गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

किसी भी देश की संस्कृति की पहचान होती है, वहां की कला, साहित्य एवं भाषा से; वहां के लोगों के रहन-सहन से; उनकी वेश भूषा से, वहां मनाये जाने वाले उत्सवों जैसे अनेक सांस्कृतिक पहलुओं से। यूं तो भारतीय संस्कृति का हर अंग अपने में समृद्धि के अनेकों रंग समेटे है, परन्तु भारतीय वेश भूषा का संसार जितना समृद्ध है उतना ही प्राचीन भी है जिसकी वजह से विश्व में पहले भी और अब भी उसकी अपनी विशिष्ट पहचान है। विभिन्न उत्खननों से प्राप्त साक्ष्यों से प्रतीत होता है कि आज जिस समृद्ध,विकसित भारतीय वेश भूषा की बात हम करते हैं उसकी नींव सिन्धु सभ्यता से ही पड़ चुकी थी। भारतीय उपनिवेश में अनेकों जातियों, समुदायों के निरन्तर आवागमन से वस्त्रों में, उनके पहनने के ढंग में, रंग एवं रुचि में परिवर्तन आते रहे हैं। कालक्रम के इस लम्बे इतिहास को यहां बांधना असम्भव कार्य है। आज यहां केवल सिन्धु सभ्यता की खुदाई से मिले साक्ष्यों के आधार पर सिन्धु-सम्यता में उपयोग होने वाली वेश भूषा, उसका प्रारूप समझने का प्रयास करेंगे। वस्त्रों के इस अनूठे संसार में उतरने से पूर्व सिन्धु सभ्यता का भौगोलिक स्वरूप एवं वहां की जलवायु का विश्लेषण करना अति आवश्यक है। जैसा कि देखा गया कि मनुष्य हर युग में ही अपने वस्त्रों का चयन वहां की जलवायु, मौसम एवं वहां उपलब्ध प्राकृतिक सम्पदा के आधार पर करता आया है।
अनेक पुराविदों के लगभग सात दशकों के अथक प्रयास से अभी तक हड़प्पाकालीन तीन स्तरों, पूर्वी (3500-2600 ई. पू.), विकसित (2600-200 ई० पू०) और परवर्ती (2000-1500 ई. पू.) के लगभग 1500 स्थलों का ज्ञान हुआ है, जिसमें से लगभग दो दर्जन महत्त्वपूर्ण पुरातात्त्विक स्थलों का उल्खनन हो चुका है। पाकिस्तान में हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, मेहरगढ़ के अतिरिक्त भारत के लोथल (गुजरात), कालीबंगा (राजस्थान), सूरकोटड़ा (गुजरात), बणावली (हरियाणा), धौलावीरा (गुजरात) एवं राखीगढ़ी (हरियाणा) जैसे महत्वपूर्ण स्थल हैं जिनके उत्खनन से उनकी समृद्ध, विकसित सभ्यता के विषय में पता चलता है। यह सभ्यता विकसित हुई दो प्रमुख नदियों 'सिन्धु' एवं 'सरस्वती' के आस-पास, यद्यपि इन से हटकर गुजरात, सिन्ध, बालची पहाड़ के हिस्सों एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बहुत से स्थल मिलते हैं।
सिन्धु-सभ्यता का विस्तार उत्तर से दक्षिण की ओर लगभग 1600 किलोमीटर तक और लगभग इतना ही पूर्व से पश्चिम की ओर रहा है जो, कि मेसोपोटामिया एवं मिस्र की सभ्यताओं को मिलाकर दुगने से अधिक ही होगा।
लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व सिन्धु सभ्यता के समय वहां की जलवायु कैसी रही होगी यह निश्चित तौर पर कह पाना तो कठिन हैं पर उपलब्ध अप्रत्यक्ष साक्ष्यों के विश्लेषण से इस दिशा में कुछ प्रयास किया जा सकता है। सबसे अहम बात यह है कि सिन्धु सभ्यता के ज्यादातर स्थल 'बड़ी' अथवा 'छोटी' नदियों जैसे सिन्धु, सरस्वती, द्रासवती, हिन्डन इत्यादि के निकट ही मिले हैं। दूसरे सिन्धु सभ्यता के स्थलों से 'चावल' का पाया जाना, जिसको उगाने में पानी की बहुत आवश्यकता होती है। तीसरे, उनके मिट्टी के बर्तनों एवं ईंटों का आग में पका होना यानी कि प्रचुर मात्रा में लकड़ी की आवश्कता और वन समृद्धि हेतु भरपूर पानी तो चाहिये ही। इन सभी बातों को ध्यान में रखें तो ऐसा प्रतीत होता है कि उस समय वर्षा काफी मात्रा में होती होगी जिसकी वजह से आर्द्रता भी ज्यादा होती होगी। ज्यादा सूती साक्ष्यों का मिलना भी इसी तर्क से मेल खाता है और कम सिले वस्त्रों का ज्यादा प्रयोग भी इस प्रकार की जलवायु के अनुरूप है। जैसा कि आज भी मद्रास, केरल, गोवा इत्यादि क्षेत्रो में रहने वाले लोग 'लुंगी' एवं 'घाघरा' जैसे वस्त्रों का प्रयोग ज्यादा करते हैं जो कि वहां की जलवायु के अनुसार आरामदेय होती है।
कपास का एक कार्बनाइज़ बीज 'हुलास' (सहारनपुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नामक स्थल से उत्खलन में मिला है जो कि परवर्ती हड़प्पाकालीन स्थल है। एक अन्य पुराविद् हचिन्सन का मानना है कि आज के सिन्ध एवं गुजरात विशेषकर सौराष्ट्र क्षेत्र में कपास उगाने की एक लम्बी परम्परा रही है। उनका तो यहां तक मानना है कि सम्भवतः इसी क्षेत्र में सर्वप्रथम कपास का उत्पादन प्रारम्भ हुआ। मोहनजोदड़ों के एच. आर. एरिया के हाउस नं. सात से एक बड़े संग्रह के अवशेष प्राप्त हुए है जिसमें अन्य वस्तुओं के अतिरिक्त दो चाँदी के पात्र भी मिले हैं। इन पात्रों पर सूती वस्त्र का टुकड़ा चिपटा मिला है, जो सम्भवतः बैग या लपेटने जैसी किसी चीज का हिस्सा लगता है। वहीं के एक स्थल से रेज़र पर भी सूती कपड़ा और ताँबे के ब्लेड/डन्डी पर सूत के धागे लिपटे मिले हैं। हड़प्पा के एक शवाधान, जो कि किसी महिला का रहा होगा, से एक तांबे के दर्पण की मूठ पर भी सूती धागे के अवशेष लिपटे मिले हैं। इन प्रत्यक्ष साक्ष्यों के अतिरिक्त एक अन्य महत्त्वपूर्ण साक्ष्य मेसोपोटामिया के ग्रन्थों से मिला है। इसमें लिखा है, सूत का आयात 'मेलूहा' से होता था। और प्रायः सभी विद्वान आज स्वीकार करते हैं कि 'मेलूहा' शब्द का प्रयोग मेसोपोटामिया के ग्रन्थों में सिन्धु सभ्यता के लिये ही हुआ है। उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर यह सिद्ध होता है कि सिन्धु सभ्यता के लोग सूती धागे के गुण, जैसे कि दो चीजों को बांधने में उसकी मजबूत पकड़ को पहचानते थे।
सम्भवतः उस समय भी लोग जलवायु प्रभाव से चाँदी को ऑक्सीडाइज होने से बचाने के लिये उसे सूती कपड़े में लपेटने को ही उत्तम उपाय समझते हो। जैसा कि आज भी जरी (जरी, चाँदी के तारों से बनी होती है) की साड़ियों को काला होने से बचाने के लिये उसे सूती कपड़े में ही लपेट कर रखा जाता है और चाँदी के जेवरों को भी कागज अथवा सूती कपड़े में ही लपेटा जाता है।
