मल्हार और राम
May 27, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

कोरबा जिला 20°01' उत्तरी अक्षांश और 82°07' पूर्वी देशांतर पर बसा है। इसका गठन 25 मई 1998 को हुआ, उसके पहले यह बिलासपुर जिले का ही एक भाग था। यहाँ का क्षेत्रफल 712000 हेक्टेयर है। जिले में चैतुरगढ़ का किला, तुमान का शिव मंदिर और पाली का शिव मंदिर भारत सरकार द्वारा संरक्षित स्मारक है, तो राज्य सरकार द्वारा एकमात्र संरक्षित स्मारक कुदुरमाल की कबीरपंथी साधना एवं समाधि स्थल है। इसके अलावा भी जिले में पूरावैभव एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण अनेक महत्वपूर्ण स्थल हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।
सन् 2001 में जब देवपहरी स्थित आश्रम में बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई कराने जाता था, उस समय आदिमानवों के अनेक शैलाश्रयों को देखा था। जिसमें कुछ में शैलचित्रों को भी देखा था पर उन सबको तब आदिवासियों की कलाकृति मानकर ध्यान नहीं देता था। जब राष्ट्रीय संगोष्ठियों में अन्य विद्वानों की शोध आलेखों को देखा और जाना तो अब नए सिरे से जिले के सदस्यों में चित्रों की खोज प्रारंभ की।

अधिकारिक रूप से 8 नवंबर 2012 को कोरबा जिले में पहली बार शैलचित्रों की खोज को प्रकाश में लाया। यह स्थान करतला विकासखंड अंतर्गत सुअरलोट का था। तब पर्यटकों की संख्या वहाँ बढ़ने लगी और कुछ लोग उनको खराब भी करने लगे। तब फिर नए खोज तो करता रहा पर प्रकाश में भी लाने डरता रहा। ऐसा ही एक शैलाश्रय है, जिसको पहली बार 2016 में स्थानीय पहाड़ी कोरवा केंदाराम जी के साथ खोज किया था।
जिले में और भी बहुत सारे शैलाश्रय हैं। पर यह शैलाश्रय कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लेमरू के आश्रित ग्राम छातीबहार जिसे हम गोल्हर के नाम से भी जानते हैं और छातीपाठ के नाम से भी। यहाँ पर अनेक शैलाश्रय हैं। जिनमें कुछ में शैलचित्र भी हैं। इन्हीं में से एक है शैलाश्रय है बरहाझरिया।

बरहाझरिया जिला मुख्यालय कोरबा से बाल्को लेमरू मार्ग पर 35 किलोमीटर दूर सड़क के बाईं ओर स्थित है, छातीबहार ग्राम में है। इसे गोल्हर के नाम से भी जाना जाता है। 22° 33'10"उत्तरी अक्षांश, और 82° 48'55"पूर्वी देशांतर पर 566.17 मीटर समुद्र से ऊंचाई पर यह ग्राम बसा है। यह पहाड़ी कोरवाओं की एक छोटी सी बस्ती है। यहाँ मानघोघर नदी एक नाले के रूप में बहती है, जिसे बरहाझरिया के नाम से जानते हैं।
झरिया ग्रामीण भाषा में पानी का एक स्रोत को कहा जाता है। यहाँ के शैलाश्रय में जंगली सूअर बहुतायत से निवास करते थे। जिसे स्थानीय भाषा में बरहा कहा जाता है। इस तरह इस नदी का इस जगह पर नाम बरहाझरिया पड़ गया। यहाँ के शैलाश्रय में जो शैलचित्र मिले हैं, उसे स्थानीय लोग इसे बरहाझरिया के नाम से जानते हैं। यह शलाश्रय बरहाझरिया के किनारे पर स्थित है।

