आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार

नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव

पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

आज का पंचांग

संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार

नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव

पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

राजा विक्रमादित्य की आराध्या: हरसिद्धी देवी

राजा विक्रमादित्य की आराध्या: हरसिद्धी देवी


झालावाड़ नगर से उज्जैन बस मार्ग पर आगर जिला मुख्यालय स्थित है। इसी मुख्यालय से 25 किमी दूर पश्चिम उत्तर दिशा में हरिभरी सर्पीली सड़क के अन्त में बीजानगरी नामक एक प्राचीन ग्राम है। यहाँ हरसिद्धी देवी का एक ऐसा मन्दिर है जो स्वयं उज्जैन से चलकर आई थी तथा अपने भक्त की प्रार्थना पर यहाँ अपने दैवीय स्वरूप में यही प्रतिष्ठित हो गई और तब से लेकर आज तक मालवा और हाड़ौती के भक्त उसकी पूजा करते है और आराधना कर मनोवांछित फल प्राप्ति की प्रार्थना भी करते है।

ऐसा कहा जाता है कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य का एक सम्बन्धी विजय सिंह इस बीजानगरी का जागीरदार था। उसने 12 वर्षो तक यहां से प्रतिदिन उज्जैन जाकर हरसिद्धी देवी की खूब आराधना व सेवा की थी। तब उसकी पूजा व आराधना से प्रसन्न होकर देवी ने कहा कि ‘‘मैं तेरे गांव आउंगी’’ और तभी से बीजानगरी में हरसिद्धी देवी के इस मन्दिर का निर्माण किया गया तथा उज्जैन के हरसिद्धी देवी के उसी स्वरूप की पूजा होने लगी जो आज तक निरन्तर चली आ रही है। कहा जाता है कि विजय सिंह द्वारा स्थापित इस नगरी का नाम विजय नगरी था जो अपभ्रंश होकर ‘बीजानगरी’ हो गया और यह आज इसी नाम से जाना जाता है।

उज्जैन की हरसिद्धि माता
उज्जैन की हरसिद्धि माता मन्दिर

बाद में विजय सिंह ने देवी की स्वप्न आज्ञा से मन्दिर का निर्माण करवाया और निर्देशानुसार मन्दिर का द्वार पूर्व की ओर रखा परन्तु जब पुनः देवी ने सपने में आकर विजय सिंह से कहा कि वह अब मन्दिर में विराजमान हो गई परन्तु अब मन्दिर का द्वारा उसने पश्चिम में कर दिया। विजय सिंह ने जब इसे देखा तो वह आश्चर्य चकित हो गया था।

बीजानगरी के इस देवी मन्दिर में आज भी आये दिनों कई दर्शनार्थी, भक्त और पुरातत्वेत्ता आते रहते है। नवरात्रि के नौ दिनों तक तो यहाँ देवी दर्शन के लिये भारी भीड़ उमड़ती है। इस मन्दिर के चारो ओर हरियाली और सघन वनवृक्षों की बहुतायत है जिससे दर्शन करने वाले भक्तों को बड़ी सुखद शांति मिलती है। मन्दिर का वातावरण सुरम्य और शांत है। मन्दिर में बरसों से अखण्ड ज्योत जलती रहती है। मान्यता है कि भक्त जब देवी से कोई मन्नत मांगते है तब वे मन्दिर में उल्टा स्वास्तिक बनाते है और मन्नत पूरी होने के बाद दोबारा मन्दिर में आकर उसे सीधा बनाते है। नवरात्रा पर्व में घट स्थापना के बाद से यहाँ नारियल नहीं फोड़ा जाता है अपितु महाअष्टमी की देवी पूजा के बाद ही नारियल फोड़ा जाता है।


बीजानगरी स्थित हरसिद्धि माता मंदिर और अखंड ज्योत

भक्तों की यह  भी मान्यता है कि इस देवी का स्वरूप सुबह के समय बचपन का, दोपहर में युवावस्था का और शाम के समय बुढ़ापे के रूप में नजर आता है। इस प्रकार यह देवी दिन में तीन बार अपना स्वरूप बदलती है। यह मन्दिर एक विशाल वर्गाकार चबूतरे पर बना हुआ है मन्दिर का स्वरूप आयताकार है। इसके अन्दर कलात्मक प्राचीन स्तम्भ, सभामण्डप और गर्भगृह है जिसमें देवी हरसिद्धी की आदमकद मूर्ति विराजमान है। देवी का मुख सौम्य और शान्त आभा लिये हुए है। देवी शीश पर रजत मुकुट, गले में बड़ा हार, नाक में नथ, कानो में कुण्डल और भाल पर बिन्दी से सजी धजी रहती है।

उनके शीश के पीछे रंगीन साड़ी का पहनावा तथा देह पर घाघरा, चोली, लुगड़ी का पहनावा रहता है। देवी का यह स्वरूप दर्शनीय होता है। मूर्ति में देवी के हाथो में चक्र, खड़ग, चक्र, पुष्प का अंकन है जो आवरण वस्त्रों के अन्दर रहता है। उनके दोनो चरण पायजेब सहित मेहन्दी और कुमकुम से अलंकृत रहते है। देवी के दोनो ओर अन्नपूर्णा और कालका देवी की छोटी मूर्तियाँ भी विराजमान है तथा एक और भैरव की मूर्ति भी प्रतिष्ठित है। सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश शसन के अनेक मंत्री भी इस देवी के दर्शन करने आते रहते है।

उज्जैन की हरसिद्धि माता
उज्जैन की हरसिद्धि माता 

इतिहासकार ललित शर्मा के अनुसार - यह मन्दिर 10वीं सदी के परमारकाल का भूमिज शैली का मन्दिर रहा है। इसमें अन्तराल, सभामण्डप और गर्भगृह है। सभामण्डप में आज भी 16 स्तम्भ है जिन पर घटपल्लव, कलश, कीचक तथा विभिन्न प्राचीन कला का अंकन है। मन्दिर के बाहर के जंघा भाग, कलश और शिखर भाग की कला प्राचीन है। मन्दिर के प्रवेशद्वार पर पाँच प्राचीन कलाकृति की द्वारशाखायें है। द्वार के ऊपर की शाखा के भाग पर अनेक देवों और सिंहमुखों का अलंकरण है। औरंगजेब के समय जब जयपुर नरेश जयसिंह मालवा का सूबेदार बना तब उसने 1732 से 1743 ई0 के मध्य इस बीजानगरी व इस मन्दिर का पुनुर्रूद्धार करवाया था। इस प्राचीन मन्दिर का स्वरूप विशाल रहा है जिसमें से नरसिंह अवतार, शेषशायी विष्णु, ब्रह्मा, गणेश, लक्ष्मीनारायण, उमा महेश्वर की मूर्तियाँ भी मिली थी मन्दिर के परिसर में आज भी इसके अनेक कलात्मक शिल्प खण्ड रखे हुए है।

लेख-
ललित शर्मा 
झालावाड़, राजस्थान 

Follow us on social media and share!