ज्ञान भारतम् अभियान: प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने का संकल्प
April 26, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

इतिहास में ऐसे नायक बिरले ही होते हैं जो समाज उद्धार के लिए जन्म लेते हैं तथा समाज को अंधेरे से उजाले की ओर लेकर आते हुए तमसो मा गमय की सुक्ति को चरितार्थ करते हैं। अंग्रेजों के संरक्षण में ईसाईयों द्वारा मचाये गये धर्म परिवर्तन अंधेरे को दूर करने समाज एवं धर्म उद्धारक महामानव को धरती पर आना ही पड़ा। छोटा नागपूर के पठार में रांची जिले के उलिहातू गांव में 15 नवंबर 1875 को पिता सुगना और माता करमी के घर ऐसे ही एक अमर स्वाधीनता सेनानी ने बिरसा मुंडा ने जन्म लिया।
बिरसा का परिवार बेहद ही गरीब था। इनका आरंभिक बचपन मजदूरी तलाशते माता पिता के साथ कई गांवों में बीता, कुछ समय नैनिहाल में भी रहे। वहां उनके मामा ने इनका दाखिला एक सरकारी स्कूल में करा दिया गया, बचपन से ही प्रतिभा के धनी बिरसा स्कूल गए और पढ़ाई के दौरान उनके एक शिक्षक जयपाल नाग ने उनकी प्रतिभा सजह ही पहचान ली। उनके परिवार को सलाह दी कि उनका दाखिला चाइबास के मिशनरी स्कूल में कराएं। बिरसा के परिवार ने बात मान ली और उन्हें वर्ष 1886 में लूथरन मिशन स्कूल चाइबासा में दाखिला कराया, चूँकि स्कूल ईसाई मिशनरियों का था और स्कूल में प्रवेश हेतु बुनियादी शर्ते थी केवल ईसाई बच्चों का दाखिला हो, अतः बिरसा को पढ़ाई के एवज में मजबूरन ही धर्म परिवर्तन करा दिया गया।
प्रवेश पाते ही वह बिरसा मुंडा से बिरसा डेविड हो गए। स्कूली जीवन में ही ईसाई मिशनरियों के प्रपंच को प्रतिभाशाली बिरसा ने स्कूल में ही पहचान लिया। अब उन्हें ईसाई मिशनरियों द्वारा किए जा रहे व्यापक धर्म परिवर्तन और अंग्रेजों की षड्यन्त्रकारी नीतियाँ समझ में आने लगी। उन्होंने समाज में स्थापित भ्रम जाल का बारीकी से अध्ययन किया तथा जनजाति समाज मिशनरियों से काफी ज्यादा भ्रमित है और ईसाई मिशनरी स्थानीय जनजाति समुदाय को भ्रम में डाल कर उनका धर्मांतरण करा रहा है। कुछ सालों बाद बिरसा ने क्रिश्चियन स्कूल छोड़ दिया, क्योंकि उस मिशनरी स्कूल में जनजाति संस्कृति का मजाक बनाया जाता था जो बिरसा मुंडा को बिल्कुल भी पसंद नहीं था।
इसके बाद वे अपने गांव वापस लौट आए और यहीं उन्हें एक वैष्णो संत की संगत मिली और वे ओझा के रूप में मशहूर होने लगे और यहीं से उनके जीवन में बदलाव आया। इसके बाद बिरसा मुंडा का संपर्क स्वामी आनन्द पाण्डेय से हुआ। आनंद पांडे ने ही बिरसा मुंडा को हिन्दू धर्म और महाभारत के पात्रों का परिचय कराया और उनमे स्वदेश प्रेम जाग उठा। उन्होंने यह अनुभव किया कि सामाजिक बुराइयों ने जनजाति समाज को अंधकार में ले आया है, ब्रिटिश शासकों की गलत नीतियों की वजह से जनजातीय समाज उनके शिकंजे में फँसता जा रहा है।
बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों और मिशनरियों की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य युवा अवस्था में ही प्रारंभ कर दिया। बिरसा मुंडा के क्षेत्र छोटा नागपुर में नियंत्रण के लिए वन्य कानून सहित कई अन्य कानून लागू कर दिए गए और देखते ही देखते जनजातियों से उनके अधिकार छीने जाने लगे थे। जिससे जनजातीय समाज को अपने जीवन-यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान अंग्रेजों ने जंगलों की बाहरी सीमाओं पर बाहरी लोगों की बस्तियां बसाना शुरू कर दिया था।
मुंडा जिस जमीन को अपनी साझा संपत्ति समझते थे, अंग्रेजों ने उनका मालिकाना हक भी उन बाहरी बस्ती के लोगों को दे दिया। बिरसा मुंडा अंग्रेजों, मिशनरियों के खिलाफ होने वाले आंदोलन का हिस्सा बन चुके थे। सन् 1895 में बिरसा मुंडा ने घोषणा की “हम ब्रिटिश शासन तन्त्र के विरुद्ध विद्रोह की घोषणा करते हैं और कभी अंग्रेज नियमों का पालन नहीं करेंगे, छोटा नागपुर सदियों से हमारा है और तुम इसे हमसे छीन नहीं सकते। इसलिए बेहतर है कि वापस अपने देश लौट जाओ, वरना लाशों के ढेर लगा दिए जाएंगे।