यहाँ कुछ शैलाश्रयों में आदिमानव निवास करते रहे होंगे, अत्यंत दुर्गम शैलाश्रय है। इनमें से एक शैलाश्रय में शैलचित्र है। जो 15215 फ़ीट माप का शैलाश्रय है। जिसमें शैलचित्र लगभग 3 फीट की ऊंचाई से प्रारंभ होकर 15 फीट तक की ऊंचाई पर बने हुए हैं। यहाँ लगभग 150 से अधिक शैलचित्र बने हुए हैं और भी शैलचित्रों की मिलने की संभावना है।
दुर्गम क्षेत्र घने वन जंगली जानवरों के विचरण क्षेत्र तथा अत्यधिक ऊँचाई पर गुफा निर्मित होने के कारण पहली बार खोज नवंबर 2016 में और दूसरी बार 14/ 12 /2019 को पुनः निरीक्षण के बाद भी संपूर्ण शैलचित्रों की खोज नहीं कर पाया हूँ। फिर भी जितने शैलचित्रों की प्राप्ति यहाँ पर कर पाया हूँ, उनमें 50 हाथ के पंजे जिसे स्टेंसिल तकनीक के सहारे से तात्कालिक आदिमानवों ने रंग को मुंह में भरकर फरकने की तकनीक का उपयोग कर बनाये होंगे।

ज्यामितीय प्रकार के 40, हिरणों की 20 और अन्य प्रकार की शैलचित्रों की संख्या 30 हैं। जब 2016 में यहाँ गया था तो यहाँ और भी शैलचित्र स्पष्ट दिखाई देते थे पर समय के साथ साथ उनमें कुछ शैलचित्र चटककर गिर गए हैं। ये सारे ही चित्र स्थानीय बलवे पत्थर से निर्मित प्राकृतिक स्थल पर निर्मित हैं। ये शैलचित्र लाल गेरवे रंग से बनाए गयें हैं।
यहाँ पर शैलचित्रों में ग्रास क्रापिंग (घास रोपण) के भी शैलचित्र बने हैं। जिससे पता चलता है कि इन चित्रों के निर्माण के समय में संभवतः आदिमानवों ने खेती की ओर कदम बढ़ाए होंगे और उनको हम प्रज्ञमानव भी कह सकते हैं। इस शैलाश्रय में कुछ जगहों पर कम गहरे गोल चित्र भी मानव निर्मित हैं। जिन पर प्रज्ञमानव (आदिमानवों) के द्वारा अनाज कूटने का भी काम किया जाता रहा होगा।

आधुनिक युग में भी आदिवासी और वनवासी महिलाएँ मुसल की सहायता से वनाँचल में धान (अनाज) कुटने का काम करती हैं। यहाँ पर बहुत अच्छे ज्यामितीय शैलचित्र भी बने हैं जो कोरबा के दूसरे शैलाश्रयों में निर्मित शैलचित्रों में भी हैं ।
यहाँ के शैलचित्र दुनिया भर के प्रागैतिहासिक कालीन शैलचित्रों से आश्चर्यजनक रूप से समानताएँ रखते हैं। चित्रों की बनावट और शैली के आधार पर यहाँ के शैलचित्र प्रागैतिहासिक काल के प्रतीत होते हैं। जो महापाषाण काल से लेकर नवपाषाण काल तक के हो सकते हैं।

आदिमानवों ने उबड़-खाबड़ चट्टानों की दीवार को ही अपना कैनवास बनाकर अपने अंतर्मन को व्यक्त किया। लाल रंग और ज्यामितीय चित्रों की रचनाओं से यह स्पष्ट होता है कि यहाँ के शैलाश्रय में निवास करने वाले आदिमानव जिसे हम प्रज्ञमानव भी कह सकते हैं। वे इस स्थल पर प्रसन्नता से सुरक्षित रहते हुए दीर्घ अवधि तक खुशहाली से जीवन व्यतीत करते रहे होंगे।
जहाँ न तो शिकार की ही कमी थी और न ही भोजन के लिए अनाज और कंदमूलों की ही। विद्वानों का अभिमत है कि यहाँ के शैलचित्र 30-40 हजार वर्ष से अधिक प्राचीन भी हो सकते हैं तो ऐतिहासिक काल के भी। जिसकी वैज्ञानिक पद्धति से जांच कराकर ही वास्तविक तिथि पता लगाई जा सकती है।