सूत के अतिरिक्त रेशम से भी सिन्धु सभ्यता के लोग परिचित थे। इसका उदाहरण मिलता है नेवाशा (ताम्रपाषाण कालीन) के एक शवाधान से जो कि एक बच्चे का है इसमें बच्चे के गले में पड़ी माला में धागा रेशम का है। रेशम के स्वाभाविक गुण जैसे कि उसका लचीलापन एवं महीन धागा और सम्भवतः उसकी चमक ने भी लोगों को आकर्षित किया है तभी तो रेशम के धागे का इतना सटीक उपयोग करना भी वे जानते थे।
सूती, रेशम की भाँति ऊनी का यूँ तो कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं है परन्तु अप्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि सिन्धु सभ्यता के लोग सम्भवतः ऊनी वस्त्र के उपयोग से भी परिचित थे। इस दृष्टि से शाल, जो कि ऊन का भी हो सकता है, ओढ़े मूर्ति का गिलना महत्त्वपूर्ण खोज है। शाल के अतिरिक्त मिट्टी की पशु-आकृतियों में भेड़ों का पाया जाना। यदि देखा जाये तो पत्थर के हथियारों से किसी भी वस्तु को काटने, छीलने का ज्ञान तो उन लोगों को था ही। अतः सम्भवतः वे भेड़ की ऊन की उपयोगिता से भी परिचित थे और उसका प्रयोग भी करते रहे होंगे।
उपर्युक्त विश्लेषण से यह ज्ञात होता है कि सिन्धु सभ्यता के निवासी कपड़े बनाने हेतु तीनों प्रकार के मुख्य रॉ मेटिरियल से परिचित थे और उनका अनेक उपयोग भी करते रहे होंगे। अब प्रश्न है कि वस्त्र तैयार करने की किस-किस तकनीक से वे लोग परिचित थे? यदि इस परिप्रेक्ष्य में देखें तो कुछ ऐसे महत्त्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध होते हैं जिन्हें देखने पर ऐसा लगता है कि वे लोग तकली कातना, करधे से बुनना और बुनने के पश्चात् उन वस्त्रों को सजाना भी जानते थे।
मोहनजोदड़ों, लोथल और राखीगढ़ी के उत्खननों से मिट्टी की तकलियाँ मिली है।" मिट्टी की इन गोलाकार तकलियां के बीच में एक छेद अथवा तीन छेद हैं ताकि उन्हें समुचित ढंग से नचाकर सूत काता जा सके। लगभग इसी प्रकार की तकलियां को उपयोग बहुत बाद तक भारत में होता भी रहा है। कताई के पश्चात् वे लोग करघे पर बुना भी करते होंगे। यद्यपि करघे के कोई प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। यहां याद रहे कि आज तक भी हथकरघे मुख्यतः लकड़ी के ही बनते हैं और लकड़ी जल्दी नष्ट होने वाली वस्तु होने के कारण उत्खनों में नहीं मिली है। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि करघे को कसने एवं अपने स्थान पर स्थिर रखने के लिये बांधा जाता है। सिन्धु सभ्यता के अनेक स्थलों के उत्खननों से विभिन्न आकार की 'ग्रूव ब्रिक्स' एवं 'लूम वेट' मिले हैं, 12 जोकि सम्भवतः अप राइट फ्रेम लूम के लिये, प्रयुक्त हुई हो। दूसरा सबसे महत्त्वपूर्ण साक्ष्य है हडप्पा से प्राप्त एक 'फेयन्स' का बना मृद्भाड का टुकड़ा, जिस पर कपड़े की बुनाई के निशान बने हैं। इस टुकड़े का सावधानी से विश्लेषण करने पर यह ज्ञात होता है कि यह निश्चित ही करघे पर बुने कपड़े के निशान है क्योंकि ताने-बाने (वारप-वैफ्ट) का नियोजन बिल्कुल सुनिश्चित ढंग से कसा हुआ। प्रतीत होता है। यह निश्चय ही सिन्धु सभ्यता के लोगों की वस्त्र क्षेत्र में उनके तकनीकी विकास की ओर इंगित करता है।

