राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार
नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर
पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि प्रधान राज्य है। कार्तिक मास के लगते ही खेतों में लहलहाती और सोने सी दमकती धान की बालियां लोक जनजीवन में असीम ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है। पावन पर्व दीपावली में जैसे दीप घर आंगन में जलाए जाते हैं। वैसे ही खुशियों और समृद्धि के दीप लोकजीवन को आलोकित करता है।
शहरों में जहां भौतिक सुख सुविधाएं प्रदान करने वाली वस्तुएं खरीदकर और कृत्रिम विद्युत प्रकाश से दीपावली मनाई जाती है वहीं गांवों में दीपावली अन्न के रुप में लक्ष्मी के शुभ आगमन और ग्राम्य देवी देवताओं और गौमाता के पूजन का पर्व है। लगातार 5 दिन तक हर्षोल्लास के साथ संपन्न होने वाले दीपावली पर्व के पंचम दिवस छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में मातर पर्व मनाने की परंपरा है। मातर के दिन आसपास के परिजनों और ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया जाता है। इस दिन भाई दूज भी मनाया जाता है।
मातर का अर्थ
मातर शब्द संस्कृत के प्रथमा विभक्ति बहुवचन शब्द मातर: का लोकभाषा में प्रचलित शब्द है जिसका आशय माता या जननी है। मातर पर्व के दिन ग्राम्य देवी, शीतला माता, धन की देवी लक्ष्मी, गौ माता, अन्नपूर्णा माता की पूजा होती है। छत्तीसगढ़ी लोक जीवन में घर परिवार में माता, पत्नी, पुत्री, बहन, बेटी, गाय, भैंस, अन्न, जेवर, जायदाद, भोजन, गोबर और गृहस्थी के उपयोग में आने वाले बर्तनों से लेकर सफाई के काम में आने वाले झाड़ू तक लक्ष्मी के रुप में सम्मान पाती है।

गाय को खिचड़ी खिलाते हुए बरदिहा
छत्तीसगढ़ की लोकमान्यता अद्भुत है। यहां रात को घर में झाड़ू नहीं लगाते, झाड़ू पर पैर नहीं रखते, खलिहान में फसल आने पर वहां जूते चप्पल पहनकर नहीं जाते, धान की कोठी में खुले पैर चढ़कर अनाज निकाला जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी का दिन माना जाता है इसलिए गुरुवार को धान नहीं बेचते और ना ही इस दिन बेटी बिदा की जाती है।
यहां निवासरत कृषक और रावत जाति के लोग मातर पर्व के दिन मातृशक्ति का निमंत्रण देकर ग्रामीण विधि अनुसार पूजा करते हैं। यादव कुल के वंशज रावतों के द्वारा सभी माताओं की आराधना की जाती है। रंग बिरंगे परिधानों में सजकर निकले राऊत नाच नर्तकों का दल दोहा का उद्घोष करते गांव की गलियों में जब निकलता है तो दृश्य देखने लायक होता है। वीर रस, श्रृंगार रस, करुण रस और हास्य रस से सराबोर दोहा की छटा देखिए -
दिन देवारी मोर आगे भईया
मैं खइरखा में लऊठी भांजंव।
लान दे तेंदूसार के लउठी भईया
मैं पुरखा के मातर जागंव।।
तेंदूसार के लउठी भईया, सेर सेर घीव खाय।
जेकर पीठ में गरजे लउठी, कुहर कुहर जीव जाय।।
पूजा करे पुजेरी रे संगी, धोवा धोवा चांउर चढ़ाई।
पूजा होथे मोर मातर के, जे गोरस दूध पिलाई।।
पातर पान बंबूर के, केरा पान दलगीर हो।
पातर मुंह के छोकरी, बात करे बड़ धीर हो।।
सबके लउठी चिंगिर चांगर, मोर लउठी कुसवा हो।
धर बांध के डौकी लानेंव, वहू ला लेगे मुसवा हो।।
सदा भवानी दाहिनी, सन्मुख रहे गणेश।
पांच देव मिल रक्षा करे, ब्रम्हा विष्णु महेश।।
यहू जनम अउ वहू जनम, लेवंव जनम अहीर हो।
चिखला कांदो में माड़ी गड़े, गोरस भीजैं शरीर हो।।
बइरी सन्मुख देख के काबर जी डराय हो।
परान हथेली मा राउत के, छाती रहय अड़ाय हो।।
