हड़प्पा नहीं, अब सिंधु सरस्वती सभ्यता !
November 12, 2025
संवत् 2083 विक्रमी | कार्तिक शुक्ल द्वितीया | मंगलवार
नक्षत्र: अनुराधा | योग: शोभन | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 10 नवंबर 2026

मिस्त्र, मेसोपोटामिया व भारत, इन तीनों ही राष्ट्रों की सभ्यता विश्व में सर्वाधिक प्राचीन है। यूं तो इन सभी सभ्यताओं के मूल में प्रकृति पूजा है फिर भी तीनों में कुछ कुछ विभेद हैं। भारत का सौभाग्य यह है की विश्व की सभी प्राचीनतम सभ्यताएं विभिन्न कारणों से अपने मूल भाव से विमुख हो गई परन्तु भारतीय समाज आज भी अपनी 5000 वर्ष प्राचीन परम्पराओं को जीवंत बनाए हुए है।
इन प्राचीन परम्पराओं के वाहक आज हिन्दू, बौद्ध, जैन, सिख आदि मतों का अनुसरण करते हैं। सनातन परम्परा में ईश्वर की साधना के विभिन्न माध्यम थे जिनमें एक माध्यम लिंग पूजा का था, यहां इस बात का उल्लेख आवश्यक है की लिंग सृष्टि की रचना का आधार है। लिंग व योनि के मेल से ही मानव उत्पति सम्भव है, यही कारण है की सनातन दर्शन में इसे पवित्र माना गया है।
सनातन परम्परा का प्राचीनतम ग्रंथ है ऋग्वेद, इस ग्रन्थ में विभिन्न देवी-देवताओं का वर्णन है जिनमें इंद्र, अग्नि, रूद्र, विष्णु आदि प्रमुख हैं। रूद्र जिन्हें ऋग्वेद में सृजनकर्ता व संहारक की संज्ञा दी गई है वे और कोई नहीं शिव ही हैं। इन रूद्र या शिव की आराधना के पुरातात्विक साक्ष्य हमें बहुतायत में मिलते हैं, इनमें कुछ पुरातात्विक साक्ष्य 5000 प्राचीन हैं।
शिव की आराधना लिंग स्वरूप व मानव स्वरूप दोनों में ही की जाती है। भारत की प्राचीनतम सभ्यता जिसे हम सरस्वती-सिंधु सभ्यता के नाम से जानते हैं उसमें भी हमें शिव पूजा के पर्याप्त साक्ष्य देखने को मिलते हैं। इस सभ्यता के एक पुरास्थल कालीबंगा से हमें पकी मिट्टी का बना एक शिवलिंग प्राप्त हुआ है। इसी सभ्यता का एक और पुरस्थल है हड़प्पा जो वर्तमान में पाकिस्तान में अवस्थित है। इस पुरास्थल से भी उत्खनन के दौरान शिवलिंग प्राप्त हुआ है।
इन शिवलिंगों के विवरण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की विवरणिकाओं में उपलब्ध हैं। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में भी इस सभ्यता के विभिन पुरास्थलों से मिले शिवलिंग प्रदर्शित हैं। मानव स्वरूप में शिव का अंकन भी हमें इसी सभ्यता में देखने को मिलता है, वर्तमान पाकिस्तान में स्थित मोहनजोदड़ो से मिली एक मुहर पर एक योगी का अंकन है जिसके इर्द-गिर्द पशु खड़े हैं। विश्व के प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ताओं का यह मत है की यह शिव ही हैं, इन्हें पशुपति की संज्ञा दी गई है। सरस्वती सिंधु सभ्यता से मिले पुरावशेष यह सिद्ध कर देते हैं की तत्कालीन समाज में शिव पूजा का भी प्रचलन था, ऋग्वेद में भी शिव पूजा का उल्लेख पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है।
कालीबंगा से प्राप्त शिवलिंग (सरस्वती-सिंधु सभ्यता) आज से लगभग 2400 वर्ष पूर्व बनने वाले आहत सिक्कों पर शिव के आयुध या हथियार त्रिशूल का अंकन हमें दिखाई देता है, यह तत्कालीन भारतीय समाज में शिव के प्रति आस्था का प्रतिबिम्ब है। भारत का मूल समाज तो शिव की आराधना करता ही है, इस राष्ट्र में आक्रमणकारी के रूप में आए शक व हूण शासकों द्वारा चलाए गए सिक्के इस बात को प्रमाणित करते हैं की विदेशी आक्रांताओं की भी आस्था के केंद्र शिव थे।
