नृत्य के माध्यम से लोकमंगल की कामना: करमा नृत्य की परंपरा
April 30, 2025
संवत् 2082 विक्रमी | चैत्र कृष्ण अष्टमी | बुधवार
नक्षत्र: ज्येष्ठा | योग: वज्र | करण: बालव
पर्व विशेष : | तदनुसार 11 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ में प्रेम को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है, दक्षिण कोसल के शासक राजा हर्षगुप्त की स्मृति संजोए हुए महारानी वासटा देवी ने बनवाया था लक्ष्मण मंदिर। लगभग सोलह सौ साल पहले प्राचीन नगरी श्रीपुर में निर्मित मंदिर आज भी अपने अनुपम वैभव को समेटे हुए है।
महारानी वासटा देवी और राजा हर्षगुप्त के प्रेम का जीवन्त प्रतीक है लक्ष्मण मंदिर। जैसा उत्कट प्रेम, वैसी अदभुत संरचना में प्रेम को साकार करता हुआ है यह मंदिर। प्रेम का मंदिर हरि विष्णु का है जो संगमरमर या पत्थरों से गढ़ा नहीं है बल्कि मिट्टी को गूंथ पका कर ईटों से बनाया गया है जिसमें महारानी का अप्रतिम प्रेम और देव के प्रति उनका समर्पण रचा बसा हुआ है। संगमरमर का ताज पांच सौ बरस में ही धुंधलाने लगा है लेकिन वासटा देवी का मिट्टी से बना स्मारक सोलह सौ बरस बाद भी अविचल, प्रेम का मुखर साक्षी बना गर्वोन्नत खड़ा है।

सिरपुर की महारानी के प्रेम स्मारक का उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में किया है। महारानी के प्रेम की निशानी का खुलासा लक्ष्मण मंदिर में मिले तथ्यों से उजागर हुआ और लोगों ने जाना। 635 से 640 ईस्वी के दौरान महारानी वासटा देवी ने अपने पति हर्षगुप्त के दिवंगत होने के बाद अपने पुत्र महाशिव गुप्त बालार्जुन के कार्यकाल में मंदिर का निर्माण करवाया। महारानी वासटा मगध नरेश सूर्य वर्मन की बेटी वैष्णव धर्मावलंबी थीं जिन्होंने पति की स्मृति में हरि विष्णु का अनूठा मंदिर बनवाया।
लक्ष्मण मंदिर ईंटों से निर्मित भारत के सर्वोत्तम मंदिरों में से एक है। अलंकरण सौंदर्य से परिपूर्ण इसका निर्माण कौशल मनोहारी एवं कलात्मक है। ईटों से निर्मित मंदिर की अनुपम कलाकृति एवं स्थापत्य कला बेजोड़ है। यही कारण है कि इतिहासकार कनिंघम ने बनारस की गुप्त शैली व एरन के तोरण द्वार जैसी अनूठी शिल्पकला से लक्ष्मण मंदिर की तुलना की है।
मंदिर सात फुट ऊंचे पाषाण निर्मित जगती पर अपनी भव्यता लिए हुए स्थापित हैं। पंचरथ प्रकार का मंदिर गर्भगृह, अंतराल और मंडप से युक्त है। मंदिर की वास्तुकला अत्यंत कलात्मक है। कुंभ, कलश व अर्धस्तंभ द्वारा निर्मित आले वहीं स्तंभ शीर्षो पर घट पल्लव उकेरे गये है। शीर्षस्थ में पुष्प वल्लरी, चित्र वल्लरी अलंकरण तथा चैत्य मेहराबों पर अलंकृत कपोत शिल्प है।
लक्ष्मण मंदिर के निर्माण में ईंटों की वास्तुकला विशेष उल्लेखनीय है। ईंटों को तराश कर मंदिर को आकार दिया गया है। मिट्टी से बने ईंटों पर ही सूक्ष्म शिल्पकारी का सुन्दर नमूना लक्ष्मण मंदिर में देखा जा सकता है। मंदिर की स्थापत्य कला काल निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण इसलिए है कि मंदिर के तोरण द्वार पर विष्णु के अवतार कृष्ण को उकेरा गया है। प्रतिमा विज्ञान की दृष्टि से गुप्त काल की अपेक्षाकृत अधिक विकसित शैली है।
द्वार पट पर गंगा, जमुना देवी की अनुपस्थिति और वहां कृष्ण लीला व पौराणिक कथाओं को उत्कीर्ण किया गया है। गुप्त काल की शैली से हटकर निर्माण परंपरा का यह प्रथम सोपान है। गुप्तकालीन के मंदिरों में अंतिम देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर में परिलक्षित होता है कि वह लक्ष्मण मंदिर के बाद के काल में बना है। कारण यह कि लक्ष्मण मंदिर के तोरण द्वार पर उत्कीर्ण वराह मूर्ति उदयगिरि के वराह के समान हैं परंतु इन दोनों में कुछ विभिन्नता भी है। लक्ष्मण मंदिर की वराह मूर्ति अष्टभुजी है और उदयगिरी की मूर्ति दिभुजी, इस से स्पष्ट होता है कि लक्ष्मण मंदिर की वराहकृति उदयगिरि की वराहकृति से दो शताब्दी बाद की है। मंदिर के तोरण द्वार पर कृष्ण लीला के दृश्य प्राचीन गुफाओं की कलाकृति से भी मिलते हैं।