कारज धीरे होथे संगी, काहे होत अघीर हो।
समे आए रूख-राई फरय, कतको सींच नीर हो।।
जइसे के तंय लिए-दिए, तइसे देबो असीस हो।
गाय गाय तोर कोठा भरय,जुग जियव लाख बरिस हो।।
राऊत दोहा संत महात्माओं के दृष्टांत पर आधारित होने के साथ ही कुछ लोगों की तात्कालिक रचनाएं भी होती है जिनमें छंदबद्धता नहीं होती है।
मातर परब और तैयारी

नाचते हुए राउत नर्तक
ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रीय विशेषता अनुसार मातर पर्व के रुप में कुछ अंतर हो सकता है लेकिन मूल में सभी जगह मातृशक्ति की ही पूजा की जाती है। जिस गांव में रावतों की संख्या ज्यादा होती है वे गोवर्धन पूजा की रात को गांव के गौठान में इकट्ठे होकर सांहडादेव के बाजू में ग्राम्य देवी देवता को स्थापित कर रातभर गंधर्व बाजा के ताल में दोहा वाचन करते हैं। सवेरे पूजा अर्चना के पश्चात गौ माता की पूजाकर और खिचरी का भोग लगाकर गौठान में उपस्थित ग्रामीणों को कद्दू की सब्जी, खीर, चावल और बड़ा, चौसेला मिश्रित खिचड़ी का प्रसाद बांटा जाता है। गौ माता में सभी देवी देवताओं का वास होता है। अतः उनको अर्पित किया भोजन सभी देवताओं को प्राप्त हो जाता है। ऐसी लोकमान्यता भी है। प्राचीन शास्त्रों में भी उल्लेखित है -
भुक्त्वा तृणानि शुष्कानि पीत्वा तोयं जलाशयात् ।
दुग्धं ददति लोकेभ्यो गावो विश्वस्य मातरः॥
वेदों में कहा गया हैः- गावो विश्वस्य मातरः।
अर्थात् गाय सम्पूर्ण विश्व की माता है।
मातरः सर्वभूतानां गावः सर्वसुख:
‘गौएँ सभी प्राणियों की माता कहलाती हैं। वे सभी को सुख देने वाली हैं।’
कहीं कहीं मातर के दिन सर्वप्रथम गांव की शीतला माता और अन्य ग्राम्य देवी देवताओं को आमंत्रित कर गांव की गुड़ी में स्थापित किया जाता है। शीतला मंदिर के ध्वज (बैरक या डांग)और गांव में निवासरत ढीमर और केंवट जाति के घरों से मड़ई को लाकर स्थापित कर पूजन अर्चन किया जाता है। तत्पश्चात गांव के गौधन को एक स्थान पर खिचड़ी खिलाकर गौग्रास वाली खिचड़ी को प्रसाद के रुप में बांटा जाता है।

शीतला मंदिर के ध्वज (बैरक या डांग)
वन्य क्षेत्रों में दईहान की परंपरा देखने में आती है। यहां मातर का पर्व विशिष्ट तरीके से मनाई जाती है। जो ग्वाले गौचारण के लिए दईहान में रहते हैं इस दिन अपने मालिकों को आमंत्रित कर बुलाते हैं। फिर अपनी ईष्ट देवी देवताओं का पूजन कर गौमाता को सोहई बांधते हैं। दोहा के उद्घोष करते सोहाई बंधन करते हैं। कुम्हड़ा के फल को गायों और मवेशियों के बीच फेंक दिया जाता है। जो उनके पैरों से ठोकर खाकर फूट जाता है। उसी कुम्हड़े को पकाकर सब्जी बनाई जाती है जिसे खिचड़ी में मिलाकर प्रसाद के रुप में वितरित किया जाता है। इस दिन पशु मालिक ग्वाले का सम्मान वस्त्र,अनाज और धन राशि देकर करते हैं। कहीं कहीं पशु मालिकों द्वारा चरवाहों को मद्यपान भी करवाया जाता है।
नर्तकों की वेशभूषा और साज बाज
राऊत नृत्य करने वाले राऊत लोग सिर पर चमकीला साफा बांधते हैं। छींटदार रंगीन कपड़े के ऊपर सदरी (जैकेट) और विशिष्ट अंदाज में धोती पहनते है। मोर पंख और कौड़ी से सजे साजू धारण करते हैं। कमर पर घांघरा और पैरों में घुंघरू बांध कर नृत्य किया जाता है। हाथों में आकर्षक तेंदू की लाठियां लेकर अरे…रे…रे…के उद्घोष के संग लगातार दोहा वाचन चलता है। साथ में पारंपरिक वाद्य यंत्र मोहरी, दफड़ा, निशान (गुदुम), दमऊ और घोलघोला बजाने वाले वादकों का दल होता है। जो दोहा के लय अनुसार वादन करते चलते हैं। पहले गंधर्व जाति के लोग इन पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते थे लेकिन वर्तमान में पारंपरिक वाद्य यंत्र लुप्त हो रहे हैं और इनके स्थान पर बैंड पार्टी में प्रयुक्त वाद्य यंत्रों और केसियो आर्गन जैसे इलेक्ट्रॉनिक वाद्य यंत्रों का उपयोग होने लगा है।