अपने जनजातीय समाज को ईसाई मिशनरियों से बचाने एवं अंग्रेजों की यातना से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने तीन स्तरों समाज को संगठित करने का प्रयास किया। उन्होंने सामाजिक स्तर पर जनजाति समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और मिशनरियों के चंगुल से छूट कर बाहर आने हेतु प्रयास किए। बिरसा मुंडा ने बाकायदा ईसाईयत छोड़ी और ख़ुद को ‘नया’ घोषित किया। बिरसा ने मुख्यतः जो शिक्षा दी वह यह थी कि जंगल-जमीन मुंडा लोगों की है, अपना राज कायम करना है। समाज को एक सूत्र में बांधने हेतु सफल हुए। सामाजिक स्तर पर संगठित होते जनजातियों को देख कर ब्रिटिश शासन बौखला गए वही मिशनिरियों से जनजातीय समाज ने भी दूरियाँ बढ़ा ली।
बिरसा मुंडा का सामाजिक स्तर पर जनजाति समाज को संगठित कर उनमे स्वाधीनता की चेतना पैदा कर दी तो आर्थिक स्तर पर सारे जनजाति समाज ने स्वयं ही शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने लगे। बिरसा मुंडा ने उनका नेतृत्व किया और बेगारी प्रथा के विरुद्ध जबर्दस्त आंदोलन हुआ। जिसके कारण जमींदारों और नंबरदारों के खेतों, वनभूमि और घरों पर कार्य अवरुद्ध हो गया। इसका जमींदारों और अंग्रेजी हुकूमत पर जबरजस्त असर हुआ।
बिरसा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध राजनीतिक स्तर पर भी जनजातियों को संगठित किया। पहले ही उन्होंने सामाजिक और आर्थिक स्तर पर जनजातियों में स्वाधीनता की अलख जगा चुके थे, अतः राजनीतिक स्तर पर जनजाति समाज अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति सजग हुए। बौखलाए अंग्रेजों से लेकर मिशनरी सभी बिरसा मुंडा के खिलाफ हो गए, उन्होंने बिरसा को साजिश कर फंसाने की करतूतें आरंभ कर दी। अफवाहें फैलनी शुरू हुईं कि बिरसाइत भगत सारे ग़ैर बिरसाइत लोगों को मार देंगे। अफवाहों को बल इससे भी मिला कि बिरसाइत तब तक मिशनरियों से उलझने भी लगे थे। सो, बिरसाइत समाज की एक बैठक के वक़्त पुलिस ने उन्हें घेर लिया लेकिन वे बिरसा लोगों को पकड़ नहीं पाए और वे घने जंगलों में भाग निकले। भगवान बिरसा का मिथक इससे और मज़बूत होना ही था।
कुछ दिन बाद वे जंगल में सोते हुए पकड़ लिए गए और उन्हें 2 साल की सजा हुई। लेकिन बिरसा ने काम जेल से भी नहीं रोका। 1899 में रिहा हुए तो मिथक है कि सुनहरी मिट्टी लपेटे हुए निकले। ‘ठीकेदारी’ और अपनी बेदखली के खिलाफ बिरसाइत फिर से संगठित हुए और 24 दिसंबर 1899 को बिरसा के नेतृत्व में उन्होंने उलगुलान (क्रांति/विद्रोह) का ऐलान कर दिया। उन्होंने सबसे पहले हमले ईसाई मुंडा बन चुके लोगों पर किये, फिर मिशनरियों और फिर चर्च पर किये। उन्होंने रांची के डिप्टी कमिश्नर पर भी हमला किया।
9 जनवरी 1900 को सैल रकाब पहाड़ी पर बिरसाइतों की अंग्रेजों से निर्णायक भिड़ंत हुई, बिरसा तो भाग निकले लेकिन तमाम बिरसाइत शहीद हुए, तमाम पर बहुत ज़ुल्म ढाये गए। बिरसा के फिर से निकल जाने से तिलमिलाए अंग्रेजों ने इस बार उन पर 500 रुपये का ईनाम रखा। आखिर में किसी की मुखबिरी की वजह से बिरसा पकड़े गए और उन्हे जेल में डाल दिया गया। उन्होंने 25 वर्षीय बिरसा को धीमा जहर देना प्रारंभ कर दिया, जिसके कारण वे 9 जून 1900 को अमर शहीद हो गए।
इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में छोटा नागपुर का पठार वर्तमान झारखंड क्षेत्र में अपने क्रांतिकारी और स्वदेश प्रेम की ताकत से 19वीं शताब्दी के अंत में जनजाति समाज की दशा और दिशा अभूतपूर्व बदलाव लाया। मिशनरियों के धर्मांतरण और अंग्रेजों के काले कानूनों को चुनौती देकर ब्रिटिश शासन को परेशानी में डाल दिया। बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के पथप्रदर्शक थे। जनजातीय समाज आज अपने पूर्वज बिरसा मुंडा को भगवान के रूप में पूजनीय मानता है।
वर्तमान में भी भगवान बिरसा मुंडा के विचार एवं कार्य प्रासंगिक हैं। ईसाई मिशनरियां वनवासी भाईयों एवं बहनों को प्रलोभन देकर धर्मातरित कर उनका शोषण कर रही है। ऐसे समय में मिशनरी के धर्मातंरण कार्य को रोकने के लिए भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर उलगुलान का शंखनाद होना चाहिए। जिससे भारत के वनवासी भाईयो एवं बहनों की संस्कृति एवं धर्म अक्षुण्ण रह सके।
आलेख
वेद प्रकाश सिंह ठाकुर एम. ए. (प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व) रायपुर छत्तीसगढ़ .