मूर्तियों के उपलब्ध साक्ष्यों से ऐसा लगता है कि सिन्धु सभ्यता के लोग वस्त्र के अतिरिक्त माथे का फीता या कमर की पट्टी जैसी चीजो का उपयोग भी करते थे। तकनीकी दृष्टि से इस प्रकार की कम चौड़ी पट्टियों को बनाने के लिए विशेष करघे की आवश्यकता होती है। जैसे कि 'गोम्पा' (अरुणाचल प्रदेश) एवं 'नागा' (नागालैंड) जनजातियों में आज भी अपने वस्त्र बनाने के लिये 'बैकस्ट्रेप लूम' या 'लोयेंन लूम का प्रयोग किया जाता है। इन करधों पर बने कम चौड़ी पट्टीदार कपड़े को बाद में जरूरत के अनुसार सिलकर जोड़ लेते है और अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। सम्भवतः सिन्धु सभ्यता में भी ऐसा होता हो जो कि उनके तकनीकी विकास की ओर संकेत करता है।
बुनाई के पश्चात् परत्र को सजाना एवं अलंकृत करना भी सिन्धु सभ्यता के लोगों को आता था। वे लोग कढाई द्वारा अलंकरण करने की कला से भी भली-भाँति परिचित थे। कढ़ाई करने के लिये तीन चीजों, वस्त्र, धागा एवं सुई की आवश्यकता होती है और सिन्धु सभ्यत्ता में इन सभी के साक्ष्य उपलब्ध है जिनमें से दो की चचर्चा की जा चुकी है। कढ़ाई के लिये तीसरी एवं अहम चीज है सुई जो कि यहा के विभिन्न स्थलों से बहुतायत में मिली है। रोचक बात यह है कि तींचे की (हडप्पा, मोहनजोदडों राखीगढ़ी) फेयन्स की (धौलावीरा) और सोने (धौलावीरा, मोहनजोदडों) तक की विभिन्न आकार की सुईया मिली हैं। इस उपलब्धि से यह स्पष्ट होता है कि सिन्धु सभ्यता के निवासी सुई के उपयोग से भली-भाँति परिचित थे। वे सिलना और काढना भी जानते थे। कढ़ाई का सबसे महत्त्वपूर्ण उदाहरण है मोहनजोदड़ों से मिली पुजारी की पत्थर की मूर्ति। इसमें शाल के 'तिपतिया' एवं 'गोलाकार' डिजाइन को उभारकर अलंकृत ढंग से प्रस्तुत करने का कलाकार ने सफल प्रयास किया है। दोनों की प्रकार के डिजाइनों के अन्दर एक समान छेद का अंकन स्वाभिक-सा प्रतीत होता है। ये छेद सुई से होने वाले छेद की भाँति प्रतीत होते हैं। ठीक उसी प्रकार जैसे कि 'कढ़ाई अथवा 'ऐपलीक' का काम करते समय होते हैं 'कढ़ाई', सूई और धागे से सीधे पकड़े पर ही डिजाइनों को उभारकर काढ़ने की कला है, जबकि 'ऐपलीक' में एक कपड़े के टुकड़े को मनोरूप आकृति में काटकर दूसरे कपड़े पर सुई-धागे की मदद से सिला जाता है। भारत में आज भी विशेषकर गुजरात, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा एवं आन्ध्र प्रदेश में दोनों ही प्रकार के वस्त्रों को अलंकृत करने की प्रथा का प्रचलन है।
'कढ़ाई' एवं 'ऐपलीक' के अतिरिक्त सम्भवतः सिन्धु सभ्यता के लोग अपने वस्त्रों को रंगों से सजाते भी थे। यद्यपि वे किन रंगों का या किन डिजाइनों के वस्त्रों का उपयोग करते थे इसका ठीक से ज्ञान नहीं हो सका है। परन्तु गौर करने योग्य बात यह है कि जो अपने मिट्टी के बर्तनों को पशु-पक्षी, फूल-पत्ती, पीपल, मानवाकृतियों, मत्स्य-वेवनियों जैरो अनेक जिजाइनों से सजाते थे, जिनकी गाला के गनके तक डिजाइनदार होते थे, वे अवश्य ही अपने वस्त्रों को रंगते भी रहे होंगे और डिजाइनदार ढंग से उन्हें सजाते भी रहे होंगे। जिनके कुछ अवशेष पत्थर की मूर्तियों में मिलते भी हैं। इस दृष्टि से सर्वाधिक चर्चित मोहनजोदड़ों की पुजारी मूर्ति की शाल में अंकित डिजाइनों में लाल रंग के भरे होने के अवशेष मिलते हैं। हड़प्पा से एक खंडित मूर्ति के वस्त्र में एक समान छोटे-छोटे छेद हैं। इसमें भी रंग भरे रहे होंगे। ऐसा लगता है मानो यहां बूटीदार डिजाइन बनाने की कोशिश कलाकार ने की हो। 18
