राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, हिंदी विभाग द्वारा “शिक्षण में आईसीटी के अनुप्रयोग: संसाधन एवं चुनौतियां” विषय पर 28-29 अगस्त 2025 को दो दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। संगोष्ठी में देशभर से विद्वानों, कुलपतियों और शिक्षाविदों ने सहभागिता कर तकनीकी शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दूरस्थ क्षेत्रों में आईसीटी के महत्व पर अपने विचार साझा किए। 50 से अधिक शोध पत्रों का वाचन हुआ तथा प्रतिभागियों ने शिक्षण में तकनीकी की भूमिका और चुनौतियों पर व्यापक विमर्श प्रस्तुत किया।
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, धारचूला रोड, पिथौरागढ़ के हिंदी विभाग द्वारा "हरेला पर्व : प्रकृति, संस्कृति और संरक्षण की परंपरा" विषय पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह संगोष्ठी प्रातः 11:30 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चली, जिसमें देशभर के विविध प्रांतों से शिक्षाविदों, शोधार्थियों व बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की।