानना कठिन होता जा रहा है। प्रश्न यह भी है कि जब मनुष्य को केवल उपभोक्ता के रूप में देखा जाने लगे, तब मनुष्य और मनुष्यता की व्यापक पहचान कौन करेगा?
भारत की लोकसंस्कृति पर संकट
भारत के इतिहास में ऐसे समय भी आए, जब उसकी लोकसंस्कृति को बाहरी आघातों का सामना करना पड़ा। मन्दिर तोड़े गए, मूर्तियाँ खण्डित की गईं और जजिया कर लगाया गया। इसके बावजूद भारत की जीवन पद्धति और जीवन दर्शन समाप्त नहीं हुए। परिवार संस्था बनी रही। मनुष्य और मनुष्य के बीच रागात्मक सम्बन्ध बना रहा। मनुष्य और प्रकृति के बीच पारम्परिक सम्बन्ध भी कायम रहा। गंगा और यमुना की धाराएँ बहती रहीं और उनके साथ जुड़े सांस्कृतिक विश्वास भी लोकजीवन में बने रहे।
गंगा के साथ जीवित सांस्कृतिक निरन्तरता
आज चुनौती का स्वरूप अलग है। पश्चिम से प्रभावित जीवन दृष्टि और बाजार आधारित संस्कृति के प्रभाव के बीच भारत की पारम्परिक जीवन पद्धति और जीवन दर्शन में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। इस परिवर्तन के बीच भाषा, कला, संगीत और जीवन के अनेक पारम्परिक रूप भी प्रभावित हो रहे हैं। समस्या परिवर्तन मात्र की नहीं है। संस्कृति स्वयं गतिशील होती है। वास्तविक प्रश्न यह है कि परिवर्तन के बीच किसी समाज की अपनी मूल दृष्टि और सांस्कृतिक आत्मबोध कितना सुरक्षित रहता है।
पश्चिमाक्रान्त दृष्टिकोण
भारतीय पुराणों में आने वाले विभिन्न प्रसंगों और अभिप्रायों को आधुनिक विज्ञान की उपलब्धियों के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करने की प्रवृत्ति भी दिखाई देती है। कभी कहा जाता है कि हमारे यहाँ पहले से इंटरनेट था, टेस्ट ट्यूब तकनीक थी या आधुनिक सर्जरी थी। कभी प्राचीन भारत में एटम बम और हवाई जहाज होने के दावे किए जाते हैं। ऐसे दावों के पीछे एक मूल समस्या है। यदि प्राचीन भारतीय ज्ञान को समझने के लिए हर बार उसकी तुलना आधुनिक पश्चिमी वैज्ञानिक उपलब्धियों से करनी पड़े, तो हम अनजाने में उसी पश्चिमी कसौटी को श्रेष्ठ मान रहे होते हैं। आचार्य वासुदेवशरण अग्रवाल ने इस प्रवृत्ति को ‘पश्चिमाक्रान्त दृष्टिकोण’ माना था। उन्होंने कहा:
भारतीय संस्कृति में रेल ,तार ,हवाईजहाज आदि के नाम और रचनाविधि को ढूँडना अनावश्यक तो है ही ,पश्चिमाक्रान्त-प्रवृत्ति का द्योतक भी है !
इस प्रकार की व्याख्याएँ भारतीय मिथकों को समझने के स्थान पर कई बार उनका उपहास कराने का कारण बनती हैं। मिथक केवल भारत की सम्पदा नहीं हैं। संसार की लगभग सभी प्राचीन सभ्यताओं में मिथकीय परम्पराएँ रही हैं। आज मिथकशास्त्र स्वयं अध्ययन के एक अनुशासन के रूप में विकसित हो चुका है। इस क्षेत्र में भारत के सामने अध्ययन और अनुसंधान की व्यापक सम्भावनाएँ हैं। हमारे पुराणों और लोककथाओं में उपस्थित अभिप्रायों की व्यवस्थित अनुक्रमणिका, अर्थात ‘मोटिफ इंडेक्स’, तैयार करने जैसे कार्य अभी बड़े स्तर पर किए जाने शेष हैं।

पुराण और भारतीय मिथकीय परम्परा
सीता का धरती से जन्म लेना और पुनः धरती में समा जाना, यज्ञ का फल ग्रहण करने से दशरथ की रानियों का गर्भवती होना, रावण के दस सिर, नाभि में अमृतकुण्ड, पसीने की बूँद, कान के मैल, अग्निकुण्ड, घट अथवा फल से जन्म, कुण्ड में स्नान करने से स्त्री का पुरुष बन जाना, वृद्ध का युवा हो जाना, अक्षय पात्र, अगस्त्य मुनि द्वारा समुद्र का आचमन, कल्पवृक्ष तथा शाप और वरदान जैसे अनेक प्रसंग भारतीय मिथकीय परम्परा में मिलते हैं। ये मिथकीय अभिप्राय हैं। इन्हें उसी अध्ययन पद्धति से समझने की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से संसार की अन्य मिथकीय परम्पराओं का अध्ययन किया जाता है।
समस्या यह है कि हम अपनी परम्परा को समझने के लिए पर्याप्त अध्ययन और अनुसंधान पद्धतियाँ विकसित करने के बजाय कभी उसे आधुनिक विज्ञान सिद्ध करने लगते हैं और कभी बिना समझे उसका उपहास करने लगते हैं। इस अन्तर को समझना आवश्यक है कि मिथक इतिहास की परिस्थितियों में जन्म ले सकता है, उसमें इतिहास की स्मृतियाँ भी सुरक्षित हो सकती हैं, लेकिन मिथक स्वयं इतिहास नहीं होता।
भारतीय संस्कृति को समझने के लिए उसकी अपनी अवधारणाओं को समझना आवश्यक है। भारतीय चिन्तन में आत्मा की अवधारणा आधारभूत रही है और मनुष्य की प्रतिष्ठा उसके केवल भौतिक अस्तित्व तक सीमित नहीं मानी गई। इसी भाव को एक प्रसिद्ध कथन में व्यक्त किया गया है:
"सबार ऊपरे मानुष सत्य।"
अर्थात मनुष्य की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है।
लेख-
राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
बदलते समय में भारतीय संस्कृति और हमारी पहचान
October 22, 2026