हूण शासक वासुदेव के द्वारा चलाए गए सिक्कों पर हमें शिव व उनके वाहन नंदी का अंकन दिखाई देता है। चौथी पांचवीं शताब्दी में शासन करने वाले गुप्त शासकों के काल में भी शिव पूजा का प्रभुत्व हमें दिखाई देता है। एक मुखी शिवलिंग, उमा-महेश्वर, शिव-पार्वती आदि की प्रतिमाएं इस काल में पर्याप्त मात्रा में बनाई गई। विदिशा स्थित उदयगिरि में पर्वत को काट बनाई गई गुफाएं जो गुप्तकालीन हैं शिव को ही समर्पित हैं।
भौगोलिक दृष्टिकोण से भी सम्पूर्ण भारत में हमें शिव पूजा के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं। प्रारम्भिक मध्यकालीन भारत के हिन्दू शासकों ने अपने आराध्य शिव के लिए विशाल मंदिरों के निर्माण करवाए जो आज विश्व धरोहर हैं। तमिलनाडु के थंजावुर में स्थित बृहदीश्वर मंदिर शिव को समर्पित है। महाराष्ट्र में एलोरा स्थित कैलाशनाथ मंदिर एक ही चट्टान को काट कर बनाया गया है, आठवीं शताब्दी में बना यह मंदिर भी शिव को समर्पित है।
ग्यारहवीं शताब्दी में खजुराहों में बनाया गया कंदरिया महादेव मंदिर भी शिव को ही समर्पित है। कश्मीर घाटी में भी पहली शताब्दी व उसके बाद के कई शिवलिंग प्राप्त हुए है जो वहां होने वाली शिव आराधना के साक्ष्य है। उत्तर पूर्व के राज्य असम में छठी शताब्दी के तेजपुर में स्थति शिव मंदिर मंदिर के प्रमाण मिलना वहां शिव पूजन की प्राचीनता के परिचायक हैं।
यह साक्ष्य इस बात को सिद्ध करते हैं की शिव पूजा का व्याप्त सम्पूर्ण भारत में रहा है। इन सब के अतिरिक्त भी सम्पूर्ण दक्षिण एशिया में हमें शिव पूजा के प्रमाण मिलते हैं। उपरोक्त प्रमाणों से यह सिद्ध हो जाता है की भारत में मानव सभ्यता के उदय से ही शिव की आराधना की जा रही है। सावन के पवित्र मास में सनातन परम्परा का निर्वहन करने वाला समाज शिव आराधना में रत है। यह उन देवता की आराधना है जिनका पूजन इस समाज के पूर्वज 5000 वर्षों से नित्य प्रतिदिन करते आ रहे हैं।
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट: प्रकृति, पशुधन और लोकजीवन के प्रति कृतज्ञता का पर्व
November 10, 2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट: प्रकृति संरक्षण, गोसंवर्धन, कृषि संस्कृति और भारतीय पर्यावरण दर्शन
November 10, 2026
गौरा-गौरी तिहार: शिव-पार्वती परिणय परंपरा
November 09, 2026
जब प्रकाश अंधकार के द्वार पहुँचा
November 08, 2026
मिट्टी का दीया, अनंत आकाश: दीवाली की शाश्वत प्रासंगिकता
November 08, 2026
तुलसी म दियना, कोठार म धान: छत्तीसगढ़ की अनूठी दीवाली
November 08, 2026
बैगा समुदाय में दीपावली की लोक परम्पराएं
November 07, 2026
पं. मुकुटधर पांडेय जी की साहित्य साधना
November 06, 2026
गुजरात के जनजातीय अंचलों में वाघ बारस
November 05, 2026
झालावाड़ की प्राचीन मूर्तिकला में ‘‘लक्ष्मी के अद्भुत स्वरूप’’
November 02, 2026
विठ्ठलभाई और वल्लभभाई: स्वतन्त्रता संग्राम में दो भाइयों का योगदान
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक: लौह पुरुष सरदार पटेल
October 31, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के शिल्पी
October 31, 2026
करवा चौथ की परम्परा और उसके शास्त्रीय सन्दर्भ
October 29, 2026
करवा चौथ: लोकपरम्परा से लेकर वर्तमान स्वरूप तक की यात्रा
October 29, 2026
राम: कर्तव्य कौशल के सिद्ध महारथी
October 28, 2026
रामायण के अमर गायक महर्षि वाल्मीकि
October 27, 2026
हिन्दू धर्म में कार्तिक स्नान एवं कार्तिक मास का महत्व
October 27, 2026
महर्षि वाल्मीकि जयंती विशेष: वैश्विक समन्वय-संस्कृति के कीर्तिस्तम्भ आदिकवि वाल्मीकि
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ की प्रमुख लोकगाथाएँ
October 26, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
भोजशाला और पुरातत्व
January 29, 2026