ज्ञान भारतम् अभियान: प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने का संकल्प
April 26, 2026
सामाजिक समरसता के आलोक में गोटुल
February 22, 2026
जनजातीय समाज में महाशिवरात्रि का पर्व
February 14, 2026
भारतीय मापन पद्धति में रत्ती का महत्व
January 01, 2026
वाचिक परंपरा और उसका महत्व
December 25, 2025
नव वर्ष की भारतीय परंपरा
December 21, 2025
वनवासी विरासत पर आधारित आज का विश्व
December 11, 2025
लोक कथाओं में छिपा समाज का इतिहास
December 09, 2025
प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी: रानी अब्बक्का देवी
November 19, 2025
जनजातीय गौरव दिवस: हमारे महापुरुषों और राष्ट्रीय-गौरव के स्मरण का दिन
November 14, 2025
जनजातीय वर्ग के विरुद्ध अंग्रेजों के षड्यंत्र
November 12, 2025
जनजातीय वर्ग का सामाजिक और आध्यात्मिक दर्शन
November 12, 2025
जनजातीय समाज की ज्ञान परम्परा
November 12, 2025
वैश्विक समस्याओं के निदान में जनजातीय समाज की भूमिका
November 12, 2025
जनजातीय समाज के प्रति मिथ्या धारणाएँ एवं उनका कारण
October 31, 2025
हम सबके मूल में जनजातीय समाज की मान्यताएं
October 31, 2025
जब जंगलों से उठी आज़ादी की पहली आवाज़
October 31, 2025
तुलसी पूजा: भारतीय समाज में प्राकृतिक तत्त्वों के उपासना की परम्परा
October 31, 2025
आंवला नवमी: भारतीय समाज में प्रकृति पूजन का पर्व
October 29, 2025
छत्तीसगढ़ में सूर्य उपासना की 10,000 वर्ष पुरानी परंपरा
October 28, 2025
"छत्तीसगढ़ का पारंपरिक गौरा-गौरी उत्सव: शिव-पार्वती विवाह का लोक पर्व
October 21, 2025
दीपावली/ नवसस्येष्टि: प्रकाश, पुनर्जागरण और भारतीय जीवन-दर्शन का उत्सव
October 20, 2025
जानिए नरक चौदस का महत्व
October 19, 2025
धनतेरस पर्व: आयुर्वेद,स्वास्थ्य और समृद्धि का उत्सव
October 18, 2025
मुरिया दरबार
October 03, 2025
बस्तर दशहरा: शक्ति की उपासना और महिषासुर पर विजय की यात्रा (भाग 03)
September 24, 2025
बस्तर दशहरा: शक्ति की उपासना और महिषासुर पर विजय की यात्रा (भाग-02)
September 23, 2025
बस्तर दशहरा: शक्ति उपासना और महिषासुर पर विजय की यात्रा (भाग 01)
September 22, 2025
भारतीय समाज को एक सूत्र में बांधते: हमारे पितर
September 21, 2025
बस्तर का गोंचा/रथ महापर्व: भारतीय संस्कृति की देव यात्रा (जातरा) का प्रतीक
June 27, 2025
पारधी जनजाति की शिल्पकला आधारित जीवन शैली
April 30, 2025
महानदी अपवाह तंत्र की व्यापारिक पथ प्रणाली : शोध पत्र
April 30, 2025
मिशनरियों के विरुद्ध उलगुलान के नायक बिरसा मुंडा
June 09, 2022
नगपुरा का श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ
January 21, 2022
कबीरपंथियों के आस्था का केन्द्र दामाखेड़ा
December 14, 2021
जानिए ऑपरेशन पोलो क्या है?
September 17, 2021
जहां प्रकृति स्वयं करती है शिव का जलाभिषेक
August 18, 2021
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
भारतीय संस्कृति और भाषाई विविधता
July 08, 2026