मातर मडई
छत्तीसगढ़ के गांव गांव में होने वाले मडई (छोटा मेला) की शुरुआत मातर पर्व से हो जाता है। मातर पर्व के अवसर पर आयोजन ग्राम में बाजार सजता है और आसपास के ग्रामीण मडई का आनंद लेते हैं।
अंखरा विद्या का प्रदर्शन
अखाड़ा या अंखरा विद्या को एक तरह का छत्तीसगढ़िया मार्शल आर्ट कहा जा सकता है। जिसमें लाठी का प्रयोग शस्त्र के रुप में किया जाता है। रावत जाति के लोगों के द्वारा इस कला का प्रदर्शन किया जाता है। लाठी भांजना एक विशिष्ट कला है जिसमें आत्मरक्षा और प्रहार करने की कला सिखाई जाती है। शौर्य और साहस से भरे से विधा के जानकार लोगों की संख्या अब बहुत कम हो गई है लेकिन मातर पर्व में कहीं कहीं आज भी इस कला का प्रदर्शन किया जाता है। हैरतअंगेज और रोमांचक कारनामा देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो जाता है। फरी(एक प्रकार का ढाल) और फुलेता (तेंदू की सजावट वाली लाठी) के माध्यम से अखरा कला का प्रदर्शन किया जाता था। वर्तमान में पानी से भरा हंडा दांत से उठाना,सीने पर पत्थर तोड़ना और ट्यूब लाईट आदि चबाना जैसे अन्य साहसिक कारनामों को भी शामिल कर लिया गया है।

रंग बिरंगी सोहाई (कंठहार) एवं लाठियाँ
गौ को माता के रुप में पूजने वाले भारतवर्ष और हमारे छत्तीसगढ में भी गौवंश की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। गौपालन को निकृष्ट और अलाभकारी कार्य समझे जाने के कारण गौ की दुर्गति हो रही है। मशीनीकरण के इस दौर में कृषि कार्य पूर्णतः यांत्रिक होने के कारण गौपालन में कमी आ रही है। लेकिन विचार करने योग्य बात है कि भविष्य में जब गौवंश ही नहीं रहेगा तो गोवर्धन पूजा और मातर पर्व जैसे लोकपर्व भी विस्मृत कर दिए जायेंगे। इसलिए हम सबको गौरक्षा और गौपालन के लिए आगे आना चाहिए।
आलेख
रीझे यादव टेंगनाबासा (छुरा) जिला, गरियाबंद
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
अगहन मास और छत्तीसगढ़ का लोक जीवन
November 13, 2025
बिंद्रानवागढ़ की जमींदारी
March 16, 2023
भुंजिया जनजाति का चांउर धोनी परब
December 08, 2022
गौवंश का गुरुकुल : दईहान
December 02, 2022
मातृशक्ति की आराधना का पर्व : मातर
October 26, 2022
दक्षिण कोसल का वन वैभव : उदंती अभयारण्य
December 16, 2021
अवघट म मिलय राम : मातर विशेष
November 06, 2021
लोकमंगल का पर्व सुरहुति तिहार
November 04, 2021
फ़िंगेश्वर राज का भव्य दशहरा उत्सव
October 15, 2021
संतान सुख देने वाली देवी रमईपाट
October 14, 2021
भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका
December 15, 2020
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार : जेठौनी तिहार
November 25, 2020
गौधन के प्रति कृतज्ञता अर्पण : सोहाई बंधन
November 18, 2020
जटियाई माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
टेंगनाही माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 17, 2020
जानिए लाल बंगला का रहस्य क्या है
October 07, 2020
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
पोरा तिहार: बैलों के प्रति कृतज्ञता और अन्न के गर्भ-पूजन का पर्व
September 09, 2026