षष्टम सत्र : जनजाति कला एवं संस्कृति में राम कथा
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के अंतिम दिवस दिनाँक 31 /8/ 2020 दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक तीसरे दिन के पहले सत्र और कुल वेबीनार छठवें अकादमिक सत्र का प्रारंभ हुआ। इस सत्र का विषय था ‘जनजाति कला एवं संस्कृति में राम कथा’ और इस सत्र के अध्यक्ष प्रोफेसर एस.के. सिंह, कुलपति, बस्तर विश्वविद्यालय, जगदलपुर, छत्तीसगढ़, मुख्य वक्ता श्री नंदकुमार साय जी पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत, अतिथि वक्ता- प्रोफेसर विनोद तनेजा जी, पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी अमृतसर, विश्वविद्यालय रहे । इस सत्र का संचालन डॉक्टर महेंद्र मिश्र रायपुर छत्तीसगढ़ ने किया इस सत्र के होस्ट श्री महेंद्र मिश्र जी ने कहा यह सत्र बहुत महत्वपूर्ण है मुझे अमृतसर से अभनपुर तक और बस्तर तक सभी के समय का ध्यान रखना है और उन्होंने सत्र अध्यक्ष से अनुमति लेकर उन्हें ही अपने उद्बोधन के लिए मंच प्रदान किया।