डिजाइन के अतिरिक्त रंगाई के संबंध में एक विशेष महत्त्व की उपलब्धि है, (यद्यपि अभी ये अधूरी हैं) मोहनजोदड़ों और रखीगढ़ी के उत्खनन से ऐसे बरामदेनुमा कमरे के अवशेष मिलते हैं जिसे पुराविदों ने रंगाई की कार्यशाला कहा है।19 यह पकी हुई ईंटो से ढका प्रागण है। जिसका ढलाव दक्षिण-पश्चिम की ओर और पब्लिक निकास पूर्व की तरफ है। इसके फर्श में चार गोलाकार गड्ढे है जिनमें से बड़े आकार के दो गड्ढ़े उत्तर-दक्षिण की तरफ और अपेक्षाकृत छोटे दोनों गड्ढे पूर्व-पश्चिम की तरफ हैं। इसके अतिरिक्त गड्ढों के आस पास पोस्ट होल भी हैं। इसी प्रकार का बरामदा प्रांगण उत्तरी दिशा में भी है जो कि सम्भवतः वस्त्रों को रखने के काम में आता होगा हड़प्पा एवं अन्य सिन्धु सभ्यता के स्थलों से ताँबे एवं कांसे की मुड़ी हुई छुरियां में और आज भी पाईल एवं फ्लैट बुनकरों द्वारा प्रयुक्त होने वाली मुड़ी हुई छुरी में व्यापक समानता देखने को मिलती है। अतः पुराविदों का मानना है कि सम्भवतः सिन्धु सभ्यता के लोग कालीन बुनने का व्यवसाय भी करते हों गौर करने योग्य बात यहां यह है कि मोहनजोदड़ों की खुदाई से डिजाइनदार टाईल' मिली हैं जिससे इस बात की पुष्टि तो होती है कि सिन्धु सभ्यता के निवासी अपने घरों के फर्श तक को सजाने में रुचि रखते थे। ऐसे में यदि कालीन बुनना भी लोगों का एक व्यवसाय रहा हो तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। आज तक भी उत्तर-पश्चिम भारत एवं पाकिस्तान में यह व्यवसाय प्रचलन में है।

सुरुचिपूर्ण केश विन्यास एवं आभूषणों के प्रति विशेष लगाव रखने वाले सिन्धु सभ्यता के लोग निश्चय ही वेश भूषा में भी रुचि रखते होंगे। कुछ साक्ष्य इस ओर संकेत भी करते हैं। अभी तक के विभिन्न उत्खननों से असंख्य स्त्री एवं पुरुष की मिट्टी एवं पत्थर की मूर्तियां मिली है। मिट्टी की मूर्तियां में प्रायः वक्ष केवल आभूषणों से ढका प्रदर्शित किया गया है जबकि कुछ में अधोवस्त्र दिखाया गया है। पत्थर की मूर्तिया संख्या में कम होते हुए भी बड़ी खुबसूरती से वस्त्रों के अंकन को प्रदर्शित करने में सफल रही हैं।
मोहनजोदड़ों से एक पत्थर की शीर्ष विहीन पुरुषाकृति बैठी हुई अवस्था में मिली है। कलाकार ने बहुत खूबसूरती से पुरुष को अपने पैरों को मोड़कर बैठे दिखाया है, जिसने लबादानुमा' वस्त्र से अपने आप को पूरी तरह ढका हुआ है। इसका दाहिना कंधा एवं सीना खुला है। पर बायां कंधा इस तरह से ढका है मानों बायां हाथ लबादे के अन्दर है, जोकि घुटने पर रखा प्रतीत होता है। 