प्रवेश द्वार अत्यंत आकर्षक है। द्वार शीर्ष पर शेषषायी विष्णु प्रदर्शित हैं। उभय द्वार शाखा पर विष्णु के प्रमुख अवतार, कृष्ण लीला के दृश्य, अलंकरणात्मक प्रतीक, मिथुन दृश्य तथा वैष्णव द्वारपालों का अंकन है। मंदिर की स्थापत्य कला अनूठी है जो और कहीं नहीं मिलती, जैसे शिखर के विभिन्न तलों को प्रदर्शित करने वाले भूमि आमलक, अलंकृत गज शिल्प, अल्प शिखर, कुंभ, कलश, कपोत के साथ अधिष्ठान की ढलाईयां जो उत्तर भारत के मंदिरों में प्राप्त होती है।
गर्भगृह में शेष नाग की शैय्या पर बैकुंठनारायण की दिभुजी मूर्ति है। यह हरि याने विष्णु का मंदिर है। लक्ष्मण शेषनाग का अवतार है इस लिए हरि की दिभुजी मूर्ति को लक्ष्मण मानकर इसे लक्ष्मण का मंदिर बताया। विष्णु की प्रतिमा जहां जहां भी है सभी में विष्णु चतुर्भुजी है इसलिए यह भ्रान्ति हुई और हरि का मंदिर लक्ष्मण मंदिर के नाम से जाना गया।
प्रेम कहानी का अद्वितीय मंदिर के संदर्भ में पुरासंस्कृति के जानकारों के परस्पर विरोधी मान्यताओं के साथ सिरपुर उत्खनन के निर्देशक अरुण कुमार शर्मा के अनुसार "सिरपुर का विनाश 12 वीं सदी में भूकंप तथा उसके बाद महानदी की विनाशकारी बाढ़ से हुआ।" प्रकृति की विनाशकारी लीला के बावजूद महारानी वासटा के प्रेम का प्रतीक मंदिर आज भी अपनी पूरी शान से खड़ा है।
आलेख
श्री रविन्द्र गिन्नौरे
भाटापारा, छतीसगढ़
नृत्य के माध्यम से लोकमंगल की कामना: करमा नृत्य की परंपरा
April 30, 2025
मड़ई में गाली देने की परम्परा
March 28, 2024
प्राचीन तालाब संस्कृति और रायपुर के तालाब
June 01, 2023
राम की दक्षिणापथ यात्रा में दक्षिण कोसल
March 30, 2023
वसंत पंचमी से रंगपंचमी तक मनाया जाता रहा मदनोत्सव
March 02, 2023
मिट्टी की गुणवत्ता एवं जैव विविधता का संरक्षण आवश्यक
December 12, 2022
अज्ञात पंचसागर शक्तिपीठ
October 03, 2022
छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्यौहार पोला
August 26, 2022
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता हरेली तिहार
July 28, 2022
प्रेम का प्रतीक अनूठा मंदिर
June 28, 2022
तितली सुन्दरी छत्तीसगढ़ की ऑरेंज ऑकलीफ
June 04, 2022
विश्व कल्याणकारी सनातन धर्म प्रवर्तक आदि शंकराचार्य
May 06, 2022
चैतुरगढ़ की महामाया माई
April 14, 2022
बस्तर में शक्ति उपासना की प्राचीन परंपरा
April 08, 2022
रहस्यमयी साधना स्थली को समेटे हुए देवरानी जेठानी मंदिर
April 04, 2022
बस्तर की फ़ागुन मड़ई और होली के रंग
March 17, 2022
प्राचीन सभ्यता का संवाहक श्री संगम तीर्थ राजिम
February 16, 2022
कचना धुरवा की अमर प्रेम कहानी
October 05, 2021
जनजातियों के नृत्य, नाट्य और उत्सवों में मुखौटे
October 01, 2021
अनमोल जैव विविधता को संजोता पर्व हलछठ
August 28, 2021
उड़न खटोले पर बैठी दक्षिण कोसल की एक प्राचीन प्रेम कथा
July 28, 2021
इतिहास जानने का प्रमुख स्रोत छत्तीसगढ़ की लोक कथाएं
July 02, 2021
काकतीय वंश की कुलदेवी मां दंतेश्वरी
April 19, 2021
देवी का ऐसा स्थान जहाँ पद चिन्हों से जाना जाता है वार्षिक भविष्य
April 15, 2021
मावली माता सिंगारपुर : छत्तीसगढ़ नवरात्रि विशेष
October 22, 2020
जारी है 82 वर्षों से राम नाम का अनूठा उत्सव
August 14, 2020
हमारी ज्ञान परम्परा का महत्त्वपूर्ण घटक हैं जनऊला!