निष्कर्ष :- प्रागैतिहासिक कालीन इन चित्रों की बनावट आश्चर्य रूप से दुनिया भर में बनी गुफा चित्रकला और शैलचित्रों से समानताएँ रखती हैं। चाहे वह 30000 वर्ष पुरानी स्पेन की अल्टामीरा गुफा हो या उत्तरी ऑस्ट्रेलिया की गुफा, छत्तीसगढ़ के सिंघनगढ़ के शैलचित्र हो या जशपुर के शैलचित्र हों।
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद की गुफाओं के चित्र हो चाहे कश्मीर की गुफाओं में बने पंजे की शैलचित्र हों। इन चित्रों में एकरूपता दिखाई देती है। इनमें जानवरों के तो चित्र स्पष्ट है ही। प्रागैतिहासिक काल के आदिमानव इन प्राकृतिक शैलाश्रयों का उपयोग अस्थाई रूप से आवास के लिए करते थे तथा अपने दैनिक सांस्कृतिक जीवन की कलात्मक प्रस्तुति इन शैलाश्रयों पर चित्रों के रूप में करते थे। जिससे उस काल की संस्कृति पर प्रकाश पड़ता है।
संदर्भ :-
1/- साखलकर, र०वि०, यूरोपीय चित्रकला का इतिहास, राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी जयपुर 2012 पृष्ठ 2-5 एवं 225।
2/- डॉक्टर राजीव मिंज, सहायक प्राध्यापक भारतीय प्राचीन भारत का इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़, कोसल-11 पृष्ठ 151-155
3/- प्रभात कुमार सिंह एवं प्रवीन तिर्की ,कोशल 11 पृष्ठ 166 से 170
4/- भुवन विक्रम, आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, आगरा सर्किल, इंटरप्रिटिंग रॉक आर्ट, कोसल- 3, पृष्ठ 383 से 385 ।
5/ आशिष एस०शेन्डे, विनित गोधल, ज्योति भार्गव-सम साइलेंट फीचर्स आप रॉक आर्ट इन विदर्भ रीजन ऑफ महाराष्ट्र, कोसल -3, पृष्ठ- 374 से 382
आलेख एवं चित्र
हरिसिंह क्षत्री
मार्गदर्शक – जिला पुरातत्व संग्रहालय
कोरबा, छत्तीसगढ़
मो. नं.-9407920525, 9827189845
मल्हार और राम
May 27, 2026
स्वास्थ्य के लिए महाऔषधि है योग : विश्व योग दिवस
June 20, 2025
सरई वृक्ष में विराजमान सरई श्रृंगारिणी माता
April 06, 2022
कोरबा की सर्वमंगला माई
October 14, 2021
डिडिनेश्वरी माई मल्हार : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 26, 2020
दक्षिण कोसल में रामकथा की व्याप्ति एवं प्रभाव : उद्घाटन सत्र रिपोर्ट
September 02, 2020
दक्षिण कोसल के रामायण कालीन ऋषि मुनि एवं उनके आश्रम : वेबीनार रिपोर्ट
August 12, 2020
दक्षिण कोसल की जनजाति संस्कृति एवं धार्मिक विश्वास : वेबीनार रिपोर्ट
August 04, 2020
दक्षिण कोसल में रामायण से संबंधित पुरातात्विक साक्ष्य विषय पर संगोष्ठी सम्पन्न : वेबीनार रिपोर्ट
July 27, 2020
दक्षिण कोसल की रामलीला एवं उसका सामाजिक प्रभाव : वेबीनार रिपोर्ट
July 21, 2020
सरगुजा के जनजातीय समाज पर रामायण का प्रभाव : वेबीनार रिपोर्ट
July 14, 2020
छत्तीसगढ़ के अलिखित साहित्य में रामकथा : वेबीनार रिपोर्ट
July 06, 2020
दक्षिण कोसल में रामायण का प्रभाव : वेब संगोष्ठी सम्पन्न
June 29, 2020
छत्तीसगढ़ी संस्कृति में रामकथा की व्याप्ति : वेबीनार रिपोर्ट
June 23, 2020
राम वनगमन पथ में रामगढ़ का महत्व विषयक वेबीनार सम्पन्न
June 07, 2020
बरहाझरिया के शैलाश्रय और उसके शैलचित्र
May 29, 2020
संग्रहालय दिवस पर हुआ ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन
May 20, 2020
पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर की मल्हार (छत्तीसगढ़) यात्रा : एक संस्मरण
May 19, 2020
अद्भुत मेधाशक्ति सम्पन्न पुराविद : पद्मश्री श्री विष्णु श्रीधर वाकणकर
May 04, 2020
भगवान परशुराम जन्मदिवस एवं पावन पर्व अक्षय तृतीया
April 26, 2020
सुअरलोट के शैलचित्र : क्या सीता हरण यहीं हुआ था?
November 18, 2019
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
लिखामाड़ा शैलाश्रय ओंगना: रामायण से संबंधित शैल चित्र
July 17, 2026