'पुजारी मूर्ति' में उसे अपने बाये कंधे को शाल से ढके हुए दिखाया गया है। लगभग इसी ढंग से आज तक भी भारत में पुरुष शाल ओढ़ते हैं। सिर पर एक पट्टी नुमा कपड़े के द्वारा बालों को बांधे दिखाया गया है जो उनकी सुरुचिपूर्ण ढंग से केश विन्यास करने की कला को ही दर्शाता है। प्रायः पुरुषाकृतियों का घोती, तहमद, लबादा जैसे कपड़ों में अंकन होने से कुछ लोगों का विचार है कि वे लोग सिले हुए कपड़े से सर्वथा अपरिचित थे। उन्हें सिलना आता ही नहीं था, जबकि ऐसा प्रतीत नहीं होता है। इस प्रकार की वेश भूषा का एक कारण हो सकता है वहां की जलवायु (जिसकी चर्चा की जा चुकी है) यद्यपि कुछ साक्ष्य ऐसे भी मिले हैं जिनसे सिले हुये कपड़े पहने होने का आभास होता है। हड़प्पा से निले एक मृद्मांड के ठीकरे पर बनी हुई मानवाकृति को एक तंग मोहरी वाला पायजामा या धोती पहने हुए दिखलाया गया है। 24 एक अन्य स्थान पर एक मनावाकृति को कमीज जैसा वस्त्र पहने हुए दर्शाया गया है और कमर में एक डोर-सी बंधी हुई है। वे लोग भाँति-भाँति की टोपियाँ पहनने के शौकीन थे तमी नोकदार, पेचदार, कप अथवा प्यालेनुमा टोपी पहने

स्त्री-पुरुष की मृण्मूर्तियां उत्खनन स्थलों से मिली हैं। 26 कपड़े की टोपी/साफे का प्रयोग पाकिस्तान एवं भारत में आज भी देखने को मिलता है। सम्भवतः सिन्धु सभ्यता के लोग भी कपड़े की ही टोपी पहनते रहे हों। किसी-किसी मृण्मय मानवाकृति में उसे गले में दुपट्टे की तरह का वस्त्र पहने दर्शाया गया है। 27
पुरुषों की वेश भूषा के पश्चात् प्राप्त मूर्तियों के आधार पर यदि स्त्रियों की वेश-भूषा का विश्लेषण करें तो पाते हैं कि मिट्टी की ज्यादातर स्त्री आकृतियों में उन्हें साधारण ढंग से अंकित किया गया है। वक्षस्थल प्रायः बहुत-से गहने से सजे और अधोवस्त्र के रूप में छोटी 'घाघरानुमा स्कर्ट' या कहीं-कहीं लम्बी स्कर्ट पहने भी दिखाया गया है। 28 मोहनजोदड़ों से मिले एक ठप्पे में सात स्त्री आकृतियों को पंक्तिबद्ध रूप में अंकित दिखाया गया है जिन्हें लम्बी चोटी और लम्बे घाघरानुमा वस्त्र के साथ अंकित किया गया है। मोहनजोदड़ों से मिली एक मिट्टी की छोटी-सी मूर्ति में एक स्त्री को 'लबादा' पहने दिखलाया गया है। जिसमें उसके हाथों को भी अन्दर की तरफ ही दिखाया गया है। इसे देख कालान्तर में मुस्लिम स्त्रियों द्वारा पहने जाने वाले बुरके की याद हो आती है।
अभी तक के उत्खननों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उपर्युक्त विश्लेषण से यह बात तो स्पष्ट होती है कि वस्त्र कला के क्षेत्र में भी सिन्धु सभ्यता समृद्ध थी। वे लोग कपास का उत्पादन करना, सूत को कातना, बुनना, काढ़ना, रंगना सभी कुछ जानते थे ठीक उसी प्रकार जैसे गृह एवं शहर निर्माण में, जल संरक्षण में, विभिन्न आकार-प्रकार के मन के बनाने एवं समकालीन सभ्यताओं से व्यापार करने में सक्षम थे। आज आवश्यकता है इन विभिन्न साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण करने की, ताकि बहुत से छुपे रहस्यों पर से परत हट सके।
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026