March 11, 2026
पौराणिक कथा - चार प्रश्न
March 10, 2026
फागुन मंडई- देवी के शक्तिपीठ स्थापना का देव दुर्लभ पर्व
March 10, 2026
बुन्देली चित्रकला
March 09, 2026
भारतीय नारी का आदर्श
March 08, 2026
धूलपंचमी को मेला के अवसर पर पीथमपुर के कालेश्वरनाथ
March 08, 2026
केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इतिहास का जीवन्त अभिलेख है बहुरुपियों की लुप्त होती कलाएँ!
March 07, 2026
सबहिं धरे सजि निज-निज द्वारे: भारत में द्वार-सज्जा के विविध रूप
March 06, 2026
बस्तर का सामाजिक ताना बाना, साझी विरासत, संस्कृति और देव परंपरा के मूल भाव में समरसता
March 05, 2026
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, चिन्तक व विचारक : पृथ्वीसिंह आजाद (आज पुण्यतिथि)
March 05, 2026
ब्रज के देवालयों में होली उत्सव
March 03, 2026
जनजातीय समुदायों में होली का पर्व
March 03, 2026
होली की आभा है- पलाश
March 02, 2026
होली- लोकजीवन का बहुरंगी त्यौहार
March 01, 2026
खेले मसान में होरी दिगम्बर....
February 28, 2026
फाग का लोकरंग
February 27, 2026
दक्षिण कोसल की वैज्ञानिक प्रेरणा और रसतत्त्व के महान् ऋषि - आचार्य नागार्जुन
February 27, 2026
चेतना के व्यक्त प्रतीकः मन्दिर
February 26, 2026
पुस्तक समीक्षा : सावरकरकृत ‘भारतीय इतिहास के छः स्वर्णिम पृष्ठ’
February 25, 2026
रैबारी के रीति रिवाज एवं परम्पराएँ
February 23, 2026
हमारी ज्ञान परम्परा का महत्त्वपूर्ण घटक हैं जनऊला!
March 11, 2026
पौराणिक कथा - चार प्रश्न
March 10, 2026
फागुन मंडई- देवी के शक्तिपीठ स्थापना का देव दुर्लभ पर्व
March 10, 2026
बुन्देली चित्रकला
March 09, 2026
भारतीय नारी का आदर्श
March 08, 2026
धूलपंचमी को मेला के अवसर पर पीथमपुर के कालेश्वरनाथ
March 08, 2026
केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि इतिहास का जीवन्त अभिलेख है बहुरुपियों की लुप्त होती कलाएँ!
March 07, 2026
सबहिं धरे सजि निज-निज द्वारे: भारत में द्वार-सज्जा के विविध रूप
March 06, 2026
बस्तर का सामाजिक ताना बाना, साझी विरासत, संस्कृति और देव परंपरा के मूल भाव में समरसता
March 05, 2026
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, चिन्तक व विचारक : पृथ्वीसिंह आजाद (आज पुण्यतिथि)
March 05, 2026
ब्रज के देवालयों में होली उत्सव
March 03, 2026
जनजातीय समुदायों में होली का पर्व
March 03, 2026
होली की आभा है- पलाश
March 02, 2026
होली- लोकजीवन का बहुरंगी त्यौहार
March 01, 2026
खेले मसान में होरी दिगम्बर....
February 28, 2026
फाग का लोकरंग
February 27, 2026
दक्षिण कोसल की वैज्ञानिक प्रेरणा और रसतत्त्व के महान् ऋषि - आचार्य नागार्जुन
February 27, 2026
चेतना के व्यक्त प्रतीकः मन्दिर
February 26, 2026
पुस्तक समीक्षा : सावरकरकृत ‘भारतीय इतिहास के छः स्वर्णिम पृष्ठ’
February 25, 2026
रैबारी के रीति रिवाज एवं परम्पराएँ
February 23, 2026
This is the commets tab content.
This is the Tags tab content.
Note * Your email address will not be published. Required fields are marked
साहित्यलोक में व्याप्त वसंत : विशेष आलेख
April 30, 2025