बैगा समुदाय में बच्चों के खेल
October 07, 2026
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

देश के सभी बच्चों की तरह बैगा बच्चे भी कई प्रकार के खेल-खिलौने खेलते हैं। अलग-अलग मौसम में बैगा किशोर भिन्न-भिन्न खेल खेलते हैं। इनके सारे खेल परंपरागत होते हैं। बैगा जनजाति के बच्चे किलों का खेल, कुकड़ा पाट, गेंड़ी खेल, बाजार-बाजार, रेहची खेल, पुतरा-पुतरी, गाय-गाय, घोड़ा-घोड़ी, बकरा बकरी और मुर्गा-मुर्गी जैसे जानवरों के खेल आमतौर पर खेलते हैं। बैगा बच्चों को उंची जगह से कूँद कर जमीन में लोटना सबसे ज्यादा पसंद होता है। वे किसी गिरे हुए पेड़ पर चढ़कर और जमीन पर छलांग लगाकर एक सुहावने दिन की शुरुआत करते हैं। नदी की तलहटी की नर्म-नर्म रेत पर बार-बार लोटना उन्हें बहुत पसंद है। इसके अलावा बैगा बच्चे दुलही पुत्तरी खेल, छुवा छुअव्वल, लुका-पुका, कुकरी छू, साधू खेल, कुकर बिलाई. हाथी खेल, फुगरी खेल, बेल सटाका खेल, कपरेल नारबेल, दंडति बराति, थपोड़ी आदि खेल खेलते हैं। किशोर अब कबड्डी और बालीवाल भी खेलने लगे हैं।
किल्ल-लो का खेल
इसी प्रकार किलों का खेल किशोर बालकों द्वारा खेला जाता है। यह बरसात से शुरु होकर पूस माघ तक खेला जाता है। इस खेल में लकड़ी के कई किल्ल-लो बनाये जाते हैं। किलों को बाँस के डंडों से छेंकते हैं। सामने कई किलों को सामने खड़े कर देते हैं। दाँव लेने वाला लड़का डौहा से किल्ल-लो को निशान बनाकर मारता है। डौहा से किल्ल-लो गिर जाए तो दोबारा दाँव खेलना पड़ता है। इस प्रकार जो लड़के सब किल्ल-लो को गिरा देते हैं। उसका दल विजयी हो जाता है। गिरे हुए किल्ल-लो को हटाते जाते हैं। निशाना चूकने पर दल का दूसरा सदस्य दाँव देता है। खेल खूँटी व आखरी गुर्रा छेंकने तक पहुँचता है। हार-जीत का फैसला हो जाता है। जीतने वाले को दाँव जीत गया कहते हैं और हारने वाले को पदरी कहते हैं। हारने वाले को पदरी-पदरी कहकर चिढ़ाया जाता है और खेल समाप्त हो जाता है।

किल्ल-लो का खेल
कुकड़ा पाट खेल
इसी प्रकार कुकड़ा पाट लड़के और लड़कियाँ दोनों मिलकर खेलते हैं। कुकड़ा पाट में आँगन में धूल की एक रेखा खींची जाती है। पाल की ओर एक बड़ा घेरा बनाया जाता है। जिसे जुड़ा मुर्गी कहते हैं। पाल के दूसरी ओर छोटा घेरा बनाया जाता है। जिसे मुर्गा घर कहते हैं। जुड़ा मुर्गी में सभी लड़के खड़े हो जाते हैं और मुर्गी घर में एक लड़का और एक लड़की खड़े होते हैं और यह संवाद बोलते हैं -
कुकरी कूँ कुकरी कूँ।
केखर मुर्गा ।।
राजा दशरथ के मुर्गा ।
कहाँ खेलें।
डांढ़ी कुआँ मा ।।
इस संवाद के बाद मुर्गा घर से मुर्गा हाथ बढ़ाकर एक मुर्गी को खींचता है। खींचने से मुर्गी अपनी परिधि या पाल लाँघकर बाहर आ जाती है, तो वह मुर्गा घर में खड़ी हो जातो है। मुर्गी घर में खड़ी सभी मुर्गीयाँ मुर्गी की मदद करती हैं। परन्तु मुर्गा होशियारी और ताकत से मुर्गी को छुड़ा लेता है। यदि मुर्गा पकड़ लिया गया तो उसका दाँव खतम हो जाता है। खेल बड़ा दिलचस्प और उत्साहजनक होता है।
गेंडी का खेल
बैगा बालक हरियाली से नवाखाई तक गेंड़ी का खेल खेलते हैं। ये लोग पाँच छय फुट की दो लाठी में नीचे की ओर से करीब दो फुट ऊँचाई पर बाँस की खपच्चियाँ आधा-आधा फुट की दोनों लाठियों में बक्कल या ड़ोरी से बाँधते हैं। फिर उसके ऊपर चढ़कर संतुलन बनाते हुए चलते और दौडते हैं। वे अपनी-अपनी गेंड़ियों पर गाँव के घर-घर जाते हैं। घरों से उनको नेंग मिलता है। नेंग में उन्हें आटा मिलता है। आटा एकत्र हो जाने पर सभी बालक नदी के किनारे जाते हैं। उस आटा की रोटियाँ बनाते हैं, फिर किसी नदी के किनारे टीला में जाकर रोटी का पसाद खाते हैं और गेंड़ियों को नदी में विर्सजित करके घर वापस आ जाते हैं। इस प्रकार गेंड़ी का खेल खत्म हो जाता है।

