राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिका शुक्ल सप्तमी | सोमवार
नक्षत्र: श्रवण | योग: वृद्धि | करण: गर
पर्व विशेष : | तदनुसार 16 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ की संस्कृति अद्भुत है। वन्य प्रांतर, नदियों और पहाड़ियों से आच्छादित छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। मैदानी इलाकों में अनेक परंपराएं देखने को मिलती है। वैसे ही सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवासरत जनजातियों की भी अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति है। छत्तीसगढ़ में निवासरत कई जनजातियों में से एक विशिष्ट जनजाति है भुंजिया जनजाति। इनका सादगीपूर्ण जीवन शैली, प्राकृतिक रहन सहन और आहार व्यवहार उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय है।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिलांतर्गत गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, महासमुंद जिले का बागबाहरा विकासखण्ड और धमतरी जिले के नगरी सिहावा विकासखण्ड में ही इस जनजाति का निवास है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी ये जनजाति पाई जाती है। भुंजिया जनजाति की अपनी विशिष्ट बोली है। रहन सहन के तौर तरीके हैं। महिलाएं प्रायः ब्लाउज नहीं पहनती। श्वेत साड़ी ही पहनती है। महिला-पुरुष दोनों के लिए चप्पल पहनना वर्जित होता है। हालांकि अब आधुनिक दौर में सभी पुरातन परंपराओं का निर्वहन संभव नहीं है।
भुंजिया जनजाति की तीन शाखाएं हैं। चोकटिया भुंजिया, चिंडा भुंजिया और खोल्हारजिया भुंजिया। इसमें से चोकटिया भुंजिया अपनी पुरातन परंपराओं के निर्वहन में अग्रणी है। उनकी लाली बंगला की संस्कृति अद्भुत है। जिसमें वे पृथक रसोई घर का निर्माण करते हैं। जिसे अगर उनके समाज के अलावा कोई अन्य व्यक्ति स्पर्श भी कर दे तो जला देते हैं। बहुत सी परंपराएं आधुनिक दौर में लुप्तप्राय हो रही है फिर भी कुछ परंपराओं का निर्वहन आज भी किया जाता है।
पडोसी राज्य ओडिशा और हमारे छत्तीसगढ की विभिन्न जनजातियों में भादो-क्वांर मास में नुआखाई की परंपरा है। जिसमें सभी जनजातियों द्वारा अपने इष्ट देवी देवताओं को नये अन्न का भोग लगाया जाता है। सामान्यतः नये धान का घर में बनाया चिवड़ा चढ़ाया जाता है। तत्पश्चात नये चावल का उपयोग भोजन के रुप मे प्रारंभ हो जाता है। लेकिन भुंजिया जनजाति में चांउर धोनी परब मनाने के बाद ही चावल को भात बनाकर या अन्य व्यंजन बनाकर खाया जा सकता है।

चांउर धोनी का सरल अर्थ है चावल को धोकर उपयोग करना। नुआखाई पर्व के बाद भी भुंजिया जनजाति में नये चावल का उपयोग सिर्फ चिवड़े के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। उसे पीसना या भात बनाकर खाना वर्जित होता है। चांउर धोनी पर्व अगहन मास के सप्तमी तिथि से अगहन पूर्णिमा तक मनाया जाता है।
विभिन्न स्थानों पर निवासरत भुंजिया परिवारों के द्वारा इस तिथि के भीतर अपनी सुविधानुसार मनाया जाता है। कई वर्षो से यह परंपरा चली आ रही हैं। सर्वप्रथम इस पर्व की शुरुआत भुंजिया जनजाति की उत्पत्ति से सम्बद्ध साल्हेपाडा (ओडिशा) में विराजित ठाकुर देव और अन्य आराध्य देवी देवताओं के पूजन से होती है। इसे ठाकुर देव जात्रा कहा जाता है।जहां पर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में निवासरत भुंजिया जनजाति के लोग एकत्रित होते हैं।इस अवसर पर मुर्गे, मुर्गियों और बकरों की बलि भी दी जाती है।
भुंजिया जनजाति के वरिष्ठ सदस्यों और बईगा (पुजेरी)के द्वारा देवी देवताओं का आवाहन किया जाता है और समुदाय की सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इस अवसर पर नये चावल को धोया जाता है तत्पश्चात सिल बट्टे से पीसकर उसका आटा बनाया जाता है। आटे से पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं और उपस्थित जनों को प्रसाद के रुप में वितरित किया जाता है।
प्रसाद का वितरण सिहारी पान के पत्तों के दोने में किया जाता है। जहां सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण करते हैं। ठाकुर देव जात्रा के बाद भुंजिया जनजाति के लोग अपने अपने घरों में भी चाउर धोनी परब मनाते है जिसमें बेटी बहिनी सगा भाई सभी को आमंत्रित किया जाता है और बड़े हर्षोल्लास के साथ ये पर्व संपन्न होता है।
नोट :- ग्राम केडीआमा निवासी भुंजिया जनजाति के श्री शत्रुघ्न नेताम (शिक्षक) के माध्यम से प्राप्त जानकारी
आलेख
रीझे यादव (शिक्षक) टेंगनाबासा (छुरा) जिला, गरियाबंद
राममय छत्तीसगढ़
April 13, 2026
अगहन मास और छत्तीसगढ़ का लोक जीवन
November 13, 2025
बिंद्रानवागढ़ की जमींदारी
March 16, 2023
भुंजिया जनजाति का चांउर धोनी परब
December 08, 2022
गौवंश का गुरुकुल : दईहान
December 02, 2022
मातृशक्ति की आराधना का पर्व : मातर
October 26, 2022
दक्षिण कोसल का वन वैभव : उदंती अभयारण्य
December 16, 2021
अवघट म मिलय राम : मातर विशेष
November 06, 2021
लोकमंगल का पर्व सुरहुति तिहार
November 04, 2021
फ़िंगेश्वर राज का भव्य दशहरा उत्सव
October 15, 2021
संतान सुख देने वाली देवी रमईपाट
October 14, 2021
भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका
December 15, 2020
छत्तीसगढ़ का पारम्परिक त्यौहार : जेठौनी तिहार
November 25, 2020
गौधन के प्रति कृतज्ञता अर्पण : सोहाई बंधन
November 18, 2020
जटियाई माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
टेंगनाही माता : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 17, 2020
जानिए लाल बंगला का रहस्य क्या है
October 07, 2020
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
निमाड़ और बुन्देलखण्ड के पारम्परिक बाल खेल एवं खेलगीत
November 16, 2026
छठी मइया और सूर्य नारायण की आराधना: आस्था, लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व
November 15, 2026
भारत की सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकात्मता: विविधता में पिरोया राष्ट्रभाव
November 13, 2026
राष्ट्रचेतना के अमर शिल्पी एवं सर्वविद्या के भगीरथ - भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय
November 12, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
पोरा तिहार: बैलों के प्रति कृतज्ञता और अन्न के गर्भ-पूजन का पर्व
September 09, 2026