गेंड़ी का खेल
कुकर बिलाई खेल
इसी प्रकार कुकर-बिलाई खेल में बच्चों का एक घेरा आपस में हाथ मिलाता है। एक बच्चा अंदर होता है और एक बाहर, अंदर वाला बच्चा बिल्ली है और बाहर वाला कुत्ता। कुत्ता बिल्ली को घेरे में अंदर बाहर करता है और वह कुत्ते को तब तक अंदर आने से रोककर खेल में शामिल हो जाती है। जब तक बिल्ली पकडी नहीं जाती।
पुतरा-पुतरी खेल
इसी प्रकार पुतरा-पुतरी खेल बैगा बच्चों का यह सबसे प्रिय खेल है। इस खेल के कोई नियम नहीं होते। यह एक बहुत ही सरल खेल है। बच्चों का एक समूह जंगल में जाकर वे शाखाओं और पत्तों से कुछ कच्ची झोपड़ियाँ बनाते हैं। फिर लड़के लड़कियाँ अपने जोड़े बनाते हैं। एक छोटा लडका और एक छोटी लड़की अपने साथ के बच्चों के साथ अपना घर बसाते हैं। कुछ पत्थरों को मिलाकर चूल्हा बनाते हैं। कुछ पत्ते और लकड़ियाँ खाना और सब्जी के रुप में होती हैं। लड़का जाता है और आग जलाने के लिए लकड़ी लाता है। लडकी खाना बनाने का नाटक करती है। वे घर को रसोई और शयनकक्ष में बांट देते हैं और खाना खाने के बाद दोनों अंदर वाले कमरे में चले जाते हैं। दूसरे बच्चे बाहर परछी में सोने का नाटक करते हैं।

पुतरा-पुतरी खेल
दंडति बराति खेल
इसी प्रकार दंडति बराति खेल में दो लड़के एक दूसरे के सामने खड़े होते हैं और अपनी बाहें ऊपर उठाकर एक मेहराब बनाते हैं। बाकी लड़के एक पंक्ति बनाते हैं, प्रत्येक आगे वाले लड़के या लड़की की कमर पकड़े हुए। वे मेहराब के अंदर और बाहर गोल-गोल घूमते हैं और "दंड़ति बराति तोड़ी ऐ बासुरी!" गाते हैं। समय समय पर समय आने पर मेहराब जलूस पर गिर पड़ता है और उसके सदस्य एक-एक करके पकड़े जाते हैं। वे बिल्लियाँ बन जाते हैं और मेहराब बनाने वाले लड़कों के पैर पकड़कर लेट जाते हैं। जब सभी पकड़े जाते हैं तो वे भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनके पैर कसकर पकड़े जाने पर वे हँसते हुए बच्चों के एक संघर्षरत समूह के ऊपर गिर पड़ते हैं।
नून खेल
इसी प्रकार बैगा बच्चों द्वारा खेल जाने वाला खेल नून खेल अत्यंत मनोरंजक है। इसमें बच्चे राख या सूखी सफेद मिट्टी से तीन लंबी रेखाऐं बनाते हैं और इन्ही छोटी रेखाओं से काटकर कई कमरों में विभाजित किया जाता है। एक कमरे के एक छोर पर नमक का भंडार है और दूसरे कमरों में पुलिस, एक कमरे से दूसरे कमरे में जाते समय पुलिस द्वारा पकड़े जाने से बचते हुए, एक दूसरे के सामने लाइन में खड़े होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को अपने कमरे में ही रहना होता है।

नून खेल
बेल सटाका खेल
बेल सटाका खेल यह खेल भी इसी तरह का है। दो लड़के एक दूसरे के सामन बैठते हैं और अपने पैर एक दूसरे के कंधों पर रखते हैं। दो अन्य लड़के एक-एक उनके दोनों ओर बैठते हैं। वे अपने पैर पहले दो लड़कों के पैरों के नीचे और ऊपर रखते हैं, फिर वे अपने पैरों का तब तक नीचे करते हैं, जब तक की वे एक गेंद की तरह आपस में गुंथ ना जायें, और फिर वे बेल सटाका, बेल सटाका गाना शुरु करते हैं।
थपोडी खेल
बैगा बच्चों का थपोडी खेल बहुत मनोरंजक होता है। इसमें हाथों से ताली बजाई जाती है और कुहनियों तथा सिर को तीव्र, जटिल तथा लयबद्व क्रम में स्पर्श किया जाता है। एक बच्चा लोक गीत गाता है।
कांदा बाडी खेल
कांदा बाड़ी खेल बैगा खेलों में सबसे विशिष्ट और महत्वपूर्ण है। इसमें कई लड़के एक पंक्ति में बैठते हैं. प्रत्येक दूसरे के फैले हुए पैरों के बीच लकड़ी के छोटे टुकड़े और जड़ें पंजों के बीच रखते हैं। यह कांदा बाड़ी या जड़ों का बगीचा है। इसमें तीन लड़कों को पति पत्नी के रुप में चुना जाता है। जो एक बाड़ी के मालिक होते हैं। सबसे पहले पति-पत्नी अपने हाथों को ऊपर लहरात हुए रेखा के चारों ओर घूमते हैं। यह खेत में पानी देने का काम है। फिर पति एक पैर पर उछलता और चिल्लाता है- "मैं बाड़ लगा रहा हूँ" पत्नी दोनों पैर पर उछलती हुई चिल्लाती है। "मैं इसे उखाड़ रही हूँ। एक जड़ को ऊपर उठाते हुए, वे सभी चोर-चोर चिल्लाते हैं और जड़ें उछलकर ऊपर आ जाती हैं और सभी उसे पीटते हैं और इस तरह खेल समाप्त हो जाता लें
डा.विजय चौरसिया
गाडासरई, जिला - डिन्डौरी
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
जनजातीय समाज में कलशों और जवारों के साथ शारदीय नवरात्र का पर्व
October 19, 2026